न्यूयॉर्क। अमेरिका के दक्षिणपूर्वी राज्य फ्लोरिडा के लोगों को तूफान मिल्टन की वजह से सारी रात तेज हवा, बवंडर और भारी बारिश का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, छह लोगों की मौत सेंट लूसी काउंटी में हुई है। पांच लोग बवंडर में मारे गए । एक अन्य की मौत भी जल आपता में हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। लगभग 2.6 मिलियन लोगों को बिना बिजली के गुजारा करना पड़ा। मिल्टन का प्रभाव…
Author: shivam kumar
मुंबई। नासिक जिले के आर्टिलरी सेंटर में प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक तोप का गोला अचानक फट जाने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई। इस घटना में एक अग्निवीर गंभीर रूप से घायल हो गया, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार देश में अग्निपथ योजना शुरू होने के बाद से अग्निवीर इसी क्षेत्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं। गुरुवार को जवानों के एक बैच को अभ्यास के लिए शिंगवे बहुलाला फायरिंग रेंज में लाया गया था। इस स्थान पर दो अग्नि वीरों…
-गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, लोगों ने दी श्रद्धांजलि आजाद सिपाही संवाददाता मुंबई। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट में एडमिट थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। गुरुवार को टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहां से उनकी अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले…
रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि रतन टाटा के निधन से भारतीय उद्योग जगत को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि आज देश ने अपना एक रत्न खो दिया। झारखंड राज्य को पूरे विश्व को पहचान दिलाने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी सरल और मेहन्तकश व्यक्त्वि हमलोगो को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा रतन टाटा भारतीय उद्योगपति थे जो टाटा समूह और टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किये। वे भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक इकाई, टाटा समूह, के 1991 से 2012 तक अध्यक्ष थे। इसके अतिरिक्त, अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती स्टार्टअप इकोनॉमी बना है। उन्होंने कहा कि 14 साल पहले पत्रकार लिखते थे कि देश में पॉलिसी पैरालिसिस है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पॉलिसी पैरालिसिस को खत्म करने का काम किया है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर अग्रसर है। अमित शाह नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 119वें वार्षिक अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस वार्षिक…
-35वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन प्रयागराज। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 35वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर काशी प्रान्त ने ऐतिहासिक 93 पदक जीत कर अपना दबदबा कायम रखा। काशी प्रान्त के खिलाड़ियों ने 52 स्वर्ण, 26 रजत और 15 कांस्य पदक के साथ क्षेत्रीय खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त किया। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 06 अक्टूबर से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चलने वाली पांच दिवसीय 35वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। इस सम्पूर्ण प्रतियोगिता में भैया-बहिनों की 50 मी, 100 मी,…
लखनऊ। हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में गांव फुलरई मुगलगढ़ी में बीते दो जुलाई को आयोजित नारायण साकार हरि उर्फ सूरज पाल के सत्संग में हुईं भगदड़ से 121 लोगों की जान चले जाने के बाद न्यायिक जांच के आदेश हुए थे। इसी मामले में बाबा साकार हरि उर्फ सूरज पाल गुरुवार को लखनऊ पहुंचा और सचिवालय में न्यायिक आयोग के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना बयान दर्ज कराया। विधायक बाबू राम पासवान के वाहन पर सवार हो कर पहुंचे सूरज पाल के उतरते ही उन्हें पुलिसकर्मियों ने घेर लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच सूरज पाल को न्यायिक आयोग के कक्ष में…
– 76 हजार मूल्य के भारतीय जाली नोट व नकली नोट छापने में प्रयुक्त उपकरण बरामद मीरजापुर। कछवां पुलिस ने थाना क्षेत्र के कटका से मोटर साइकिल सवार दो लोगों को जाली नोट तथा उनकी निशानदेही पर दाे अन्य आराेपिताें काे मुंशीलाटपुर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से गिरफ्तार किया। उनके पास से कुल 76 हजार मूल्य के जाली नोट बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि कछवां पुलिस ने गुरुवार को कटका में दो मोटरसाइकिल सवार मुलायम गौतम पुत्र छेदीलाल व दिलीप गौतम पुत्र कैलाश गौतम निवासी जोगीवारी थाना…
कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को एक शातिर अपराधी को नंगला विश्रामपुर गांव के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से अमेज़ाॅन कम्पनी का चोरी हुए प्लास्टिक के 18 पैकेट में भारी मात्रा में सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्यू आजाद नगर सतवारी रोड निवासी नितेश कुमार पुत्र बाबूराम है। इसके खिलाफ धारा 316 (3) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया है। अपराधियों के…
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार सुबह हावड़ा स्थित रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ का दौरा किया। इस महत्वपूर्ण यात्रा में उनके साथ राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। नड्डा की यह यात्रा महाष्टमी के दिन हुई, जिससे इस दौरे का सांस्कृतिक महत्व और भी बढ़ गया। इस दिन भर चलने वाले दौरे की शुरुआत सुबह 11 बजे के आसपास हुई। इसके बाद, नड्डा ने कोलकाता के सेंट्रल इलाके में स्थित संतोष मित्रा स्क्वायर के दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा करने की योजना…
कोलकाता। भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख नेता और टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त किया। ममता बनर्जी ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि रतन टाटा का निधन न केवल भारतीय व्यापार जगत के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने रतन टाटा को एक अग्रणी उद्योगपति और जनसेवी बताया, जिनके परोपकार के कार्यों से समाज को बड़ी प्रेरणा मिली। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उनका जाना…