रांची। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन से दुखी हूँ ।वे भारत के आर्थिक विकास के जनक थे। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, भारत के वित् मंत्री एवं भारत के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ता के लिए जिस प्रकार की योजनाएं बनायी इसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। आज वे हमारे बीच नहीं रहे हैं। उनके कुशल आर्थिक नीतियां देश को दिशा दी हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था की मार्गदर्शक के रूप में जब…
Author: shivam kumar
लाल किले पर हमले में भी शामिल था, 2023 में ग्लोबल आतंकी घोषित हुआ लाहौर। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था। हाई शुगर की वजह से लाहौर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। अब्दुल मक्की आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का डिप्टी चीफ भी था। उसे 2020 में आतंकी फंडिग के लिए एक अदालत ने 6 महीने की सजा भी सुनाई थी। सजा के बाद उसने खुद को लो प्रोफाइल कर लिया…
काठमांडू। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कई पूर्व प्रधानमंत्री सहित प्रमुख दल के नेताओं ने शोक प्रकट किया है। इन सभी नेताओं ने दिवंगत मनमोहन सिंह के साथ अपनी स्मृति को साझा किया। नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने एक बयान जारी करते हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया है। डॉ. सिंह को विश्व के प्रख्यात अर्थशास्त्री बताते हुए राष्ट्रपति पौडेल ने कहा कि उनके द्वारा भारत के लिए अपनाई गई अर्थनीति का नेपाल समेत कई देशों ने अनुसरण करते हुए लाभ लिया…
नई दिल्ली। लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग के बंगला नंबर-तीन पर आज सुबह से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सिंह को श्रद्धांजलि देने कुछ देर पहले पहुंचे। उन्होंने पुष्पगुच्छ अर्पित करते हुए दिवंगत नेता के परिजनों को शोक की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने भी तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। सिंह का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कल रात निधन हो गया…
ग्रेटर नोएडा। नोएडा में किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले किसान नेता सुखबीर खलीफा शुक्रवार को लुक्सर जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आने पर किसानों ने उनका स्वागत किया। जेल से बाहर आने पर वह फिर आक्रमक नजर आए। उन्होंने एलान किया कि किसान फिर से धरने पर बैठेंगे और मांगे न माने जाने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। दरअसल, किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सुखबीर खलीफा काे 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। तभी से वह अन्य किसानों के साथ जेल में थे। शुक्रवार काे जेल से रिहा हुए किसान नेता सुखबीर…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और सीमावर्ती राज्यों के शहरों में रहने वालों को आज सुबह बूंदाबांदी का सामना करना पड़ा। इस दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बरसात हुई है। ठंडी हवा चल रही है। इससे शीतलहर का असर और बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज और कल उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में आंधी, ओलावृष्टि और मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आज सुबह 7:23 बजे दिल्ली में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। समूचे महानगर में चल रही ठंडी हवा से मौसम और सर्द हो गया।…
रांची। झारखंड में भी शिक्षकों के एमएसीपी का लाभ मिलना चाहिए इस पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है।सहायक शिक्षकों को संशोधित सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना (एमएसीपी) के लाभ को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में 9 जनवरी 2025 को फाइनल सुनवाई होगी। प्रार्थी की और से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने वेतन के लिए समान अधिकारों से संबंधित संविधान की आर्टिकल 14,16 का हवाला देते हुए कहा कि जब झारखंड सरकार के तृतीय वर्ग के कर्मियों को एमएसीपी का लाभ मिल रहा है, तो स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ क्यों नहीं…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना आज 250 से 280 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने के भाव में तेजी आने की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,880 रुपये से लेकर 77,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 71,400 रुपये से लेकर 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज मामूली तेजी आई है। इस तेजी…
नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। पहले 20 मिनट के कारोबार में मामूली उतार चढ़ाव का सामना करने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार ने तेजी पकड़ ली। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.69 प्रतिशत और निफ्टी 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सांकेतिक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में छुट्टी होने की वजह से पिछले सत्र के दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 6,037.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक…
लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के उलगाड़ा गांव निवासी वार्ड सदस्य बाल गोविंद साहू की हत्या झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के नक्सलियों ने गुरुवार रात धारदार हथियार से मारकर कर दी। बाल गोविंद साहू उलगाड़ा गांव में औरंगा नदी पर बना रहे पुल निर्माण कार्य में मुंशी का काम भी करते थे। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बाल गोविंद साहू पुल निर्माण कार्य के साइडिंग पर ही रुके हुए थे। इसी दौरान रात में लगभग 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद नक्सली वहां पहुंचे और बाल गोविंद साहू को कब्जे में लेकर नदी के किनारे ले गए। वहां बाल…
