Author: shivam kumar

नई दिल्‍ली। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) का दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने एक बैठक कर कंपनी के प्रदर्शन की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक के दौरान कोयला मंत्री ने काेल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सभी सहायक कंपनियों से देश की ऊर्जा सुरक्षा को पूरा करने के लिए अपने वार्षिक लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया। कोयला मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने वेकोलि के कोयला उत्पादन, उत्पादकता और प्रेषण दक्षता की समीक्षा की तथा परियोजना प्रभावित लोगों (पीएपी) से संबंधित…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अल्कली मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की शिकायत पर देश में सोडा ऐश डंपिंग की जांच शुरू कर दी है। इस जांच के दायरे में चीन, रूस, अमेरिका, तुर्किए और ईरान जैसे देशों से होने वाले सोडा ऐश के इंपोर्ट को शामिल किया गया है। जांच के दायरे में बड़े पैमाने पर सोडा ऐश का इस्तेमाल करने वाली केमिकल कंपनियां के आने की वजह से इन कंपनियों के शेयरों पर भी आज काफी असर पड़ा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अल्कली मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से टाटा केम, आरएसपीएल, निरमा, डीसीडब्ल्यू और जीएचसीएल ने काफी कम…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को छह दशक पुराने आयकर अधिनियम की व्‍यापक समीक्षा करने के लिए आंतरिक समिति गठित की है। सीबीडीटी ने इसके लिए आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर हितधारकों, विशेषज्ञों और लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। यह सुझाव आयकर कानून की भाषा को सरल बनाने, कानूनी विवाद और अनुपालन में कमी तथा पुराने पड़ चुके प्रावधानों को लेकर आमंत्रित किए गए हैं। वित्‍त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण के केंद्रीय बजट 2024-25 में की गई घोषणा के अनुसरण में सीबीडीटी ने आयकर…

Read More

नई दिल्‍ली। मालदीव में रुपे कार्ड की शुरुआत हो गई है। मालदीव के एक स्थानीय स्टोर पर एक उपभोक्‍ता ने सोमवार को रुपे कार्ड का इस्तेमाल कर सामान खरीदा और उसका भुगतान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इस तरह के पहले लेनदेन के गवाह बने। मालदीव की अर्थव्यवस्था कई मायनों पर भारत पर निर्भर है। साल 2022 में दोनों देशों के बीच 50 करोड़ डॉलर का व्यापार हुआ था, जबकि इससे पहले 2014 में ये 17 करोड़ डॉलर था। रुपे कार्ड की लॉन्चिंग के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मालदीव में रुपे…

Read More

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक यहां सोमवार को शुरू हो गई। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्‍यक्षता में अयोजित यह बैठक 9 अक्टूबर को खत्‍म होगी। इस बैठक के फैसले की जानकारी गवर्नर शक्तिकांत बुधवार, 9 अकटूबर को देंगे। हालांकि, इस बार भी नीतिगत ब्याज दर में बदलाव की संभावना नहीं है। आर्थिक मामलों के जानकारों के मुताबिक रिजर्व बैंक इस बार भी नीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। जानकारों का कहना है कि एमपीसी इस बार भी इजरायाल-ईरान जंग की हालात और अमेरिकी फेडरल रिजर्व…

Read More

दिनाजपुर। दिनाजपुर जिले के हकीमपुर महकमे में स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा के हिली बंदरगाह पर पूजा के दौरान छह दिनों तक व्यापर बंद रहेगा। बांग्लादेश और भारत के बीच व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण हिली बंदरगाह प्राधिकरण ने दुर्गा पूजा के अवसर पर सोमवार को एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में कहा गया है कि इस बंदरगाह पर अगले छह दिनों के लिए सभी प्रकार के आयात-निर्यात बंद रहेंगे। व्यापार न होने पर भी इस समय प्रवास संबंधी गतिविधियां जारी रहेंगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक यह पोर्ट नौ अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक बंद रहेगा। हिली एक्सपोर्टर्स एंड कस्टम्स…

Read More

मुख्यमंत्री ने रांची स्मार्ट सिटी परिसर में 300 से ज्यादा बिस्तरों की क्षमता वाले अपोलो मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की रखी आधारशिला रांची। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा कि राज्य के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए निरंतर प्रयास हो रहा है। इसी क्रम में आज एक ओर स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रहा है तो दूसरी तरफ लोगों के अपना आवास होने का सपना पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री साेमवार काे रांची स्मार्ट सिटी परिसर में 300 बिस्तर से ज्यादा क्षमता वाले मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह डर अच्छा है! अगर भाजपा राज्य की महिलाओं को हक देने का प्रयास कर रही है तो हेमंत जी को परेशानी है। अभी अगर बांग्लादेशियों को किसी योजना का लाभ देना होता तो हेमंत जी समर्थन में सबसे आगे खड़े होते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आसपास के मदरसा छाप लोग आधी अधूरी जानकारी देते हैं, इसलिए कुछ चीजें आपको बतानी आवश्यक है। लोकसभा चुनाव के पूर्व इंडी ठगबंधन खुलेआम महिलाओं से खटाखट का फार्म भरवा रहा था। तब मुख्यमंत्री जी को आनंद की अनुभूति हो…

Read More

रांची। आदर्श आचार संहिता के मसले पर राज्य सरकार और भाजपा में ठन गयी है। झामुमो ने एक्स के जरिए भाजपा नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन की बात करते सीएम हेमंत से एक्शन लेने की अपील की थी। इस पर हेमंत सोरेन ने सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिया है कि वे संज्ञान लें। सुनिश्चित करें कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का सख्ती से पालन हो। झारखंड में किसी को आयोग के नियमों को तोड़ने की आजादी नहीं है। उन्होंने सभी डीसी से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने एवं सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम करते हुए…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की स्वास्थ्य की जानकारी ली। चंपाई सोरेन को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ईश्वर तथा पुरखों की कृपा, डॉक्टरों के अथक प्रयास और आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। शुभेच्छाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद। बताते चलें कि रविवार को चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गयी थी, जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच में एडमिड कराया गया था। तबीयत खराब होने के कारण वे साहिबगंज नहीं जा पाये थे।

Read More

हजारीबाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने सोमवार को कटकमसाड़ी प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मुन्ना सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा हमारे समाज की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और अध्यात्म की भावना को मज़बूत करते हैं। उन्होंने पूजा समितियों के समर्पण और आयोजन की भव्यता की भी तारीफ की। मुन्ना सिंह के साथ उपस्थित नेताओं में कटकमसाड़ी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष…

Read More