नाएप्यीडॉ (म्यांमार)। म्यांमार के मांडले शहर में भूकंप के बाद तबाही का मंजर खौफनाक है। समय गुजरने के साथ मलबे में दबे लोगों के जीवित होने की उम्मीदें कम होती जा रही हैं। म्यांमार और पड़ोसी थाईलैंड में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 1,700 लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप के बाद की तीसरी रात लोगों ने खुले में सोकर बिताई। मांडले में सोमवार सुबह राहत और बचाव कार्य बेहद धीमी गति से शुरू हुआ है। यहां बहुत सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। सवेरे का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। बैंकॉक पोस्ट अखबार…
Author: shivam kumar
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ऑरस सीनेट लिमोजिन कार में संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) मुख्यालय के पास विस्फोट के बाद आग लग गई। 275,000 पाउंड की यह गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। आसपास के लोगों ने आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने से पहले आग बुझाने का प्रयास किया। ब्रिटेन के न्यूज चैनल जीबीएन ने 29 मार्च को प्रसारित खबर में यह जानकारी दी गई है। माना जा रहा है कि आग कार के इंजन में लगी। इसके तुरंत बाद उसके इंटीरियर में आग फैल गई। सड़क पर धुआं फैला तब आसपास के रेस्तरां के कर्मचारी मदद के…
रामगढ़। रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा हुई। पूरे विधि विधान से पुजारियों ने मां दुर्गा की आराधना की। इस दौरान विशेष चंडी पाठ में सैकड़ो भक्त शामिल हुए। पुजारी सुभाशीष पांडा ने बताया कि नवरात्र को लेकर सभी विशेष पूजाएं अभी चालू हैं। मां का विशेष श्रृंगार हर दिन किया जाता है। इसके अलावा भक्तों के बीच भंडारे का भी आयोजन हो रहा है। मां की आराधना से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। यही वजह है कि सिद्ध पीठ रजरप्पा में लोग दर्शन करने दूर-दूर…
रांची। झारखंड में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिये हैं। 3 दिन तक आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात का सामना करना पड़ेगा। ओले भी गिरेंगे। मौसम विभाग ने इसका ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के 6 राज्यों में बौछार, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी होने के बाद झारखंड के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में 2 अप्रैल से मौसम करवट लेगा। लगातार 3 दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्से में आंधी-तूफान…
सरायकेला। जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी थाना क्षेत्र के तमोलिया में आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार, हत्या सोमवार की सुबह करीब पांच बजे की गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पति सुकराम मुंडा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अक्सर पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। दोनों शराब के आदि भी थे। सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान…
लोहरदगा। लोहरदगा और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। सोमवार सुबह ईदगाह मैदान समेत शहर के विभिन्न मस्जिदों में ईंद की नमाज पढ़ी गयी। नमाजियों ने ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। ईदगाह में सुबह जामा मस्जिद के इमाम ने ईद की नमाज पढ़ायी। नमाज के बाद गिले शिकवे भुलाकर मुस्लिम समुदाय ने एक दूसरे को गले लगा कर दी ईद की बधाई दी।ईद को लेकर सोमवार की सुबह से ही मुस्लिम मुहल्लों में ईद की नमाज को लेकर चहल-पहल देखी गयी। नए नए परिधानों में मस्जिदों तथा ईदगाह…
रामगढ़। रामगढ़ शहर में रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने अपील जारी की थी। शहर के संवेदनशील क्षेत्र सौदागर मोहल्ला में माइकिंग करना एएसआई सुजीत कुमार सिंह को भारी पड़ गया। रामगढ़ एसपी ने उन्हें साेमवार काे सस्पेंड कर दिया । अब यह पूरा मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है। रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू उर्फ भोपाली ने निलंबन की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने रामगढ़ एसपी से तत्काल इस कार्रवाई को वापस लेने की अपील की है। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने ईद-उल-फितर के अवसर पर सोमवार को डोरंडा ईदगाह में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई दी। मौके पर उन्होंने बताया कि वे पिछले 30 वर्षों से डोरंडा ईदगाह आते हैं और लोगों से मिलते हैं। उन्होंने कहा ईद का त्योहार प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। यह हमें समाज में शांति और एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। हर साल की तरह इस साल भी यहां आकर मुझे अपार खुशी और संतोष की अनुभूति होती है। मौके पर उन्होंने सभी लोगों से आपसी सौहार्द और सहिष्णुता…
पलामू। ईद पर पलामू जिले के हुसैनाबाद और हैदरनगर की विभिन्न मस्जिदों में मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा करने के लिए काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन बिल के प्रति विरोध जताया। साथ ही सभी ने हाथ उठाकर एक स्वर में बिल को वापस लेने की मांग की। हैदरनगर की बड़ी मस्जिद के पेश इमाम अहमद अली खान ने सबसे पहले सभी देश वासियों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी धार्मिक आजादी पर रोक लगाने की साजिश कर रही है। मुसलमानों की ओर से चार पांच सौ साल पहले दान की गई जमीन जैसे मदरसा, मस्जिद,…
रामगढ़। श्री श्री राम नवमी पूजा महासमिति रामगढ़ में भव्य तरीके से त्योहार को मनाने जा रही है। नवरात्र के पहले मंगलवार को शहर में मंगल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। एक अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को शहर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू उर्फ भोपाली ने कहा कि कमेटी हजारों राम भक्तों के स्वागत की तैयारी कर चुकी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अखाड़े के सदस्य जुलूस और परंपरागत अस्त्रों के साथ रामगढ़ पहुंचेंगे। इस प्रेस वार्ता में महासमिति के मुख्य संरक्षक…
रांची। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के.राजू ने कहा कि सरहुल का पर्व हमें प्रकृति से प्रेम करना सिखाता है। आदिवासी समाज का सरहुल का पर्व पूरे भारतवर्ष में पर्यावरण, जंगल, पहाड़ और पानी को संरक्षण करने का संदेश है। के. राजू रविवार को बनहौरा में सरहुल के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस समाज में प्रकृति की पूजा की जाती है, वह निश्चित रूप से संवेदनशील समाज होता है। प्रकृतिपूजक आदिवासी समाज पर्यावरणीय संतुलन को बरकरार रखने जंगलों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि सरहुल के संदेश से पूरे विश्व को…
