-सीएम योगी ने किया उत्तर प्रदेश के बरेली में 932 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ साल में बरेली समेत सूबे भर में कहीं भी दंगे नहीं हुये। यदि अब किसी ने दंगा करने की हिम्मत की तो दंगाई की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांट दी जाएगी। समाजवादी सरकार ने ने गोवंश को लावारिस छोड़ दिया था। उनके मुखिया कहते हैं कि गोबर से दुर्गंध आती है। ये उनकी असलियत है। वे गौमाता को कसाइयों के हवाले करते थे। हमने कसाइयों को जहन्नुम भेजा, तो सपा…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। राज्यसभा में आज न्यायिक सुधारों का मुद्दा उठाया गया। आम आदमी पार्टी के सदस्य राघव चड्ढा ने शून्यकाल के दौरान कहा कि हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिससे देशवासी चिंतित हैं। अब वक्त आ गया है, जब न्यायिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार को खत्म किये जाने की जरूरत है। राघव चड्ढा ने कहा कि अदालत को हम न्याय का मंदिर कहते हैं। आम आदमी जब न्याय की इस चौखट पर जाता है तो उसे यह विश्वास होता है कि न्याय जरूर मिलेगा। जैसे ऊपर वाले के दरबार में देर है लेकिन अंधेर नहीं है, ऐसे ही माना…
नई दिल्ली। देश की जनगणना में हो रही देरी का मुद्दा आज संसद में गूंजा। कांग्रेस सदस्य एवं नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे पहले देश में हर 10 साल पर होने वाली जनगणना का काम आपात परिस्थितियों और युद्धकाल में भी समय पर किया गया लेकिन इस बार इसमें अधिक देरी हो रही है। खरगे ने कहा कि जनगणना की शुरुआत 1881 में हुई और विपरीत परिस्थितियों में भी यह काम समय पर हुआ। उन्होंने कहा कि 1931 की जनगणना के दौरान जातिगत जनगणना भी कराई गई थी।…
रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन जाकर प्राकृतिक पर्व सरहुल के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सरहुल की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने रांची के समस्त सरनावासियों को प्राकृतिक पर्व सरहुल की अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश करेगी। कार्य मंत्रणा समिति ने इसके लिए 8 घंटे का समय तय किया है। विधेयक को कल प्रश्न काल के तुरंत बाद पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद बताया कि सरकार 2 अप्रैल को वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश करेगी। इस पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि सदन की सहमति होने पर इस समय को आगे बढ़ाया जा सकता है।…
सीएम से कहा- हिंदू समाज के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करें रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि कोडरमा में कलश यात्रा के दौरान महिलाओं पर पथराव की घटना न केवल घोर निंदनीय है, बल्कि राज्य सरकार और प्रशासन की पूरी तरह से विफलता का स्पष्ट प्रमाण भी है। यह कितना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि देवियों की उपासना से जुड़ी एक पवित्र यात्रा में शामिल माताओं-बहनों को सुरक्षा तक नहीं मिल पाती। गिरिडीह में भी रामनवमी का भजन बजाने के दौरान समुदाय विशेष द्वारा पथराव किये जाने की सूचना है। जब पुलिसकर्मियों द्वारा शांति की अपील…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पर्व-त्योहारों से हमारी परंपरा, सभ्यता-संस्कृति और आस्था जुड़ी है। इससे जीवन में उमंग, उत्साह और उल्लास का संचार होता है। इसी कड़ी में हम सालों-साल से परंपरानुसार सरहुल पर्व मनाते आ रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने इस प्रकति पर्व की परंपराओं को अक्षुण्ण एवं मजबूती दी है। हमें विरासत में मिली इस परंपरा को और आगे ले जाना है। मुख्यमंत्री सोरेन मंगलवार को आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर करमटोली में आयोजित सरहुल पूजा महोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यहां पारंपरिक विधि विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के…
– दो आरोपितों काे पकड़ा गया : स्वास्थ्य मंत्री पटेल – विस अध्यक्ष पहुंचे डीसा, विपक्ष ने सरकार को घेरा डीसा। गुजरात के डीसा की पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या 17 हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। घटना के बाद गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी डीसा पहुंच गए और हॉस्पिटल में जाकर घायलों की स्थिति की जानकारी। दूसरी ओर मामले में विपक्ष ने सरकार पर अनदेखी…
रांची। मुख्य सरना स्थल सिरमटोली में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई है। सरना धर्मावलंबियों लगातार अजय तिर्की को मंच से हटाने की मांग कर रहे हैं, जबकि उनके समर्थक मंच पर डटे हुए हैं। सरना स्थल में मंगलवार को स्थिति तब बिगड़ गयी, जब मंच पर बैठे लोगों ने नीचे खड़े प्रदर्शनकारियों को अप शब्द कहना शुरू कर दिया। इसके बाद अजय तिर्की के समर्थक और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गये। सरना धर्मावलंबियों का कहना है कि जब तक अजय तिर्की सरना स्थल पर रहेंगे, तब तक आदिवासी समाज सरहुल पर्व…
मुंबई। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 8 विकेट से हराया है। 117 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रियान रिकल्टन के नाबाद अर्धशतक की बदौलत मुंबई ने 43 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। कोलकाता की ओर से मिले 117 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस की ओर से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रोहित…
नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी वंदना कटारिया ने आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी है, जिससे एक असाधारण करियर का समापन हो गया। 320 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 158 गोल करने वाली वंदना भारतीय महिला हॉकी इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी के रूप में विदाई ले रही हैं। आंकड़ों से कहीं अधिक, वह एक प्रेरणादायक धरोहर छोड़कर जा रही हैं, जो एक संघर्ष, संकल्प और भारतीय महिला हॉकी को उच्च शिखर पर पहुंचाने की अनवरत भूख की कहानी है। एक युग का अंत वंदना ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने…
