नई दिल्ली। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का कहना है कि भारत में वक्फ प्रणाली को लंबे समय से धार्मिक चश्मे से देखा जाता रहा है। वक्फ का प्रमुख पहलू इसके धार्मिक अर्थों में नहीं बल्कि इसके संपत्ति-केंद्रित प्रशासन में निहित है। मंत्रालय के अनुसार कानूनी प्रावधानों, न्यायिक व्याख्याओं और नीतिगत विकास की एक नजदीकी जांच यह स्पष्ट करती है कि वक्फ मुख्य रूप से धार्मिक अभ्यास के बजाय संपत्ति प्रबंधन, प्रशासन और शासन का मामला है। वक्फ अधिनियम, 1995 बाद के संशोधनों के साथ, वक्फ संपत्तियों के विनियमन, उनके उचित प्रशासन और उपयोग को सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। वक्फ…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से कुछ रिकवरी भी होती हुई नजर आई, लेकिन पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.04 प्रतिशत और निफ्टी 1.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में आज चौतरफा गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी के कारण दुनिया भर के सभी स्टॉक मार्केट बुरी तरह से टूट गए हैं। खुद अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के कारोबार के दौरान करीब 6 प्रतिशत तक की गिरावट का शिकार हो गए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार होकर बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की…
बोकारो। नौकरी की मांग को लेकर बीएसएल प्लांट के एडीएम बिल्डिंग के समीप गुरुवार को विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा प्रदर्शन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव ने देर रात कार्यालय में बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी,बीएसएल के ईडी, पुलिस उप महानिरीक्षक सीआइएसएफ,अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा आदि शामिल हुए। उपायुक्त ने घटना की संपूर्ण जिम्मेदारी मानते हुए मुख्य महाप्रबंधक बीएसएल प्लांट हरि मोहन झा को गिरफ्तार किया। वहीं, विस्थापित अप्रेंटिस संघ की सभी मांगों को बीएसएल प्रबंधन ने मान लिया है। इसमें मुख्य निम्न बातें शामिल हैं। ट्रेनिंग पूरा कर…
रांची। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार को संपन्न हो गया। चार दिवसीय छठ के मौके पर व्रतियों ने चौथे दिन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। तीसरे दिन गुरुवार की शाम छठ व्रतियों ने अस्तालगामी भगवान भास्कर(डूबते सूर्य) को पहला अर्घ्य अर्पित किया था। राजधानी रांची में छठ व्रतियों ने हजारों की संख्या में अलग-अलग तालाब और नदियों एवं घरों में भगवान भास्कर की पूजा की। रांची के बड़ा तालाब, कोकर तिरिल तलाब, डिस्टलरी तलाब, जुमार नदी, धुर्वा डैम सहित अन्य स्थानों सुबह से ही लोग स्नान कर पूजा की सामाग्री दउरा और सूप में सजाकर पहुंचे थे।…
पलामू। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एनएच 98 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी, जबकि एक युवक ने मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृत युवकों की पहचान श्याम परहिया, उपेंद्र परहिया और संतन परहिया के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर रुदवा के बैराही मोड़ में बोलेरो से बाइक सवार युवकों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह…
बोकारो। उपायुक्त विजया जाधव ने विस्थापित अप्रेंटिस संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में एक व्यक्ति के मौत मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में अनुमण्डल पदाधिकारी,चास प्रांजल ढ़ांडा कमेटी की अध्यक्षता करेंगी। कमेटी में बतौर सदस्य पुलिस उपाधीक्षक, नगर, बोकारो और कार्यपालक दण्डाधिकारी बोकारो जया कुमारी शामिल हैं। उपायुक्त ने गठित कमेटी को गुरुवार को घटित पूरे घटनाक्रम की जांच बीएसएल प्रशासनिक भवन में लगे सीसीटीवी फुटेज और मीडिया से प्राप्त फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के माध्यम से करते हुए विस्तृत जांच प्रतिवेदन शीघ्र…
दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिल्म निर्देशक और अभिनेता मनोज कुमार अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 87 वर्ष की आयु में मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने उपकार और क्रांति समेत कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने निर्देशन भी किया। इसी कारण उन्हें भारत कुमार भी कहा जाता था। उनकी फिल्मों के गाने आज भी लोगों को याद हैं। मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती…. गीत के बिना 15 अगस्त और 26 जनवरी के दो राष्ट्रीय त्योहार नहीं मनाए जाते। मनोज कुमार के…
वायुसेना के दल ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री से की मुलाकात रांची। झारखंड का पहला एयर शो रांची में आयोजित होगा। शुक्रवार को रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री से भारतीय वायुसेना के एक दल ने मुलाकात की। दल ने डीसी से रांची में होने वाले सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम के द्वारा प्रदर्शित किया जाने वाला एयर शो को लेकर विस्तृत चर्चा की। सूर्यकिरण टीम की तरफ से 19 और 20 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित खोजा टोली आर्मी ग्राउंड में एयर शो का प्रदर्शन किया जायेगा। एयर शो के मुख्य कार्यक्रम से पहले 17 अप्रैल 2025 को इसका फुल ड्रेस रिहर्सल भी…
रांची। रांची पुलिस ने रामनवमी के मद्देनजर शहर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए ड्रोन की मदद से घरों की छतों का निरीक्षण किया। पुलिस ने खासतौर पर उन इलाकों की निगरानी की, जहां रामनवमी जुलूस निकलेगा, ताकि किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके। ड्रोन से निरीक्षण रांची पुलिस ने मेन रोड, हिंदपीढ़ी और डेली मार्केट इलाकों की ड्रोन से निगरानी की, जहां यह देखा गया कि कहीं भी घरों की छतों पर ईंट-पत्थर तो नहीं रखे गये हैं। यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से…
रांची। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने जुलूस के दौरान घंटों बिजली नहीं काटने के हाइकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सरकार बिजली काट सकती है, लेकिन इस दौरान कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना होगा। कोर्ट ने कहा है कि जुलूस के मद्देनजर कम समय के लिए बिजली काटी जाये। साथ ही अस्पताल समेत दूसरी जरूरी सेवा वाली संस्थाओं में बिजली आपूर्ति प्रभावित ना हो। सुप्रीम कोर्ट ने इस बाबत झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के एमडी से अंडरटेकिंग भी मांगा है।…
