कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत राजेंद्र चौक के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सेवानिवृत्त रेलकर्मी दुर्गा उर्फ दुर्गी पासवान ( 60) के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान रतन कुमार पाण्डेय ( 16) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अपनी बाइक से दो लोग सवार होकर पूजा करने कोडरमा जा रहे थे। राजेंद्र चौक के समीप ट्रक( बीआर 01जीबी 3100) की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की…
Author: shivam kumar
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने शराब दुकानों के संचालन एवं प्रबन्धन के लिए चयनित दो एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने पत्र में लिखा है कि झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) की ओर से वर्ष 2022 से राज्य में शराब दुकान संचालित की जा रही हैं, जिसमें सात प्लेसमेंट एजेंसियां राज्य के विभिन्न जिलों में शराब दुकानों के संचालन एवं प्रबंधन के लिए लगभग 4500 मानव बल प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा है…
रांची। त्योहारों और स्कूलों में होने वाली गर्मी की छुट्टी को लेकर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। इसके लिए ट्रेन संख्या 02817/02818 रांची–नई दिल्ली–रांची स्पेशल और ट्रेन संख्या 02819/02820 रांची–नई दिल्ली–रांची दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 02817 रांची–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन दो अप्रैल को रांची से खुलेगी। यह ट्रेन केवल एक ट्रिप करेगी। यह ट्रेन रांची से दोपहर दो बजे खुलेगी और यह डाल्टनगंज में शाम 5.25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर रात के 11:00 बजे, प्रयागराज…
मोहाली। पंजाब के मोहाली की एक अदालत ने येशु-येशु वाले स्वघोषित पादरी बजिंदर सिंह को 2018 के बलात्कार के एक मामले में मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीएसजे) विक्रांत कुमार की अदालत ने यह फैसला सुनाया। बजिंदर को 28 मार्च को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराया गया। पुलिस के अनुसार, एक अलग मामले में 28 फरवरी को 22 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर सिंह (42) के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज…
रामगढ़। रामनवमी के पहले मंगलवार को रामगढ़ में भव्य मंगला शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में जन सैलाब उमड़ा। जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। शहर के सिद्धू-कान्हू मैदान से शुरू हुई मंगला शोभा यात्रा बाजारटांड़, चट्टी बाजार, झंडा चौक, थाना चौक, मेन रोड, सुभाष चौक होते हुए फुटबॉल ग्राउंड तक पहुंची। इस दौरान आकर्षक झांकी लोगों का मन मोह रही थी। शोभा यात्रा में रामगढ़ एसपी अजय कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने की बात कही। श्री श्री रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू…
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बड़े ही तार्किक अंदाज में राज्य सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि जब झारखंड का किसान सूरज निकलने से पहले खेतों में उतरता है, मजदूर दिनभर पसीना बहाता है और व्यापारी ईमानदारी से कर चुकाता है, तो उनकी बस एक उम्मीद होती है कि राज्य का विकास हो, ताकि उनके बच्चों का भविष्य बेहतर बन सके। इसी उम्मीद और विश्वास के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनता ने पिछले साल से 1,097 करोड़ रुपये अधिक, यानी कुल 22,172 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में सरकार को दिये। लेकिन…
रांची। प्रकृति पूजा के महापर्व सरहुल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्रीय सरना समिति के नेतृत्व में सिरमटोली सरना स्थल पर हजारों सरना धर्मावलंबी सरहुल शोभायात्रा में भाग लेंगे। इस पावन अवसर पर सभी आदिवासी समुदाय के लोग सरना मां से आशीर्वाद लेने के लिए माथा टेकेंगे और मन्नत मांगेंगे। सोमवार को समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की की अगुवाई में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह पर्व आदिवासी समुदाय के लिए उल्लास, समृद्धि और प्रकृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने का महत्वपूर्ण अवसर है। हजारों की संख्या में पहुंचेगी खोड़हा मंडली एक अप्रैल को सिरमटोली…
रांची। प्रकृति पर्व सरहुल की धमक इस बार दिल्ली में भी दिखेगी। झारखंड के आदिवासी और कलाकारों का जत्था दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर आगामी 3 अप्रैल को सरहुल मिलन समारोह में शिरकत करेगा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा दिल्ली में पहली बार आयोजित हो रहे इस सरहुल महोत्सव में झारखंड के एक हजार से अधिक आदिवासी कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ भाग लेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरहुल पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश देने वाला पर्व है, जो आज विश्व के लिए काफी महत्वपूर्ण है। झारखंड…
केन्द्रीय मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह की पोस्ट पर प्रधानमंत्री ने दिया जवाब नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऊर्जा के क्षेत्र में स्थायित्व और आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की यात्रा में परमाणु ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह की व्यावहारिक टिप्पणियों की सराहना की। उन्होंने डॉ. सिंह द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि जितेंद्र सिंह ने विस्तार से बताया कि कैसे परमाणु ऊर्जा भारत के सतत और आत्मनिर्भर ऊर्जा भविष्य की खोज में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरी है। केंद्रीय मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने अपने इस…
– वायुसेना ने तीन परिवहन विमानों के जरिए अब तक 96.3 टन राहत सामग्री पहुंचाई- सेना की 118 सदस्यीय टीम 60 बिस्तरों का अस्पताल बनाने के लिए आगरा से रवाना नई दिल्ली। म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत ने तीनों सेनाओं के जरिए अपना ऑपरेशन ‘ब्रह्मा’ तेज कर दिया है। नौसेना के दो जहाजों ने यांगून पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया है। इसके अलावा दो और जहाज म्यांमार के लिए रवाना किये गए हैं, जो मंगलवार को पहुंचकर ऑपरेशन में शामिल होंगे। भारतीय सेना की 118 सदस्यीय फील्ड अस्पताल इकाई भी सोमवार को आगरा से मांडले के…
नई दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक को इस हफ्ते लोकसभा में पेश किए जाने की संभावनाओं के बीच केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) ने विधेयक का समर्थन किया है। केसीबीसी ने सांसदों से इसके पक्ष में वोट देने की भी अपील की है। भाजपा ने काउंसिल के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह विधेयक के विरोधियों को करारा जवाब है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को एक्स पोस्ट में कहा कि जो वक्फ का इस्तेमाल करके ध्रुवीकरण करने और मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें केसीबीसी ने स्पष्ट भाषा में जवाब दे…
