पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारम्भिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर पहुंचे गए हैं। दूसरी ओर, बीपीएससी अभ्यर्थी गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च के लिए डटे हुए हैं। पुलिस ने उनके लिए बैरिकेड्स लगा रखा है। प्रशासन अभ्यर्थियों से लगातार वहां से हटने को कह रहा है लेकिन अभ्यर्थी वहां हटाने को तैयार नहीं है और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर भी गांधी मूर्ति के नीचे मौजूद हैं। प्रशांत किशोर और अभ्यर्थी हटने को…
Author: shivam kumar
झारखंड के 47 प्रवासी श्रमिकों में से 11 श्रमिक आये रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखंड के 47 प्रवासी श्रमिकों में से 11 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हो गयी। सभी श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। बाकी बचे 36 श्रमिकों की वापसी भी सुनिश्चित की जा रही है। मालूम हो कि सेंट्रल अफ्रीका के कैमरून के ट्रांसरेल लाइटिंग लि. में कार्यरत झारखंड के हजारीबाग, बोकारो एवं गिरिडीह जिला के 47 श्रमिकों के वेतन भुगतान और कंपनी द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किये जाने की जानकारी मुख्यमंत्री को प्राप्त हुई थी। इसके…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्वी सिंहभूम जिला के 8 जेएमएम कार्यकर्ता पर कार्रवाई करते हुये 6 सालों के लिए निष्कासित किया है। इनपर आरोप लगा है कि इन लोगों ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम किया है। 1. कालू गोराई, पूर्वी सिंहभूम 2. राज लकड़ा, पूर्वी सिंहभूम 3. अरविन्द कुमार, पूर्वी सिंहभूम 4. सूरज गौड, पूर्वी सिंहभूम 5. अमृत प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्वी सिंहभूम 6. सोनु सिंह, पूर्वी सिंहभूम 7. दान्दु राम बेसरा, पूर्वी सिंहभूम 8. बैजनाथ सोरेन, पूर्वी सिंहभूम
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को दूरदर्शन एवं रेडियो पर किया गया मन की बात संबोधन अत्यंत प्रेरणादायी, महत्वपूर्ण जानकारियों से परिपूर्ण संबोधन होता है। श्री मरांडी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 117वें एपिसोड के प्रसारण सुनने के बाद उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं को संजोए हुए, उसकी गौरव गाथाओं के साथ सभी क्षेत्रों में भारत की प्रगति, बढ़ते भारत और बदलते भारत की झलक होता है। कहा कि आगामी 14 जनवरी से प्रयागराज में लग रहे कुंभ में दिखने…
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने झारखंड के चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी की घोषणा करते हुए पत्र जारी किए हैं। प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा को झारखंड का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र,श्रीमती सुनीता सिंह एवं दुर्गा मरांडी को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
जम्मू-कश्मीर। भारत में कश्मीर इस समय भारी बर्फबारी का केंद्र बना हुआ है। हर जगह सफेद चादर बिछी हुई है और रफ्तार में रुकावट आ रही है। फिर भी बर्फबारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मनाली में हजारों लोग बर्फ में फंसे, जिनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा कि संविधान हमारा पथ प्रदर्शक है। 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। मन की बात के 117 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा सौंपा गया संविधान समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए पथ प्रदर्शक और मार्गदर्शक है।…
इंदौर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाया जाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति में सेना की भूमिका बेहद अहम है। आप केवल सीमाओं के रक्षक ही नहीं हैं बल्कि आप इस राष्ट्र के निर्माण के अग्रदूत भी हैं। आपके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। आपको एक तरफ तो हमारी सीमाओं का भार संभालना है और दूसरी तरफ विकसित भारत के निर्माण की नींव भी रखनी है। हमें खुद को हमेशा अलर्ट रहने की आवश्यकता है। रक्षा मंत्री सिंह रविवार को इंदौर जिले के प्रवास के दौरान…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 86,847.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। इस दौरान सबसे अधिक फायदा एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। दूसरी ओर, टॉप 10 में शामिल 4 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह के कारोबार के बाद 22,289.56 करोड़ की गिरावट आ गई। इस सप्ताह के कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में बढ़ोतरी…
– साप्ताहिक आधार पर निवेशकों को 1.40 लाख करोड़ का मुनाफा नई दिल्ली। सोमवार 23 दिसंबर से लेकर शुक्रवार 27 दिसंबर तक के कारोबारी सप्ताह के दौरान घरेलू शेयर बाजार साप्ताहिक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी होने की वजह से इस सप्ताह सिर्फ चार दिन ही कारोबार हुआ। वैश्विक दबाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स 657.48 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी के साथ 78,699.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने 225.90 अंक यानी…
मुंबई। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को कमर्शियल विमान की पहली लैंडिग सफल रही। कमर्शियल विमान को लैंड करते ही वाटर कैनाल से सलामी दी गई। इसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी विमानन परियोजना के विकास में एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है। एक माह पहले सेना के विमान का सफल लैंडिंग परीक्षण किया गया था। मार्च तक एयरपोर्ट का काम पूरा होने पर यहां से नियमित उड़ान सेवा शुरू कर दी जाएगी। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण बंसल ने मीडिया को बताया कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई…
