पटना। मुख्यमंत्री ने हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर शोक एवं दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व मनोज कुमार हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्देशक भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. मनोज कुमार को भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। स्व० मनोज कुमार को 1992 में पद्म श्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में मजदूरों को ले जा रहे ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द…
नई दिल्ली। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रो. मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर भारत की चिंताओं को भी रेखांकित किया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि दोनों देशों के बीच महौल खराब करने वाली किसी भी बयानबाजी से बचा जाना चाहिए। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री थाईलैंड की यात्रा पर हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रो यूनुस से आग्रह किया कि…
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सत्र के दौरान 10 सरकारी विधेयक पुनर्स्थापित किए गए तथा वक्फ संशोधन विधेयक सहित कुल 16 विधेयक पारित किए गए। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच कहा कि सत्र में 26 बैठकें हुईं तथा कुल उत्पादकता 118 प्रतिशत से अधिक रही। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में 173 सदस्यों ने भागीदारी की। इसी प्रकार केन्द्रीय बजट पर चर्चा में 169 सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि…
काठमांडू। बैंकाक में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात हुई है। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। यह मुलाकात अब से थोड़ी देर पहले स्थानीय समय अनुसार अपराह्न 4 बजे बैंकाक के होटल मैंडरिन ओरियंटल में मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक वार्ता होने की जानकारी प्रधानमंत्री ओली के प्रमुख सलाहकार विष्णु रिमाल ने दी है। नेपाल की तरफ से इस बैठक में प्रधानमंत्री ओली के अलावा विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा, ओली के प्रमुख सलाहकार विष्णु रिमाल, आर्थिक सलाहकार डॉ.…
बेरूत/गाजा पट्टी। इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के सिडोन क्षेत्र में ड्रोन हमला करके आतंकवादी समूह हमास कमांडर हसन फरहत को मार गिराने का दावा किया है। आज तड़के शहर के दला’आ इलाके में हुए इस हमले में फरहत के बेटे और बेटी की भी मौत हो गई। अल जजीरा न्यूज चैनल ने कुद्स न्यूज नेटवर्क के हवाले से बताया कि हसन फरहत लेबनान में हमास के पश्चिमी क्षेत्र का कमांडर था। वह इजराइल के खिलाफ लंबे समय से साजिश रचता रहा है। पिछले साल फरवरी में उत्तरी इजराइल में रॉकेटों की बड़ी शृंखला लॉन्च करने के लिए जिम्मेदार था।…
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के तीन स्तंभ ‘समृद्धि, लचीलापन और खुलापन’ न केवल सतत विकास लक्ष्यों के साथ संरेखित हैं, बल्कि नेपाल की समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली की राष्ट्रीय आकांक्षा के साथ गहराई से प्रतिध्वनित भी होते हैं। थाईलैंड के बैंकॉक में शुक्रवार को बिम्सटेक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि बिम्सटेक को न केवल बदलते समय के साथ खुद को ढालना चाहिए, बल्कि हमारे क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के अवसर का भी लाभ उठाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, “बंगाल की खाड़ी क्षेत्र का…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने अदियाला जेल (रावलपिंडी सेंट्रल जेल) में इमरान खान से मिलने की इजाजत नहीं देने पर अधिकारियों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें एक बार फिर जेल अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने से रोक दिया, जो सरासर अदालत के आदेशों का उल्लंघन है। गुरुवार को अदियाला जेल पहुंचे नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता उमर अयूब, सीनेटर शिबली फराज़, आलिया हमजा, नियाजुल्लाह नियाजी को बिना मुलाकात के ही लौटना पड़ा। डॉन अखबार के अनुसार पीटीआई ने आरोप लगाया है कि जेल अधिकारियों ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के…
काठमांडू। भारत ने नेपाल में निर्मित सीमेंट, नालीदार चादरें और प्लाई लकड़ी सहित विभिन्न वस्तुओं पर भारतीय मानक प्रमाण पत्र ब्यूरो के नए सिरे से लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। बैंकाक में शुक्रवार की शाम को दोनों देशों के प्रधानमंत्री की साइडलाइन मुलाकात से पहले भारत की तरफ से प्रतिबंध को हटाना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। नेपाल के उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्री दामोदर भंडारी ने शुक्रवार को बताया कि भारत को नेपाली वस्तुओं के निर्यात और भारतीय बाजारों में माल की बिक्री और वितरण के लिए सुविधा प्रदान करने के भारत सरकार से किए…
सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को आज पिछले साल की गई अपनी अल्पकालिक मार्शल लॉ की घोषणा के लिए अपने पद से हाथ धोना पड़ा। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग का सामना कर रहे येओल को उनके पद से तत्काल हटाने की घोषणा की। संवैधानिक न्यायालय ने शुक्रवार सुबह 11:22 बजे अपना फैसला सुनाया। फैसला सुनकर संवैधानिक न्यायालय के बाहर एकत्र लाखों लोग खुशी से उछल पड़े। उन्होंने लोकतंत्र की जीत का जश्न मनाते हुए न्यायालय के पक्ष में नारे लगाए। कोरिया टाइम्स अखबार के अनुसार, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मून ह्युंग-बे ने राष्ट्रपति…
कोलकाता। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में देशभर में उबाल की आशंका के बीच शुक्रवार को सबसे पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की सड़कों पर मुस्लिम समुदाय उतर आया। जुमे की नमाज के बाद पार्क सर्कस इलाके में हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, यह प्रदर्शन जमायत-ए-इस्लाम के आह्वान पर आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को सीमित करने और वक्फ संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने के इरादे से यह संशोधन…
