जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा पहुंचे हुए हैं। वे आज बस्तर पंडुम महाेत्सव 2025 में शामिल हुए। इसी दाैरान पड़ोसी राज्य तेलंगाना के कोत्तागुडम में छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। यह जानकारी भद्राद्रि कोठागुडेम जिला मल्टी जोन 1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने दी। भद्राद्रि कोठागुडेम जिला मल्टी जोन 1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियाें ने भद्राद्री कोठागुडेम जिले और मुलुगु जिले की पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण…
Author: shivam kumar
काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के भी किए दर्शन वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत काशी प्रवास के तीसरे दिन शनिवार को काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में पहुंचे। संघ प्रमुख ने काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में बैठ कर बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का मंत्रोंच्चार के बीच अभिषेक किया। मंदिर के पुजारियों ने संघ प्रमुख को विधि विधान से बाबा का दर्शन पूजन कराया। संघ प्रमुख ने विश्वनाथ धाम का भी भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे। संघ प्रमुख इसके बाद कालभैरव मंदिर में पहुंचे…
दंतेवाड़ा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के जिला दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। शाह ने शनिवार को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। केंद्रीय गृह मंत्री शाह मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना करने के बाद सीधे दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान बस्तर पंडुम महाेत्सव के कार्यक्रम में शामिल हाेने पहुंचे जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमित शाह को गौर मुकुट पहनाया। साथ ही ध्रुवा जनजाति के प्रसिद्ध सिहाड़ी बीज से बनी माला पहनाकर बस्तरिया अंदाज में उनका…
काठमांडू। बैंकाक में आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से लौटकर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा होली ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान ओली ने दोनों देशों के बीच सभी समस्याओं का समाधान आपसी संवाद के जरिए करने सहमति बनने का दावा किया। शनिवार को बैंकॉक से लौट कर काठमांडू में पत्रकार सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात उनके इस भ्रमण की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते को और…
काठमांडू। पूर्व प्रधानमंत्री रवि लामिछाने को बीती रात काठमांडू में उनके निवास से गिरफ्तार आज सुबह उन्हें विमान से भैरहवा पहुंचाया गया। सहकारी ठगी में आरोपी रहे रवि लामिछाने की जमानत उच्च अदालत के रद्द किए जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। शुक्रवार की आधी रात को अपने निवास से गिरफ्तार हुए रवि लामिछाने को शनिवार सुबह के विमान से भैरहवा पहुंचाया गया। करोड़ों रुपये के सहकारी घोटाला में जमानत पर बाहर रहे पूर्व प्रधानमंत्री रवि लामिछाने की जमानत याचिका को शुक्रवार को उच्च अदालत ने खारिज कर दिया था। उच्च अदालत ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश देते हुए…
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र नारकोटिक ड्रग्स आयोग (सीएनडी) ने पाकिस्तान को चार साल के लिए सदस्य के रूप में चुना है। यह अवधि 2026 से 2029 तक रहेगी। यह चुनाव संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद में आयोजित मतदान के दौरान किया गया। पाकिस्तान के समाचार पत्र द न्यूज इंटरनेशनल की खबर के अनुसार, यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन ने अपने बयान में दी। बयान में कहा गया कि पाकिस्तान ने परिषद के सदस्य देशों से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। आयोग में पाकिस्तान का चुनाव वैश्विक मादक पदार्थ नियंत्रण प्रयासों के प्रति देश की…
पोर्ट मोरेस्बी। पापुआ न्यू गिनी के तट पर आज शक्तिशाली भूकंप आने से हड़कंप मच गया । आनन-फानन में सुनामी की चेतावनी जारी की गई, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 रही। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन (एबीसी) की खबर में यह जानकारी दी गई। एबीसी के अनुसार, यूएसजीएस के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 6ः04 बजे (एईडीटी के अनुसार सुबह 7ः04 बजे) न्यू ब्रिटेन द्वीप के दक्षिणी तट के पास 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। यह स्थान निकटतम शहर किम्बे…
इस समय सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ काफी चर्चा में है और चर्चा की वजह है दर्शकों की प्रतिक्रिया। फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले कई तर्क दिए गए। सलमान खान की यह फिल्म रिलीज के चार दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, जिससे यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। लेकिन, ‘सिकंदर’ की रिलीज के कुछ समय बाद ही इसकी तस्वीर साफ नजर आने लगी है। फिल्म ‘सिकंदर’ को दर्शकों से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। ऐसा लगता है कि ‘सिकंदर’ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’…
12,767 से अधिक अतिरिक्त बल की तैनाती रांची। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। रामनवमी को लेकर राजधानी रांची सहित राज्य के 24 जिलों में 12,767 से अधिक अतिरिक्त बल की तैनाती की गयी है। इनमें डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा, रैपिड एक्शन पुलिस, लाठी बल, सशस्त्र बल, सीएपीएफ, होमगार्ड, अश्रु गैस दस्ता, अग्निशमन दस्ता और बम निरोधक दस्ता को तैनात किया गया है। इसके अलावा जोनल आइजी और रेंज आइजी को भी अतिरिक्त फोर्स दिया गया है। पर्व के मद्देनजर हजारीबाग, गिरिडीह, लोहरदगा, बोकारो, जमशेदपुर सहित अन्य जिलों में विशेष सतर्कता…
रांची। आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला समन्वयक आशीष रंजन के ठिकानों से 16.50 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं। आशीष रांची सदर अस्पताल में पदस्थापित है और उनकी शैक्षणिक योग्यता व नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विभागीय जांच चल रही है। शुक्रवार सुबह शुरू हुई छापेमारी देर रात तक चली और कुल 21 स्थानों पर तलाशी ली गयी। इस दौरान इडी ने कुल 18.50 लाख रुपये जब्त किये, जिनमें से दो लाख रुपये ओम प्रकाश नामक व्यक्ति के घर से मिले। ओम प्रकाश के यहां से फ्लैट और…
बोकारो। जिले में विस्थापित युवक की मौत के बाद हंगामा और बोकारो बंद को देखते हुए डीसी के द्वारा बुलाई गई वार्ता विफल रही। जिसके बाद शुक्रवार देर रात को डीसी विजय यादव के नेतृत्व में बीएसएल गेट के सामने धरना दे रही बोकारो विधायक श्वेता सिंह को हिरासत में ले लिया गया और बोकारो स्टील प्लांट का गेट खोल दिया गया। 30 घंटे से प्लांट में फंसे कर्मियों को भी बाहर निकाल दिया गया। इसके साथ ही अब प्लांट में कर्मचारियों का आवागमन शुरू हो गया है। शांति बनाए रखने की अपील बोकारो डीसी विजया जाधव और एसपी मनोज…
