नई दिल्ली। अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) को अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी-एक्सएआई को 33 अरब डॉलर (लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपये) में बेच दिया है। यह सौदा एक ऑल-स्टॉक के तहत हुआ, जिसका मतलब है इसमें नकदी की बजाय शेयरों का लेन-देन हुआ है। एलन मस्क ने शनिवार को ‘एक्स’ पर कहा कि यह कदम एक्सएआई की उन्नत एआई क्षमता और विशेषज्ञता को एक्स की व्यापक पहुंच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को खोलेगा। उन्होंने कहा, एक्सएआई और एक्स का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। इसलिए आज हम आधिकारिक रूप से…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को कहा कि यह हमारा नैतिक दायित्व है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हम स्वच्छ पर्यावरण की विरासत प्रदान करें। इसके लिए हमें पर्यावरण के प्रति सचेत और संवेदनशील जीवनशैली अपनानी होगी ताकि पर्यावरण न केवल संरक्षित हो बल्कि उसका संवर्धन भी हो और पर्यावरण अधिक जीवंत बन सके। राष्ट्रपति मुर्मु आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘पर्यावरण-2025’ पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण से जुड़े सभी दिवस यह संदेश देते हैं कि हमें इनके उद्देश्यों और कार्यक्रमों…
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जहां पूर्वांचल चल पड़ता है, वहां देश चल पड़ता है। इतिहास इसका प्रमाण है। गांधी जी का आंदोलन चंपारण से शुरू हुआ था और जयप्रकाश नारायण का आंदोलन भी बिहार से शुरू हुआ था। बिहार का विशेष महत्व है। विश्व को लोकतांत्रिक प्रणाली देने का श्रेय बिहार को जाता है। जेपी नड्डा ने भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा द्वारा नई दिल्ली के आंबेडकर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि…
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को कार्यालय कक्ष में सरहुल और रामनवमी पर्व के अवसर पर विद्युत व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक तैयारी की समीक्षा के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस दौरान उपायुक्त ने पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये। सभी तैयारियों पर क्रमवार समीक्षा इस महत्वपूर्ण बैठक में उपायुक्त की ओर से क्रमवार सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए सरहुल जुलूस एवं रामनवमी जुलूस मार्ग में सड़क मरम्मत, जेनेटर से बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, ड्रोन कैमरा एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही…
रांची। अजय दयाल-बहुचर्चित अलकतरा घोटाले में 28 साल बाद सीबीआइ की अदालत का फैसला आया है। बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत पांच दोषियों को अदालत ने तीन-तीन साल की सजा सुनायी है। इन सभी पर 15-15 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। ये मामला 1997 का है। कागज पर ही अलकतरे की सप्लाई कर दी गयी थी और पैसे की निकासी कर ली गयी थी। इसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया था। लंबी सुनवाई के बाद सीबीआइ कोर्ट ने फैसला सुनाया। सात आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में किया गया बरी सीबीआइ की अदालत से…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 28 आइइडी बरामद किये। इनके अलावा 23 डेटोनेटर, 25 किलोग्राम यूरिया, एक किलोग्राम गन पाउडर और 50 स्विच भी मिले। साथ ही 250 मीटर कॉर्डेक्स वायर, 150 मीटर सेफ्टी फ्यूज और एक सिंटेक्स भी बरामद किया गया। बम निरोधक दस्ते की मदद से सभी विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस अभियान में चाइबासा जिला पुलिस और सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन की टीम शामिल थी। इसके साथ ही प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के एक पुराने डंप को…
रांची। मिनी सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025, जो विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित की गयी। इसमें झारखंड के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 06 पदक जीते। इसमें 03 स्वर्ण, 02 रजत और 01 कांस्य पदक शामिल हैं। रांची की सोनी कुमारी ने इंडियन राउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा में ओवरआॅल चैंपियन बनकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके इस उपलब्धि पर झारखंड तीरंदाजी संघ ने उन्हें बधाई दी। झारखंड के विजेता तीरंदाज: व्यक्तिगत स्पर्धा • रिकर्व बालिका (40+40 मीटर दूरी) – अंजलि पूर्ति ने रजत पदक जीता। • इंडियन राउंड बालिका झ्र सोनी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। टीम…
– मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, सभी जिलों के देवालयों में 05 अप्रैल से प्रारंभ होगा अखण्ड मानस पाठ, 06 अप्रैल को अयोध्या में सूर्यतिलक के साथ होगी पूर्णाहुति-मंदिरों के आसपास अंडा, मांस आदि की दुकानें नहीं हाेनी चाहिए, सफाई के भी निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी के मंगल और पावन उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों में 24 घंटे का श्रीरामचरिमानस का अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह अखण्ड मानस पाठ 05 अप्रैल दोपहर से प्रारंभ होकर इसकी पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे…
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में राजशाही बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को किए गए हिंसक प्रदर्शन में मारे गए मीडियाकर्मी सुरेश रजक और कुछ मीडिया हाउस पर हुए हमले के विरोध में शनिवार को नेपाल पत्रकार महासंघ ने प्रदर्शन किया। नेपाल पत्रकार महासंघ के नेतृत्व में आज सुबह मैतीघर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पत्रकार रजक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही इस घटना की सच्चाई जानने के लिए उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। पत्रकारों ने इस घटना के दोषी को सख्त सजा दिए जाने की मांग की…
पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट शनिवार दोपहर जारी कर दिया। जिसमें कुल 82.11 फीसदी छात्र सफल घोषित किए गए। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने नतीजे की घोषणा की। इस मौके पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद थे। बिहार बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हुआ। इस वर्ष 15.68 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 12 लाख 79 हजार 294 ने सफलता पाई। यानी 82.11 प्रतिशत छात्र…
बरेली। जिले के आंवला क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात को मालगाड़ी के चार बोगी बेपटरी हो गई और ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार सुबह मुरादाबाद से एडीआरएम पारितोष गौतम, एडीईएन चंदौसी संजीव सक्सेना और इफको के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीआरएम ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि शुक्रवार रात लगभ दो बजे विशारतगंज रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी इफको फैक्टरी के लिए रवाना हुई थी। किलोमीटर संख्या छह के पास 42 बाेगी वाली मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से अचानक उतर गई और ट्रैक उखड़ गया। गनीमत रही कि मालगाड़ी खाली थी और फैक्टरी में खाद लाेडिंग के…
