रांची। जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से एक व्हाट्सएप नंबर (8809692001) जारी किया गया है। इसके नोडल पदाधिकारी पुलिस मुख्यालय के पीजी शाखा के डीएसपी होंगे। डीएसपी को इस व्हाट्सएप नंबर पर जो भी जन शिकायतें प्राप्त होंगी, उसका एक अलग से पंजी बनाने और संबंधित जिला और इकाई को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है।
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह दो दिवसीय विदेश यात्रा पर लाओस रवाना हो गए। वो लाओस की राजधानी वियनतियाने में होने वाले 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर अब से कुछ देर पहले लिखा, ” 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लाओस के लिए प्रस्थान। यह एक विशेष वर्ष है, क्योंकि हम अपनी एक्ट ईस्ट नीति के एक दशक का जश्न मना रहे हैं, जिससे हमारे देश को पर्याप्त लाभ हुआ है। इस यात्रा के दौरान विभिन्न…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व विदेशमंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने बहुचर्चित संवैधानिक पैकेज को गलत तरीके से पेश करने के लिए हुकूमत की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकारी के रुख के कारण ही संसद में यह पारित नहीं हो सका। उन्होंने न केवल संघीय स्तर पर बल्कि सभी प्रांतों में एक संवैधानिक न्यायालय स्थापित करने पर भी जोर दिया। डॉन समाचार पत्र के अनुसार, राजधानी इस्लामाबाद के जरदारी हाउस में बुधवार को पत्रकारों के एक समूह के साथ अनौपचारिक बातचीत में पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कहा कि सरकार ने बिना उचित होमवर्क और…
जमशेदपुर। जमशेदपुर टाटा संस ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर जमशेदपुर में शोक की लहर है। सुबह जैसे ही लोगों को रतन टाटा के निधन की खबर लोगों को मिली लोग स्तब्ध रह गए। पूरे शहर में शोक की लहर छा गई। रतन टाटा का निधन मुंबई में देर रात हो गया था। रतन टाटा को जमशेदपुर से गहरा लगाव था। टाटा कंपनी की सभी इकाइयों में शोक की लहर है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी शोक में डूबे हुए हैं। भारत रत्न रतन टाटा के निधन पर अनेक लोगों ने शोक जताया है। उनके चित्र पर पुष्प चढ़ा…
मसलिया में हिंदू युवती को मुसलिम समुदाय के युवक के साथ देख भड़के लोग युवक की कार फूंकी, बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी किया पथराव दुमका। झारखंड के दुमका जिले में मसलिया थाना क्षेत्र के भेलाडीह गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ एक मेले का आयोजन किया गया था। इसी में कुछ स्थानीय युवकों ने देखा कि उनके समाज की एक लड़की अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक के साथ मेले में घूम रही है। इसी में उपजे विवाद के बाद आक्रोशित लोगों ने एक चार पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया। वहीं विवाद की सूचना पर मौके…
मुंबई। प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे 86 साल के थे। बढ़ती उम्र की समस्याओं को लेकर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टाटा समूह ने रतन टाटा के निधन की पुष्टि की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने पोस्ट किया, ‘रतन टाटा के दुखद निधन से भारत ने एक ऐसे आइकन को खो दिया है, जिन्होंने कॉर्पोरेट विकास को राष्ट्र निर्माण और उत्कृष्टता को नैतिकता के साथ जोड़ा। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित, उन्होंने टाटा की महान विरासत को आगे…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की महिलाओं-बहनों के सम्मान में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं के खातों में अब तक तीन किस्त आ चुकी है। सीएम हेमंत ने पहली किस्त रक्षाबंधन, दूसरी किस्त करम पर्व और तीसरी किस्त नवरात्रि के अवसर पर जारी की। वहीं अब मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त छठ महापर्व पर जारी की जायेगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स हैंडल पर शेयर की है। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत हर्ष है कि हमने 51 लाख बहनों के खातों में मुख्यमंत्री महिला सम्मान…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 119वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करेंगे। वह अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। इस वार्षिक सत्र का मुख्य विषय ‘विकसित भारत @ 2047: उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर’ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और पूरा देश समर्पण और निष्ठा के साथ उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत आज विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था में शामिल हो चुका है।…
कंपाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैलेंज लीग बी का आयोजन 4 से 16 नवंबर तक कंपाला और एंटेबे में होगा। मेजबान युगांडा अपना अभियान सिंगापुर के खिलाफ शुरू करेगा। आईसीसी द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, युगांडा 6 नवंबर को सिंगापुर का सामना करेगा और तीन दिन बाद तंजानिया के खिलाफ खेलेगा। इस टूर्नामेंट में युगांडा 10 नवंबर को हांगकांग, चीन, 13 नवंबर को इटली और 16 नवंबर को बहरीन के खिलाफ मैच के साथ अपना अभियान समाप्त करेगा। चैलेंज लीग बी 2027 एकदिनी क्रिकेट विश्व कप के लिए योग्यता मार्ग के रूप में कार्य करता है, जिसकी मेजबानी…
महामाया दरबार में पूजा करने जा रही थी बच्चियां रामगढ़। रामगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर एक बार फिर एक अनियंत्रित ट्रक ने कहर बरपाया है। महाअष्टमी के दिन महामाया दरबार में पूजा करने जा रही चार बच्चियों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन बच्चियों की मौत हो चुकी है। एक अन्य की हालत भी नाजुक बनी हुई है। यह घटना गुरुवार को पटेल चौक, मुर्रामकला गांव के समीप हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, अंचल अधिकारी सुदीप एक्का, रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य…
रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड से बुधवार को लापता हुई चार साल की बच्ची सकुशल घर पहुंच गई है। बताया गया कि सिल्ली के एक युवक ने गुरुवार को उस बच्ची को उसके घर पहुंचाया। वह युवक बच्ची को अपने साथ सिल्ली लेकर चला गया था। उल्लेखनीय है कि शंभु साव बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे दुकान से कुछ सामान लेने गये थे। इसी दौरान बच्ची भी उनके पीछे-पीछे निकल गयी थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बच्ची को एक युवक अपनी गोद में उठाकर ले जा रहा है। परिजनों ने चुटिया थाना की पुलिस…