बीएड-एमएड प्रवेश आवेदन की समय सीमा बढ़ी रांची। रांची विश्वविद्यालय में पीजी कला, विज्ञान और वाणिज्य थर्ड सेमेस्टर (सेशन 2023-25) की रेगुलर कोर्स परीक्षा आठ अप्रैल से शुरू होगी। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा दोपहर एक से चार बजे तक आयोजित की जायेगी। इसी के साथ पीजी थर्ड सेमेस्टर वोकेशनल कोर्स (सेशन 2023-25) की परीक्षा भी आठ अप्रैल से आयोजित की जायेगी। वहीं, यूजी कला, विज्ञान और वाणिज्य (सेशन 2022-26) के रेगुलर और वोकेशनल कोर्स की परीक्षा सात अप्रैल से सात मई तक आयोजित की जायेंगी। बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 20 तक भरा जायेगा…
Author: shivam kumar
दुमका। पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन दुमका, तीन देवघर और एक पाकुड़ का रहने वाला है। सातों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल, दो लैपटाप, 12 हजार रुपये और एक एटीएम बरामद किया है। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार युवकों में दुमका के रसिकपुर निवासी विक्की शर्मा, तेलीपाड़ा का नीरज कापरी, काठीकुंड के आमझारी का अंकित कुमार दास, देवघर के खागा का करण कुमार राणा, प्रेम सागर राणा सूरज कुमार और पाकुड़ के राजीव…
जमशेदपुर। निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने तरीके से लिये जा रहे शुल्क को लेकर पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा अधीक्षक ने 78 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी किया है। इन स्कूलों को कतिपय बिंदुओं पर तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। इधर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने फिर दुहराया है कि वह मनमाने ढंग से फीस लेने के मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे। जिला शिक्षा अधीक्षक के पत्र में स्कूल भवन का उपयोग केवल शैक्षणिक कार्यों के लिए किये जाने की बात कही गयी है। बताया गया है कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकार अधिनियम 2017 के अनुसार स्कूल…
रांची। रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेड़ाबालू में सरहुल जुलूस के दौरान झालर को लेकर हुए विवाद में बुधवार को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रशासन से आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होती, तो पिठोरिया चौक को बंद कराया जायेगा। उल्लेखनीय है कि रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेड़ाबालू में सरहुल को लेकर झालर लगाया था। सरहुल जुलूस के दौरान यह झालर जुलूस के झंडे से टूट गया था। इसके बाद जिन लोगों ने झालर लगाया था, वो भड़क गये। इसके…
हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने दी बधाई रांची। हॉकी इंडिया ने आगामी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की 40 महिला हॉकी खिलाड़ियों का कोर ग्रुप बनाया है। इन 40 सदसायी कोर ग्रुप में सिमडेगा जिला के 06 सहित झारखंड के 08 खिलाड़ी शामिल हैं। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। झारखंड के इन 08 खिलाड़ियों में से 06 खिलाड़ी सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और अंजना डुंगडुंग सिमडेगा सिमडेगा की और 02 खिलाड़ी निक्की प्रधान और अलबेला रानी टोप्पो…
रांची। चंद्र भानु कुमार की कॉमर्शियल कोर्ट के आदेश के बाद एचइसी के सीएमडी का चैंबर अटैच किया गया है। बिल का भुगतान नहीं होने के कारण कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। बताते चलें कि दयाचंद इंजीनियरिंग इंडस्ट्री, मुजफ्फरनगर ने 2015/16 में एक करोड़ रुपये से अधिक की वेल्डिंग रॉड की आपूर्ति की थी। इसके एवज में कंपनी को लगभग 22 लाख 83 हजार रुपये का भुगतान नहीं हुआ था। कोर्ट के आदेश के बाद सिविल कोर्ट के अधिकारी और वकील सीएमडी के चैंबर के पास पहुंचकर अटैच की प्रक्रिया को पूरी की।
रांची। चैती छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने शहर के विभिन्न छठ घाटों पर विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे स्वच्छ एवं सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें। घाटों पर सफाई अभियान तेज नगर निगम की टीम सुबह से ही विभिन्न छठ घाटों पर सफाई कार्य में जुट गयी है। गंदगी और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विशेष मशीनों और कर्मचारियों को लगाया गया है। घाटों पर फैले कचरे को हटाने के साथ-साथ जलस्तर की जांच की जा रही है। लाइट्स और…
रांची। राजधानी रांची सहित कई जिलों में बुधवार को बादल छाए रहे। इससे रांची समेत, दक्षिणी-पूर्वी, मध्यवर्ती, दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में गर्जन के हल्की बारिश होने, ओलावृष्टि और वज्रपात होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निर्देशक अभिषेक आनंद ने बुधवार को संपर्क करने पर बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। दो जगह से नमी आ रही है तो बीच में कन्वर्जन हो रहा है। तापमान हाई है ऐसे में बारिश की संभावना होती है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने की वजह से ही…
छात्रा गोड्डा की, युवक कहलगांव का रहने वाला भागलपुर/गोड्डा। भागलपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। प्रेमी रोशन भारती (23) और साक्षी कुमारी (21) का शव होटल के सर्वेंट क्वार्टर से पुलिस ने बरामद किया है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा गया है, ‘साथ जी नहीं पाये तो साथ मर रहे हैं।’ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। रोशन कहलगांव का रहने वाला था। वहीं साक्षी झारखंड के गोड्डा जिले की रहने वाली थी। रोशन भागलपुर में रहकर एमएस होटल में काम करता था। जबकि साक्षी पढ़ाई…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि अबुआ सरकार के खिलाफ अब सड़क पर आदिवासी ही उतर रहे हैं। प्रतुल ने कहा कि सिरम टोली फ्लाई ओवर के पास स्थित सरना स्थल की रक्षा को लेकर आदिवासी समाज लंबे समय से आंदोलनरत है।लेकिन सरकार इस मुद्दे पर पहल नहीं कर रही।प्रतुल ने कहा की सरकार को आंदोलनरत आदिवासियों को वार्ता के लिए बुलाकर ग़तिरोध दूर करना चाहिए था।लेकिन सरकार इस मुद्दे पर पूरे तरीके से उदासीन है। प्रतुल ने कहा सिरम टोली सरना स्थल में सरहुल पूजा करने गए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सरना आदिवासी…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण के खिलाफ झारखंड का आदिवासी समाज लंबे समय से चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान निकालने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरना स्थल हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा की पहचान है, जिसे संरक्षित रखना हर आदिवासी का कर्तव्य है। बावजूद इसके राज्य सरकार ने आदिवासियों की आवाज को अनसुना कर दिया, जिससे समाज में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उम्मीद थी कि…
