विशेष पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने एक साथ साध लिये छह निशाने बदल गयी राजनीति की दिशा, भाजपा को मुस्लिम वोट बैंक का डर नहीं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। करीब 25 घंटे, लोकसभा में 12 और राज्यसभा में 13 घंटे की चर्चा के बाद बहुचर्चित वक्फ संशोधन विधेयक संसद से पारित हो गया। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के कार्यकाल का सबसे महत्वपूर्ण विधायी काम तो माना ही जा रहा है, साथ ही इस विधेयक ने देश की राजनीति की दिशा को भी बदल कर रख दिया…
Author: shivam kumar
पूर्वी चंपारण। जिला का शिक्षा विभाग अक्सर घपले-धोटाले और भष्ट्राचार को लेकर सुर्खियां बटोरता रहा है।फिलवक्त विभाग एक बार फिर अजीबोगरीब फरमान के कारण चर्चा का केंद्र बना हुआ है।मामला जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से जुड़ा है जिन्होने एक वर्ष पहले मृत हो चुकी एक शिक्षिका से स्कूल में अनुपस्थित रहने और ई-शिक्षा पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है। इतना ही नही डीईओ साहब ने मृत शिक्षिका को 24 घंटे में स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।जो चर्चा का विषय बना हुआ है,मामला अरेराज प्रखंड के…
भागलपुर। जिले के लोदीपुर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर शनिवार को एक सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक भागलपुर के तरफ से गोराडीह की ओर काफी तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान गोराडीह के तरफ से आ रहे हैं बाइक सवार युवक ब्रेकर के पास अनियंत्रित हो गया और वह ट्रक के चक्के के अंदर चला गया। ट्रक के बीच वाला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ सड़क पर जुटने…
पटना। पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम की जयंती पर शनिवार काे आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्कुलर रोड, अणे मार्ग एवं कौटिल्य मार्ग के चौराहे पर स्थित जगजीवन राम की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक…
लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शुक्रवार को।लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ रन चेज के दौरान मुंबई इंडियंस ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया। टीम ने तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया, जो उस समय 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे थे। यह घटना मैच के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई, जब शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे थे और मुंबई को जीत के लिए 7 गेंदों में 24 रन की जरूरत थी। तिलक की जगह मिशेल सैंटनर को क्रीज पर भेजा गया। हालांकि, मुंबई यह मुकाबला नहीं जीत सकी और आवेश खान…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर देश में समुद्री क्षेत्र और बंदरगाहों को मजबूत करने पर जोर दिया है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास और देश के विकास में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। पोस्ट के साथ वीडियो संदेश में भी शेयर किया प्रधानमंत्री ने कहा, आज, राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर, हम भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास और राष्ट्र निर्माण में इस क्षेत्र द्वारा निभाई गई भूमिका को याद करते हैं। हम भारत की प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र और अपने बंदरगाहों को मजबूत करना जारी…
रांची। अगर आप राजधानी रांची में रहते हैं तो घर से बाहर निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक रूट जरूर देख लें। रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में आज से तीन दिनों के लिए बदलाव किया गया है। इस दौरान कई रूटों पर वाहनों की नो एंट्री रहेगी। आज (5 अप्रैल) को रामनवमी की झांकी और कल छह अप्रैल को शोभायात्रा निकलेगी। इसके अगले दिन सात अप्रैल को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलेगा। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पांच अप्रैल को इस प्रकार होगी ट्रैफिक व्यवस्था : पांच अप्रैल की शाम चार बजे से छह…
लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़गड़वा गांव के निकट स्थित ईंट भट्ठा और क्रशर के पास शुक्रवार की देर रात पीएलएफआई के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। इसमें भट्टे में काम कर रहे लोहरदगा निवासी मजदूर अलीम अंसारी को गोली लग गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । चंदवा में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे इलाके की नाकेबंदी करते हुए नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में जम्मू जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया। यह जानकारी बीएसएफ के प्रवक्ता ने आज दी। यह वाकया 04-05 अप्रैल आधीरात का है। प्रवक्ता के अनुसार, सतर्क बीएसएफ जवानों ने आरएस पुरा सेक्टर में सीमा चौकी अब्दुलियान में संदिग्ध गतिविधि देखी। इस दौरान जवानों ने एक घुसपैठिया को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा। जवानों ने उसे चुनौती दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिया को मार गिराया। बीएसएफ प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी समकक्ष के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया…
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन राव भागवत सात अप्रैल को राजधानी लखनऊ आयेंगे। अभी वह काशी प्रान्त के प्रवास पर वाराणसी में हैं। लखनऊ से आठ अप्रैल को सरसंघचालक लखीमपुर खीरी स्थित कबीरधाम जायेंगे। यहां पर सरसंघचालक राष्ट्रीय संत असंग देव महाराज से आशीर्वाद लेंगे और एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगें। लखीमपुरखीरी जाने के दौरान डा. मोहन भागवत नैमिषारण्य भी जा सकते हैं। हलांकि संघ के प्रान्त कार्यवाह प्रशान्त शुक्ला ने नैमिषारण्य जाने की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा अभी तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…
जमशेदपुर। आर्मी जवान के साथ मारपीट कर जेल भेजने के मामले में जुगसलाई थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जोनल आइजी की जांच रिपोर्ट के बाद डीजीपी के निर्देश पर जमशेदपुर एसएसपी ने कार्रवाई की है। इस मामले में जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया, उसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन कुमार दास, सब इंस्पेक्टर दीपक महतो, तपेश्वर बैठा, शैलेंद्र नायक, कुमार सुमित, मंटू कुमार के अलावा दो आरक्षी शैलेश कुमार और शंकर कुमार शामिल हैं। दरअसल बीते 14 मार्च को जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पास रंग लगाने को लेकर कपाली थाना प्रभारी…
