Author: shivam kumar

रामगढ़। एसपी अजय कुमार में सोमवार को 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार गौतम को कुजू ओपी, संजय कुमार दुबे को रामगढ़ थाना, उपेंद्र कुमार को रामगढ़ थाना, कुमार प्रभात रंजन को गोला थाना, शेख अफजल हुसैन को पतरातू थाना, हरिपद टुडू गो बरकाकाना ओपी, दिनेश्वर प्रसाद मेहता को भुरकुंडा ओपी, मो इकबाल को रजरप्पा थाना में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा एएसआई उदय कुमार यादव को रजरप्पा थाना, राजेश कुमार को कुजू ओपी, अनिल कुमार को रामगढ़ थाना, बहादुर महतो को गोला थाना और परीक्षित महतो को बरकाकाना ओपी में पदस्थापित किया गया…

Read More

विशेष सत्ताधारी राज्यों में लगातार कमजोर होती जा रही है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी समय है मंथन का कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है क्या केंद्र में फुल टाइम रणनीतिकार की जरूरत है, जो संगठन पर ध्यान दे सके नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। हरियाणा में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल बता रहा है कि यहां भाजपा हैट्रिक बनाने से चूक गयी है और उसके हाथ से यह राज्य भी निकल रहा है। जम्मू-कश्मीर की सत्ता भी भाजपा के हाथ नहीं आ रही है, ऐसा मतदान बाद के एग्जिट…

Read More

साओ पाउलो। ब्राजील के फारवर्ड विनिसियस जूनियर चोट के कारण चिली और पेरू के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जिससे वह टीम में प्रतिस्थापित होने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। ब्राजील फुटबॉल संघ (सीबीएफ) ने रविवार को उक्त जानकारी दी। विनिसियस जूनियर के क्लब रियल मैड्रिड ने कहा कि शनिवार को विलारियल के खिलाफ 2-0 की घरेलू जीत के दौरान विनीसियस को गर्दन में चोट लग गई थी। सीबीएफ ने रविवार को एक बयान में कहा कि फुलहम के मिडफील्डर एंड्रियास परेरा को उनकी जगह लेने के लिए बुलाया गया है। विनीसियस की चोट ने…

Read More

गुमला। गुमला जिले के बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को सीपीआई का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस मौके पर पी के पांडेय ने कहा कि सीपीआई के कार्यकर्ता शोषित और वंचितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उन्होंने विधानसभा में सीपीआई के प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर जोर दिया। अजय सिंह ने कहा कि झारखंड बनने के बाद स्थानीय नीति के आंदोलन से निकले नेता विधायक बने, लेकिन विकास नहीं हुआ। पुष्कर महतो ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा और समता जजमेंट को लागू करने की मांग की। सम्मेलन में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से अनिल असुर…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपने अभियान को दुबई में पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत के साथ पुनर्जीवित किया, जबकि पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड से 52 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत से भारत को ग्रुप ए में अपने पहले अंक मिले, जबकि पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर अपना खाता पहले ही खोल लिया था। ग्रुप-स्टेज के दो मैच बचे हैं, ऐसे में भारत को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे। प्रत्येक ग्रुप से केवल शीर्ष दो टीमें…

Read More

ग्वालियर। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि तीन साल बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी करना उनके लिए पुनर्जन्म जैसा था। वरुण ग्वालियर में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टी20आई मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, जहां उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में तीन विकेट लिए। ग्वालियर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने से पहले वरुण आखिरी बार 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत के लिए खेले थे। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20आई मैच की समाप्ति के बाद वरुण ने कहा कि तीन साल बाद भारत के लिए खेलना उनके लिए भावनात्मक था। उन्होंने कहा कि…

Read More

गुयाना। एक नए क्रिकेट टूर्नामेंट ग्लोबल सुपर लीग टी-20 का पहला संस्करण 26 नवंबर से 7 दिसंबर 2024 तक खेला जाएगा, जिसमें पांच अलग-अलग देशों की पांच टीमें 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की महत्वपूर्ण पुरस्कार राशि के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस आयोजन में गुयाना अमेज़न वॉरियर्स और दुनिया भर की चार अन्य स्थापित टी20 टीमें भाग लेंगी। आयोजकों ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। यह दक्षिण अमेरिका का पहला स्टैंडअलोन क्रिकेट आयोजन होगा और इसे क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा मंजूरी दी गई है और गुयाना सरकार द्वारा इसका पूरा समर्थन किया जाता है, जो इस टूर्नामेंट में एक प्रमुख हितधारक होगी।…

Read More

कराची। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रविवार रात हुए जबरदस्त विस्फोट में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें चीन के भी दो नागरिक हैं। संघीय जांच अधिकारियों के हवाले से डॉन अखबार ने आज अब से कुछ देर पहले यह जानकारी अपने न्यूज पोर्टल पर साझा की है। एआरवाई न्यूज चैनल के अनुसार, चीन के दूतावास ने पुष्टि की कि कराची में एयरपोर्ट के पास सड़क पर हुए विस्फोट में उसके दो नागरिक मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, चीन के नागरिकों के शव को मॉर्चरी में रखवा…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संघीय सरकार ने देश में शांति और सुरक्षा के लिए खतरों का हवाला देते हुए रविवार देररात पश्तून तहफ्फुज आंदोलन (पीटीएम) पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे पहले 1997 में इस संगठन को आतंकवाद विरोधी अधिनियम की धारा 11बी के तहत गैरकानूनी घोषित किया जा चुका है। डॉन समाचार पत्र के न्यूज पोर्टल के अनुसार, आंतरिक मंत्रालय की अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि पीटीएम ने देश में सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न किया है। इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। संघीय सरकार ने दक्षिण वजीरिस्तान के युवक नकीबुल्लाह महसूद की…

Read More

रांची। रातू किला में दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रातू किला प्रबंधक दामोदर मिश्रा ने सोमवार को कहा कि 10 अक्टूबर को महासप्तमी नवपत्रिका आगमन के साथ ही श्रद्धालु रातू किला में मां भगवती का दर्शन करेंगे और 11 अक्टूबर को सुबह 6.48 बजे संधि पूजा होगी। इसी दिन महानवमी पूजा और दोपहर में बलि। 12 अक्टूबर को विजयादशमी पूजा-हवन के बाद शाम चार बजे मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक सिर्फ तीन दिन ही किला के अंदर आम श्रद्धालु जाकर मां भगवती का दर्शन कर सकेंगे।

Read More

तेल अवीव। इजराइल की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशानी ने सालभर पहले की ‘वो’ वीभत्स रात याद की। सनद रहे यह 07 अक्टूबर 2023 की वही रात है, जब आतंकी संगठन हमास ने उस (इजराइल) पर हमलाकर 1200 से अधिक लोगों की जान ली और 251 निर्दोष व्यक्तियों को बंधक बनाकर युद्ध के लिए ललकारा। इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) के आधिकारिक एक्स हैंडल में लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशानी ने लिखा है, ” 1,200 से अधिक लोग छुट्टियों के भोजन के बाद हमेशा-हमेशा के लिए सो गए। किसी पार्टी में जाने के लिए अपने घरों से निकले लोगों को…

Read More