नई दिल्ली। नवरात्रि के दौरान घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट लगातार जारी है। हालांकि आज चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज महानवमी के दिन देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 76,780 रुपये से लेकर 76,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 70,390 रुपये से लेकर 70,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं होने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज भी 93,900 रुपये प्रति किलोग्राम के…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। सर्दी का सीजन शुरू होने के पहले मसाले की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। जीरे के भाव में तेजी आई है, वहीं लगभग एक महीने की तेजी के बाद हल्दी पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। जबकि रबर भी सात साल के शिखर से फिसल कर गिरावट का शिकार हो गया है, इसी तरह धनिया में कमजोरी दर्ज की गई है। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर जीरे का अक्टूबर वायदा 9 दिनों के ऊंचाई पर पहुंच गया है। सितंबर में भी जीरे की कीमत में लगातार तेजी बनी हुई…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान रिकवरी करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। हालांकि बाजार पर लगातार दबाव बना हुआ है। बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की थी। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से गिरावट बढ़ती चली गई, लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद लिवालों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे शेयर बाजार की स्थिति में सुधार होने लगा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मामूली कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का माहौल बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का माहौल बना हुआ है। अमेरिका में थोक महंगाई के आंकड़े आने के पहले पिछले सत्र के दौरान निवेशक सतर्क होकर कारोबार करते नजर आए। इस वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों पर दबाव की स्थिति बन गई। एसएंडपी 500 इंडेक्स…
नई दिल्ली। इजरायल-ईरान में हिंसक संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.18 डॉलर यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 79.22 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.12 डॉलर यानी 0.16 फीसदी फिसलकर…
रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार देर रात रांची शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने रांची शहर के कई दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रांची शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात और पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया । साथ ही उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने प्रतिमा विसर्जन से पहले बिजली के तारों को हटाने और विसर्जन जुलूस तय रूट पर निकालने का निर्देश दिया। साथ ही पंडालों में सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल…
पलामू। पलामू जिला के छतरपुर थाना क्षेत्र के रुदवा में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 98 पर बीरकुंवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवाल दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, छतरपुर निवासी सुनील सिंह अपनी मां एतवरिया कुंवर और पांच वर्षीय बेटे गौतम कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गौतम…
न्यूयॉर्क। अमेरिका के दक्षिणपूर्वी राज्य फ्लोरिडा के लोगों को तूफान मिल्टन की वजह से सारी रात तेज हवा, बवंडर और भारी बारिश का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, छह लोगों की मौत सेंट लूसी काउंटी में हुई है। पांच लोग बवंडर में मारे गए । एक अन्य की मौत भी जल आपता में हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। लगभग 2.6 मिलियन लोगों को बिना बिजली के गुजारा करना पड़ा। मिल्टन का प्रभाव…
मुंबई। नासिक जिले के आर्टिलरी सेंटर में प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक तोप का गोला अचानक फट जाने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई। इस घटना में एक अग्निवीर गंभीर रूप से घायल हो गया, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार देश में अग्निपथ योजना शुरू होने के बाद से अग्निवीर इसी क्षेत्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं। गुरुवार को जवानों के एक बैच को अभ्यास के लिए शिंगवे बहुलाला फायरिंग रेंज में लाया गया था। इस स्थान पर दो अग्नि वीरों…
-गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, लोगों ने दी श्रद्धांजलि आजाद सिपाही संवाददाता मुंबई। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट में एडमिट थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। गुरुवार को टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहां से उनकी अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले…
रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि रतन टाटा के निधन से भारतीय उद्योग जगत को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि आज देश ने अपना एक रत्न खो दिया। झारखंड राज्य को पूरे विश्व को पहचान दिलाने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी सरल और मेहन्तकश व्यक्त्वि हमलोगो को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा रतन टाटा भारतीय उद्योगपति थे जो टाटा समूह और टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किये। वे भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक इकाई, टाटा समूह, के 1991 से 2012 तक अध्यक्ष थे। इसके अतिरिक्त, अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017…