लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) ने आज, सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की गंगोत्तरी इंटरप्राइजेज कंपनी के लखनऊ, गोरखपुर, मुम्बई समेत कई जगहों छापा मारा। कार्रवाई के दाैरान दावा है कि कराेड़ाें रुपये की संपत्ति और धांधली से जुड़े इलेक्ट्रानिक साक्ष्य हाथ लगे हैं। इससे उनकी मुसीबत और बढ़ सकती है। इडी ने उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली हैं, जल्द उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूर्व विधायक पर यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी इडी ने बीते साल 72.08 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया था। इडी के अधिकारियों…
Author: shivam kumar
काठमांडू। काठमांडू जिला प्रशासन ने राजशाही के पक्ष में सभा करने देने पर रोक लगा दी है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के तरफ से मंगलवार को भृकुटी मंडप में सभा का आयोजन किया गया है। इसके लिए पार्टी ने देशभर से अपने समर्थकों को काठमांडू आने को कहा है, लेकिन सभा से एक दिन पहले सोमवार को काठमांडू जिला प्रशासन ने एक पत्र लिख कर काठमांडू मुख्य शहर में सुरक्षा कारणों से इजाजत नहीं देने की जानकारी दी गई है। जिला प्रशासन की तरफ से सहायक जिलाधिकारी ने ई-मेल भेज कर सभा पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई है। राप्रपा…
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। शुरुआत से ही यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए जूझती नजर आई। हर गुजरते दिन के साथ इसकी कमाई में गिरावट देखी गई। इसके बावजूद, धीमी रफ्तार के बावजूद ‘सिकंदर’ ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी फिल्म के लिए एक अहम मुकाम माना जाता है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार सलमान खान…
मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की वित्त वर्ष 2025-26 में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की पहली समीक्षा बैठक सोमवार को यहां शुरू हो गई। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित तीन दिवसीय द्वमासिक यह बैठक 7 से 9 अप्रैल तक चलेगी। आरबीआई गवर्नर 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस बार भी रिजर्व बैंक रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती करेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में तीन दिवसीय द्वमासिक मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हलचल मचने के साथ ही क्रिप्टो करेंसी मार्केट में भी जबरदस्त गिरावट आ गई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की कीमत लगातार गिरती जा रही है। जनवरी में 1,09,000 डॉलर के स्तर को पार करने वाला बिटकॉइन आज के कारोबार में 76,753 डॉलर के स्तर तक गिर चुका है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में स्ट्रैटेजिक क्रिप्टो रिजर्व बनाने और क्रिप्टो से जुड़े नियमों में ढील देने की बात कही…
रांची। झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को होगी। मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर एक बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। यह जानकारी सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सोमवार को दी है। मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगायी जायेगी। मंईयां सम्मान योजना पर हुआ था बड़ा फैसला 25 मार्च 2025 को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों को राशि भेजने का निर्णय लिया गया था। आधार कार्ड के बैंक अकाउंट से लिंक नहीं रहने पर भी लाभुकों को 3 माह की राशि 7500 रुपए (प्रति माह…
रांची। हाइकोर्ट ने जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में 18 अभियुक्तों को अग्रिम जमानत दे दी है। इसमें राजेश्वर नाथ आलोक, अनिल कुमार यादव, सीमा सिंह, सुशमा नीलम सोरेंग, ज्योति झा, कामेश्वर राम, लकखी राम बासकी, हरिवंश पंडित, सुदर्शन मुर्मू, अनंत कुमार, राजीव कुमार, योगेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार गर्ग, कमलेश्वर नारायण सहित अन्य लोगों के नाम हैं। सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद इस मामले में हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गयी थी। जेपीएससी-वन नियुक्ति घोटाले में दायर अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई न्यायाधीश रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत में हुई। अग्रिम जमानत…
विशेष वक्फ बिल का समर्थन कर नीतीश ने खेला माइंड गेम बिहार में मुस्लिम वोटों की सियासत को नया मोड़ देने की कोशिश राजद-कांग्रेस को उनके ही हथियार से मात देने की तैयारी अंतत: तैयारी ज्यादा से ज्यादा हिंदू वोटरों को साधने की ही है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। वक्फ विधेयक के कानून बन जाने के बाद देश के मौजूदा सियासी समीकरणों में बदलाव की लहर दिख तो रही है, लेकिन इस लहर का असर कितने दिन तक रहेगा, यह देखनेवाली बात होगी। इस साल के अंत में होनेवाले बिहार चुनाव पर…
चेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) ने सोमवार को तमिलनाडु राज्य के नगर प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति मंत्री केएन नेहरू के भाई मणिवन्नन और अन्य परिजनों के आवास सहित कोयंबटूर के कई स्थानों पर छापे मारे। मंत्री के भाई मणिवन्नन रियल स्टेट कार्य में जुड़े हैं और यह छापे वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं की जांच के लिए की गई है। साेमवार सुबह इडी के अधिकारियाें की टीम मसाकालीपलायम स्थित टीवीएच एकंता अपार्टमेंट पहुंची, जहां मणिवन्नन रहते हैं। टीम के सदस्य उनके घर की तलाशी ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एक जांच का हिस्सा है। इडी के अधिकारियाें…
गोड्डा। अदाणी पावर प्लांट के खिलाफ आज चौथे दिन भूख हड़ताल में बैठे मोतिया निवासी विक्रम कुमार शर्मा की हालत बिगड़ गई है। उन्हें सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया गया है। विक्रम कुमार शर्मा स्थानीय ग्रामीणों की जमीन, पर्यावरण और आजीविका से जुड़े समस्याओं को लेकर लगातार भूख हड़ताल पर बैठे थे। इस बात सूचना मिलते ही गोड्डा पूर्वी जिला परिषद के प्रतिनिधि विकास सिंह और यूथ कांग्रेस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए किसानों और स्थानीय लोगों की समस्याओं…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हनुमान वाटिका मंदिर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर महावीर झंडा स्थल के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। इसके साथ ही कई महावीर झंडे भी गायब पाए गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि एक वर्ष पूर्व भी हनुमान वाटिका मंदिर के पास इसी तरह से मांस का टुकड़ा फेंका गया था। इसके बाद…
