रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोरचा ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इसमें 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गये हैं। जारी सूची के अनुसार मांडर से गौरा भगत, टुंडी से मोतीलाल महतो, धनबाद से राजेश रतन, कोडरमा से मनोज कुमार यादव, बरही से कृष्णा यादव, बरकट्ठा से महेंद्र मंडल, हजारीबाग से उदय मेहता, डालटनगंज से अंकित मेहता, गोड्डा से परिमल ठाकुर, गांडेय से अकील अख्तर (रिजवान), धनबाद से सपन कुमार मोदक, खरसावां से पांडू राम हिब्रु, सिंदरी से उषा देवी और बोकारो से सरोज देवी को उम्मीदवार बनाया…
Author: shivam kumar
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हेमंत सोरेन ने रतन टाटा के असामयिक निधन पर राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे। उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ समाजसेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे एक सच्चे राष्ट्रवादी थे। उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। रतन टाटा एक-एक देशवासी के दिलों…
-टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त नई दिल्ली। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 मुकाबले में 86 रनों के बढ़े अंतर से हरा दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 221 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 12 अक्टूबर…
नई दिल्ली। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपने क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 3,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं। 78 अंतरराष्ट्रीय मैचों और 83 पारियों में, ब्रूक ने 44.64 की शानदार औसत से 3,125 रन बनाए हैं। उनके रिकॉर्ड में सात शतक और 17 अर्द्धशतक शामिल हैं, जो सभी प्रारूपों में उनकी निरंतरता और कौशल को उजागर करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में, ब्रूक ने 19 मैच खेले हैं, जिसमें 58.58 की असाधारण औसत से 1,699 रन बनाए हैं। उन्होंने 31 पारियों में छह शतक और नौ अर्द्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 186…
नई दिल्ली। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने बुधवार को भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम के दृष्टिकोण और निष्पादन की प्रशंसा की। बुधवार को दिल्ली में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को 86 रनों से हरा दिया। पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में तस्कीन ने कहा, “भारत ने वाकई बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। वे ऐसा सिर्फ भारतीय परिस्थितियों में ही नहीं बल्कि सभी परिस्थितियों में करते हैं। उन्होंने अंत तक अच्छी बल्लेबाजी की।” तस्कीन ने विभिन्न परिस्थितियों में भारत की अनुकूलन क्षमता और लगातार प्रदर्शन की तारीफ की।…
मुंबई। देश के शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार आज शाम यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने आज राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा करते सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वरिष्ठ उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन से देश खासकर महाराष्ट्र ने कोहिनूर हीरा खो दिया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राज्य में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा और सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका…
मुंबई। उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रस्ताव गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में सर्व सहमति से पारित किया गया है। इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश की गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज हुई कैबिनेट की बैठक में पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने का अनुरोध करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को पेश करते हुए कहा कि…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर स्मृति शेष के रूप में उनसे कई अवसरों पर हुई मुलाकातों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ” मेरा मन श्री रतन टाटा जी के साथ अनगिनत संवादों से भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो मैं उनसे अकसर मिलता था। हम विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते थे। मुझे उनका दृष्टिकोण बहुत समृद्ध लगा। जब मैं दिल्ली आया तो बातचीत का यह सिलसिला जारी रहा। उनके निधन की सूचना से बेहद…
नई दिल्ली। देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है। बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उम्र जनित बीमारियों की वजह से वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि रतन टाटा एक दूरदर्शी कारोबारी नेता थे। एक दयालु आत्मा और असाधारण इंसान थे। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि रतन टाटा ने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने…
वाशिंगटन। अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी ने अपने पूर्व छात्र रतन टाटा के निधन पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर डीन जेम्स ने भारत के शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा के जीवन के विभिन्न पक्षों का जिक्र किया है। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी ने योगदान के लिए कृतज्ञता जताई है। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, आर्ट ऐंड प्लानिंग के डीन जेम्स मीजिन यून ने कहा, ”जब रतन टाटा ने आर्किटेक्चर में डिग्री के साथ कॉर्नेल से स्नातक किया, तो यह कल्पना करना असंभव था कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, परोपकार और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का वैश्विक प्रभाव कई…
काठमांडू। भारत ने नेपाल सरकार के आग्रह पर पुल निर्माण सामग्री भेजी है। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 40 से अधिक पुल पूरी तरह से टूट गए हैं। इस कारण अभी भी कई राजमार्गों पर यातायात शुरू नहीं हो पाया है। टूटे हुए पुलों के स्थान पर फौरी तौर पर अस्थाई पुल बनाए जा रहे हैं। नेपाल सरकार ने भारत सरकार से इसके लिए मदद मांगी थी। भारत सरकार ने पहली खेप के रूप में 10 प्री फैब्रिक्रेटेड पुल निर्माण सामग्री नेपाल सरकार को हस्तांतरण की है। बुधवार देर रात बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के तरफ से…