Author: shivam kumar

रांची। सरहुल के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। खासकर प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। इस वर्ष झारखंड में सरहुल के मौके पर दो दिनों की छुट्‌टी रहेगी। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी घोषणा की है। बता दें कि लंबे से सरहुल पर दो दिन के छुट्टी की मांग की जा रही थी। आखिरकार इस साल इस मांग को स्वीकार कर लिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर 2 दिन के राजकीय छुट्‌टी…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने नक्सलवाद को पूरी तरह से जड़ से उखाड़ फेंकने के अभियान के तहत देश के छह जिलों को वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) के दुष्प्रभाव से मुक्त कराया है। इससे वामपंथी उग्रवाद से सबसे अधिक प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटकर मात्र छह रह गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा, “नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, आज हमारे देश ने वामपंथी उग्रवाद से सबसे अधिक प्रभावित जिलों की संख्या को 12 से घटाकर मात्र 6 कर एक नया मील का…

Read More

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के उस बयान की कड़ी निंदा की है। जिसमें यूनुस ने पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों को ‘लैंडलॉक्ड’ बताने और बांग्लादेश को उनका समुद्री मार्ग का संरक्षक बताने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने इसे आपत्तिजनक और अस्वीकार्य बताया। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर मोहम्मद यनुस के बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि यह बयान भारत के रणनीतिक ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर की संवेदनशीलता को दर्शाता है। ऐतिहासिक रूप से, देश के भीतर भी कुछ…

Read More

-मृतकों में चार बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल कोलकात। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा इलाके में सोमवार रात एक पटाखा कारखाने में हुए भीषण विस्फोट हो गया। जिसके कारण एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें दो की उम्र एक साल से भी कम थी। घटना के बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उस घर में लंबे समय से अवैध पटाखे बनाए जा रहे थे। सोमवार रात पाथरप्रतिमा के ढोलाहाट थाना क्षेत्र के दक्षिण रायपुर…

Read More

बीजापुर /रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार शाम अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक लाख रुपये के इनामी सहित 13 सक्रिय माओवादी को सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार किया है। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला गांव के पास जंगल से सात नक्सलियों को जबकि बासागुड़ा थाना क्षेत्र से छह नक्सलियों को पकड़ने का दावा किया गया है।बीजापुर के डीएसपी घनश्याम कामदे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली साल 2022 के आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल थे। इस नक्सल वारदात में एक सीआरपीफ जवान घायल हो गया था। अन्य नक्सली पिछले साल अक्टूबर में यहां अलग-अलग…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर उठाए गए सवालों पर पलटवार किया है। उन्होंने सोनिया गांधी के विचारों को उनके सीमीति ज्ञान का परिणाम बताया। उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी के दुर्भाग्यजनक विचार न ही उनके लिए और न ही उनकी पार्टी के लिए ठीक हैं, उन्हें इसके लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार देररात सोशल मीडिया पर कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर सोनिया गांधी के विचार उनके सीमित ज्ञान का परिणाम हैं। कांग्रेस की सरकार में जो शिक्षा…

Read More

– समापन समारोह 13 अप्रैल को विशाखापट्टनम में अमेरिकी नौसेना के जहाज पर होगा ​ नई दिल्ली। भारत और अमेरिका आज से बंगाल की खाड़ी में संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास प्रारंभ करेंगे। इसमें दोनों देशों की सेनाओं के तीनों अंग एक साथ अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ की शुरुआत करेंगे। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य संकट के समय मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) और संकट की स्थितियों के लिए सैन्य अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाने पर होगा। विशाखापट्टनम और काकीनाड़ा में होने वाले इस अभ्यास से आकस्मिक संकट के दौरान भारतीय और अमेरिकी संयुक्त कार्य बलों (जेटीएफ) के बीच तेजी से…

Read More

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज में मंगलवार तड़के नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) की ओर से संचालित दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गयीं। इस हादसे में दो लोको पायलट की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। जानकारी के अनुसार घटना तड़के साढ़े तीन बजे के आसपास की है। फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर बरहेट यार्ड के पास पहले से खड़ी मालगाड़ी से कोयला लदी दूसरी मालगाड़ी टकरा गयी। इस घटना में फरक्का से आकर बरहेट यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के लोको पायलट बोकारो निवासी अंबुज महतो (32) और पश्चिम बंगाल के रिटायर लोको पायलट जीएस मॉल (62) की…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे अफगान शरणार्थियों की स्वदेश वापसी की प्रक्रिया आज शुरू होगी। इन लोगों के स्वैच्छिक वापसी के लिए 31 मार्च की समय सीमा समाप्त हो गई है। खैबर पख्तूनख्वा गृह विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अफगान शरणार्थियों को आज से अफगानिस्तान वापस भेजा जाएगा। जियो न्यूज चैनल की खबर में इसका विवरण देते हुए कहा गया कि संघीय सरकार ने पिछले सप्ताह तालिबान सरकार के अनुरोध के बावजूद समय सीमा में किसी भी तरह के विस्तार के खिलाफ फैसला किया था। सरकार ने विदेशी नागरिकों से संबंधित विदेशी राष्ट्रीय सुरक्षा सेल…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची में भूकंप आने के कुछ घंटों बाद आज सुबह बलूचिस्तान के बरखान जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 रही और यह 12 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र बरखान से 59 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित रहा। जियो न्यूज चैनल की खबर में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि इससे पहले ईद के दिन भी शाम 4 बजे के आसपास कराची के विभिन्न इलाकों में भूकंप के झटके…

Read More

30 मार्च को सिरम टोली फ्लाई ओवर के रैंप को हटाने के लिए कुछ लोगों ने जुलूस निकालकर उग्र प्रदर्शन किया था रांची। पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की और छीना-झपटी करने वाले अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी गयी है। सरकार ने डीजीपी को इससे संबंधित आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि बीते 30 मार्च को सिरम टोली फ्लाई ओवर के रैंप को हटाने के लिए कुछ लोगों ने जुलूस निकालकर उग्र प्रदर्शन किया था। उग्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने के साथ-साथ विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस बल के…

Read More