Author: shivam kumar

बर्मा। बीते दिनों आए भूकंप का डर म्यामांर के लोगों के दिलों से निकल नहीं रहा है। हालात यह है कि कहीं दोबारा भूकंप नहीं आए जाए, इस डर के चलते लाखों लोगों ने शनिवार की रात सड़कों पर ही गुजारी। उधर भूकंप में सड़कों और अस्पताल आदि को काफी नुकसान पहुंचने से जन-जीवन अभी तकअस्त-व्यस्त है। राहत सामग्री भी सही से लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। यूएन आफिस फार कोआर्डिनेशन आफ ह्यूमनिटेरियन अफेयर्स के मुताबिक घरों में हुए नुकसान और भूकंप के झटकों के डर से बहुत लोगों की हिम्मत घर के अंदर जाने की नहीं हो…

Read More

रांची। सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रकृति पर्व सरहुल से पूर्व रविवार को आदिवासी समुदाय के लोग सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप हटाने को लेकर फिर एक बार एकजुट दिखे। रैंप के समीप खड़े होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आदिवासी समुदाय के एकजुट होने की सूचना पर चुटिया पुलिस सहित कई डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पहले तो सभी को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद माहौल को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशवासियों को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाले भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। 13 से 15 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की जबरदस्त धूम देखेगी। यह पूरा महीना त्योहारों का है। वह देशवासियों को इन त्योहारों की बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ‘उगादि’…

Read More

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई के बीच खेला गया। मैच को गुजरात की टीम ने 36 रन से जीत लिया। इस मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता है और मुंबई की टीम पहले बॉलिंग करने उतरी। जवाब में गुजरात की टीम ने बोर्ड पर 196 रन लगाए। चेज करते हुए मुंबई की टीम सिर्फ 160 रन बना पाई। गुजरात टाइटंस की ओर से मिले 197 रन के लक्ष्य पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रियान रिक्लेटोन का विकेट जल्दी…

Read More

बिलासपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मार्च (आज) को छत्तीसगढ़ दौरे पर बिलासपुर के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे व शुभारम्भ कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मोदी 30 सितंबर 2023 को पहुंचे थे और तत्कालीन कांग्रेस सरकार को अऊर नहीं सहिबो, बदल के रहिबो…’, के नारे के साथ उखाड़ फेंकने की बात कही थी। पीएम मोदी ने जनता को कहा था कि आपका सपना मेरा संकल्प है। जनता के सपनों को पूरा करने की मेरी गारंटी…

Read More

पिछले सप्ताह लॉन्च हुए तीन आईपीओ में पैसे लगाने का है मौकाचार कंपनियों के शेयर लिस्टिंग के जरिये कारोबार की करेंगे शुरुआत नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में बनी प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण प्राइमरी मार्केट में नए आईपीओ की लॉन्चिंग के लिहाज से पूरी तरह से सूखा पड़ा रहने वाला है। एक अप्रैल से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान एक भी नया आईपीओ लॉन्च होने वाला नहीं है। हालांकि पिछले सप्ताह 27 और 28 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले तीन आईपीओ में दो और तीन अप्रैल तक बोली लगाई जा सकेगी। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो…

Read More

– सोने ने 91 हजार प्रति 10 ग्रा कम स्तर को पार किया नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज, रविवार को सोने की कीमत में लगातार मजबूती बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में सोने के भाव में 1,300 से 1370 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आ गई है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोने का भाव 91 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर गया है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना रविवार (आज) को 91,200 रुपये से लेकर 91,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार…

Read More

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के चिरैयाकोट का ही रहने वाला था कनौजिया पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर अनुज कनौजिया को यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया है। छोटा गोविंदपुर के जनता मार्केट स्थित अमलतास सिटी के पास उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों ओर से 25 राउंड से अधिक गोलियां चली। इस गोलाबारी में एसटीएफ के डीएसपी धर्मेंश कुमार शाही घायल हुए हैं। उनके बाएं कंधे पर गोली लगी है। उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस को…

Read More

रामगढ़। झारखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में चैती नवरात्र की शुरुआत हो गई है। रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार दर्शन के लिए लग गई। नवरात्रि में माता छिन्नमस्तिका का दर्शन और पूजन कर श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिर न्यास समिति और जिला प्रशासन के जरिये तैयारियां की गई है। मंदिर को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भी व्यवस्था की गई है। माता का भोग प्रसाद भी श्रद्धालुओं को मिलेगा। झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़…

Read More

पटना। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की मैथिली मृणालिनी अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) के मनोरंजन को हराया। उपाध्यक्ष पद पर धीरज कुमार जीते हैं। वे निर्दलीय उम्मीदवार थे। संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद एनएसयूआई के खाते में गए हैं। रोहन कुमार संयुक्त सचिव और सौम्या श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बनी हैं। महासचिव पद पर निर्दलीय सलोनी राज ने जीत हासिल की है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट दिए। उन्होंने छात्रों को बधाई दी और विश्वविद्यालय के काम में मदद करने की अपील की।…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले में हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक सप्ताह बाद भी पुलिस जांच अधिकारी को नहीं देना सदर अस्पताल के एक डॉक्टर पर भारी पड़ने वाला है। पुलिस किसी भी समय डॉक्टर को गिरफ्तार कर सकती है।इसको लेकर कोटवा थाना पुलिस ने कोर्ट में वारंट के लिए निवेदन कर दिया है। जानकारी के अनुसार मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कोटवा थानाध्यक्ष सह आईओ राजरूप राय ने कोर्ट में वारंट के लिए अपील की है। वारंट मिलते ही डॉक्टर हारून रशीद को गिरफ्तार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोटवा थाना क्षेत्र के राजपुर मटिया में बीते…

Read More