रामगढ़। रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में अष्टमी की पूजा को लेकर शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार माता के दर्शन के लिए लग गई थी। मंदिर प्रांगण के अलावा पूरे रास्ते में श्रद्धालु मौजूद रहे। गर्म मौसम के मद्देनजर श्रद्धालुओं पर पानी का छिड़काव किया गया। साथ ही शेड में ही रहने की अपील की गई। अष्टमी की पूजा करने के लिए डीसी चंदन कुमार भी अधिकारियों के साथ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। नवरात्र के दौरान मां की पूजा करने के लिए झारखंड…
Author: shivam kumar
पालमपुर। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) के दो न्यायधीशों के व्यवहार के कारण पूरे देश की न्यायपालिका पर सवाल खड़ा हो गया है। इन घटनाओं ने देशभर में जनता के बीच चिंता और गुस्सा पैदा कर दिया है। शांता कुमार ने शनिवार काे एक बयान में कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय में एक बंद घर में आग लगी थी, जिसके दौरान बोरियों में 16 करोड़ रुपये के अधजले नोट पाए गए। यह सवाल उठता है कि जज के घर में इतने पैसे कहां से आए और क्यों? यह घटना चिंता का कारण बन गई है…
लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग मध्य विद्यालय के 20 से अधिक बच्चे मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए चंदवा अस्पताल लाया गया है। जहां बच्चों का इलाज किया जा रहा है। घायल बच्चों में एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के दूसरे तल्ले पर मधुमक्खियां छत्ता बना ली थी। शनिवार को विद्यालय में बच्चे पौधों को पानी दे रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियां आक्रामक हो गई और बच्चों पर हमला कर दिया। इस दौरान 20 से अधिक बच्चों को मधुमक्खियों ने काट लिया।…
रांची। रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने रामनवमी को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किये हैं। हाइकोर्ट ने आंशिक विद्युत आपूर्ति को न्यूनतम समय के लिए ही बंद करने की अनुमति दी है। उन्होंने अखाड़ा समितियों से कहा कि रामनवमी जुलूस में झंडों की अधिकतम ऊंचाई चार मीटर तक ही रखें। ऊंचे झंडे, झांकियां और साउंड सिस्टम बन सकते हैं खतरा डीसी ने आगाह किया है कि जुलूस में ऊंचे झंडे, झांकियां और साउंड सिस्टम खतरा बन सकते हैं। ये बिजली तारों के संपर्क में आकर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।…
सहारनपुर। संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पास हाेने पर इस्लामिक जगत में अहम स्थान रखने वाले मदरसा दारुल उलूम ने भी कड़ी प्रतिक्रया व्यक्त की है। देवबंद दारुल उलूम के मोहतमिम (कुलपति) मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा है कि यह मुस्लिम समुदाय के साथ एक धोखा है। वक्फ वक्फ मुसलमानों का धार्मिक मामला है, जिसमें सरकारी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जा सकता। देवबंद में शुक्रवार की देर रात को पत्रकारों से बात करते हुए मोहतमिम ने कहा कि इस तरह के मामलों को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह एक तरह से मुस्लिमों के साथ बड़ा धोखा है।…
रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में शनिवार से मौसम साफ हो गया। लेकिन सात अप्रैल से फिर से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में मौसम में बदलाव होने की सम्भावना है। इससे आनेवाले दिनों में तापमान में उतार- चढ़ाव होगा। वहीं जिन जिलों में मौसम में बदलाव होगा उनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज शामिल है। इन जिलों के कुछ इलाकों में गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी की गति से हवा चलने की आशंका है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभाग ने राज्य के अन्य…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार झूठ और भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के दिए गए बयान पर गहरी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है। यह बयान तथ्यों से परे और भ्रामक है, जो समाज में अनावश्यक भय और भ्रम फैलाने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों और आदिवासियों को कांग्रेस गुमराह न करे। राफिया ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज…
विशेष बातचीत का प्रस्ताव देकर नक्सलियों ने मान ली अपनी हार अब इसे खत्म करने के लिए अंतिम प्रहार करना आवश्यक नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के एलान और सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई से घबराये नक्सली संगठनों ने सरकार से वार्ता का प्रस्ताव रखा है। भाकपा माओवादी की ओर से आये इस प्रस्ताव के बाद यह साफ हो गया है कि पिछले करीब पांच दशक से देश के विभिन्न इलाकों में बिना मतलब खून-खराबा करने और…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव के ठिकाने पर छापामारी की गयी है। इस मामले में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान घोटाले के मामले में उन्होंने कई बार आवाज उठायी। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्रालय और उससे जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। जमशेदपुर में पूर्व स्वाथ्य मंत्री के निजी सचिव के ठिकाने पर कार्रवाई मामले में जमशेदपुर पश्चिमी के जदयू विधायक ने कहा कि उन्होंने इसे विधानसभा सभा सत्र में भी उठाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में झारखंड स्वास्थ्य मंत्रालय से…
पूर्वी चंपारण। जिला समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में शुक्रवार को वर्ष 2025 की मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को डीएम सौरभ जोरवाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्मानित होने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की यह सफलता बच्चों के साथ उनके अभिभावक और पूरे जिला के लिए गर्व का विषय है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग बच्चों की सफलता से काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होने बच्चों से कहा कि आप सभी ने स्वयं को साबित करते हुए जो उच्च मानदंड…
हजारीबाग। वक्फ संशोधन बिल को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौरा खूब चल रहा है। झारखंड सरकार के मंत्री भी इसको लेकर केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में बहुमत का फैसला हरदम सही नहीं होता है। देश में अल्पसंख्यकों को उतना ही हक जितना बाकी को है। बहुमत की अंधी दौड़ में देश को जिस तरह से धकेलना की कोशिश की जा रही है देश उनको कभी माफ नहीं करेगा। मंत्री सुदिव्य…
