Author: shivam kumar

अररिया। अररिया जिले के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।मौके पर भारी संख्या में ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों को भीड़ उमड़ी।ईद को लेकर शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से ही लोगों में खुशी का माहौल दिखा।रात में ईद के चांद के दीदार के साथ ही एक दूसरे को बधाई देने वालों का तांता लग गया।सुबह से ही नए कपड़े पहन छोटे-छोटे बच्चों के साथ ईदगाह मैदान एवं मस्जिद की ओर ईद की नमाज के लिए जाते हुए लोग नजर आए।ईद को…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अमन, भाईचारे और सौहार्द का त्योहार ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद दी है। उन्हाेंने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आप सभी स्वस्थ, सुखी और खुशहाल रहें, यही दुआ करता हूं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी मुस्लिम धर्मावलंबी भाइयों बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक…

Read More

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) में रविवार को हुए दोहरे मुकाबलों के बाद पर्पल कैप और ऑरेंज कैप तालिका में बड़े बदलाव देखने को मिले। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को शिकस्त दी। इसके बाद पर्पल कैप की दौड़ में नया नंबर 2 और 3 खिलाड़ी सामने आया। पर्पल कैप तालिका 1. नूर अहमद (सीएसके) – 9 विकेट (11 मैच) चेन्नई सुपर किंग्स के फिरकी गेंदबाज नूर अहमद ने 9 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में अपनी…

Read More

गुवाहाटी। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को शानदार जीत दर्ज की। सीएसके के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जब राजस्थान की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो नीतिश राणा के शानदार 81 रन की पारी की बदौलत उन्होंने 182 रन बनाए। सीएसके इस स्कोर को चेज करते हुए 176 रन ही बना सकी। इस तरह रोचक मुकाबले में सीएसके को 6 रन से हार झेलनी पड़ी। राजस्थान के दिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली। हालांकि वे जीत नहीं दिला…

Read More

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सोमवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 25 लाख की इनामी महिला नक्सली को ढेर कर दिया। उसके पास से इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है। मृत महिला नक्सली की शिनाख्त रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है, जो जिला वारंगल कडवेन्डी की निवासी थी। वह नक्सलियाें के डीकेएसजेड की प्रेस टीम प्रभारी एवं एसजेडसीएम कैडर की महिला नक्सली थी। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर के…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में आज ईद का त्योहार परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। देश की प्रमुख मस्जिदों में ईद -उल-फितर की नमाज अदा कर देश में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज सुबह एक्स पर प्रेषित संदेश में लिखा, ”ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा-भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। मैं कामना…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची/जमशेदपुर। जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर में अमलतास सिटी के पास स्थित भूमिहार मेंशन में मुठभेड़ में ढेर मुख्तार अंसारी गिरोह के शार्प शूटर अनुज कनौजिया की तलाश न केवल यूपी एटीएस कर रही थी बल्कि खुद मुख्तार अंसारी के गुर्गे भी उसकी तलाश में लगे हुए थे। इस बात का खुलासा पुलिस की पड़ताल में हुआ है। वहीं जानकारी के अनुसार वह जिस भूमिहार मेंशन में रह रहा था वहां उसके ऊपर 22 सीसीटीवी की निगरानी थी। एनकाउंटर के बाद हुए पोस्टमॉर्टम के बाद मिली जानकारी के अनुसार शार्प शूटर अनुज कनौजिया को एसटीएफ ने 6 गोलियां…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में आज ईद का त्योहार परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। ईद-उल-फितर के मौके पर सुबह प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद, भोपाल की ईदगाह मस्जिद, पटना के गांधी मैदान, हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई और अन्य शहरों और कस्बों में लोगों ने सुबह ईद की नमाज अदा की। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा में लगभग सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता…

Read More

धनबाद। धनबाद सीबीआई ने सोमवार को एक बड़ा ट्रैप करते हुए निरसा स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के मुगमा कोलियरी के पीएफ क्लर्क अरविंद राय और डिस्पैच में कार्यरत शीतल बाउरी को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुदिया कोलियरी में इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट में कार्यरत उमेश प्रसाद सिंह के पीएफ में कुछ काम को लेकर पीएफ क्लर्क अरविंद राय और डिस्पैच डिपार्टमेंट के शीतल बाउरी रिश्वत की मांग कर रहें थे। जिससे क्षुब्ध होकर उमेश सिंह ने इसकी शिकायत धनबाद सीबीआई से कर दी। मामले के सत्यापन के बाद धनबाद सीबीआई…

Read More

हांगकांग। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो अप्रैल के ‘मुक्ति दिवस’ पर सारी दुनिया की नजर है। वह दो अप्रैल को अपनी मुक्ति दिवस (योजना) घोषणा के अंतर्गत नए टैरिफ की शुरुआत करेंगे। इस योजना में सेमीकंडक्टर, माइक्रो चिप्स, फार्मास्यूटिकल्स और विदेशी वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ शामिल हैं। वह चीन के खिलाफ सबसे अधिक टैरिफ 60 प्रतिशत तक की घोषणा कर सकते हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि इससे बीजिंग के साथ वाशिंगटन के बीचा व्यापार युद्ध तेज हो जाएगा। सीएनएन न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, ट्रंप के मुक्त दिवस ने चीन को उलझन में…

Read More

इस्लामाबाद/रावलपिंडी। पाकिस्तान के इस्लामाबाद और रावलपिंडी में रह रहे अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारकों के लिए देश छोड़ने की संघीय सरकार की समय सीमा आज समाप्त हो रही है। इसलिए दोनों शहरों में कानून प्रवर्तन अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले अफगान नागरिकों को उसके परिवारों सहित पकड़कर निर्वासित करें। रावलपिंडी के पुलिस प्रमुख ने रावल, पोटोहर और सदर डिवीजनों के अधीक्षकों को जिले में रहने या काम करने वाले अवैध अफगान नागरिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, पुलिस को निर्देश…

Read More