Author: shivam kumar

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के वटवा के समीप बुलेट ट्रेन साइट पर रविवार रात विशालकाय क्रेन गिरने से दो लोग घायल हो गए। दिल्ली-मुंबई मुख्य लाइन के पास हुए हादसे के कारण 25 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। बड़ी संख्या में ट्रेनों के रूट भी डाइवर्ट करने पड़े। हादसे की जानकारी मिलते ही नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के अधिकारी, पुलिस, फायर ब्रिगेड समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि देररात करीब 11 बजे वटवा स्थित हाथीजण क्षेत्र में रोपड़ा ब्रिज के समीप बुलेट ट्रेन साइट पर के काम के दौरान विशालकाय क्रेन गिर गई।…

Read More

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों के दौरान प्रीपाक (प्रो) और यूएनएलएफ के आठ कैडरों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि बिष्णुपुर जिले के कुंबी थाना क्षेत्र के कुंबी तेराखोंग से प्रीपाक (प्रो) के तीन कैडर ओइनाम अबुंग मैतेई (31), युमलेम्बम रोमेश सिंह उर्फ रतन (47) और आरके नेवी मैतेई (32) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक .303 एलएमजी, दो .303 एलएमजी मैगजीन, 16 .303 जिंदा कारतूस, तीन 7.62 मिमी एसएलआर जिंदा कारतूस, एक 5.56 मिमी इंसास जिंदा कारतूस, एक 7.62 मिमी एके जिंदा कारतूस, 24 बैलिस्टर कारतूस, एक हैंड ग्रेनेड की, तीन…

Read More

जम्मू। जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले के घने जंगलों में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ तलाशी अभियान आज दूसरे दिन भी जारी है। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात के नेतृत्व में अभियान को आज सुबह कमांडो, ड्रोन और खोजी कुत्तों की अतिरिक्त तैनाती के साथ तेज कर दिया गया। माना जा रहा है कि आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ करने के बाद यहां के जंगल में छुपे हुए हैं।अधिकारियों ने बताया कि इन आतंकवादियों के एक समूह से सुरक्षा बलों का सामना होने के बाद रविवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी। शाम को दोनों पक्षों के बीच…

Read More

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वो सुबह 10.35 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगी। यहां से राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेगी और रजत जयंती वर्ष पर विधायकों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह 11.05 बजे विधानसभा पहुंचेंगी। विधानसभा पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू कदंब का पौधरोपण करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो होगा। द्रौपदी मुर्मु विधानसभा के संयुक्त विधायक दल को संबोधित करने वाली तीसरी राष्ट्रपति होंगीं। इसके पहले डॉक्टर अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल छत्तीसगढ़ विधानसभा के संयुक्त विधायक दल को संबोधित कर…

Read More

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए संघीय चुनाव की घोषणा कर दी। उन्होंने रविवार को गवर्नर-जनरल मैरी साइमन से मुलाकात कर संसद को भंग करने का अनुरोध किया। साइमन ने कार्नी के अनुरोध स्वीकार कर लिया। कनाडा में चुनाव 28 अप्रैल को होंगे। कार्नी का मुकाबला उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवर से होगा। सीएनएन की खबर के अनुसार, कार्नी ने चुनाव की घोषणा करते हुए देश के लोगों से कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से निपटने और देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जनादेश मांग रहे…

Read More

गाजा पट्टी। इजराइल के सुरक्षा बलों ने गाजा के नासिर अस्पताल परिसर में हमला कर वहां मौजूद आतंकी समूह हमास के प्रभावशाली दो कमांडरों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया। इनमें से एक हमास के गाजा ब्रिगेड का डिप्टी कमांडर अहमद सलमान अवज शिमाली और दूसरा शेजैया बटालियन का कमांडर जमील उमर उर्फ जमील वाडिया शामिल है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक्स पर यह सूचना साझा की है। आईडीएफ ने दावा किया है कि अहमद सलमान 7 अक्टूबर के नरसंहार की योजना तैयार करने में शामिल था। कमांडर जमील…

Read More

वेटिकन सिटी। रोम के गेमेली अस्पताल से ठीक होकर लौटे पोप फ्रांसिस गाजा पट्टी के हालात से बेहद दुखी हैं। उन्होंने रक्तपात रोकने का आह्वान किया है। डबल निमोनिया के इलाज के लिए 14 फरवरी से भर्ती 88 वर्षीय पोप को कल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वेटिकन न्यूज के अनुसार, अस्पताल से बाहर निकलने से पहले पोप ने समस्त स्टाफ का आभार जताया। इसके बाद अस्पताल की बालकनी में पहुंचे और उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने करीब तीन हजार लोगों को अंगूठा दिखाते हुए संकेत दिया कि वह स्वस्थ हैं। उन्होंने बेहद धीमी आवाज में कहा “सभी…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया में पिछले साल से मची राजनीतिक उथल के बीच आज विपक्ष को करारा झटका लगा। दिसंबर में प्रधानमंत्री हान डक-सू के खिलाफ संसद में लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संवैधानिक न्यायालय में टिक नहीं पाया। दक्षिण कोरिया के संवैधानिक न्यायालय ने सोमवार को प्रधानमंत्री हान के महाभियोग को खारिज कर दिया। दक्षिण कोरिया के दोनों प्रमुख समाचार पत्र द कोरिया हेराल्ड और द कोरिया टाइम्स ने कुछ देर पहले अपनी खबरों में संवैधानिक न्यायालय के फैसले का संक्षिप्त विवरण जारी किया। खबरों में कहा गया कि इसी के साथ हान को तत्काल प्रभाव से उनके पदों पर बहाल…

Read More

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ 14 मार्च को होली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उतना कमाल नहीं दिखा पाई है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म टिकट खिड़की पर संघर्ष करती हुई नजर आई है। हालांकि, फिल्म के 10वें दिन से इसकी कमाई में कुछ सुधार देखने को मिला है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ सकती है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने अपनी रिलीज के 10वें…

Read More

अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन दर्शकों ने इसे पूरी तरह से नकार दिया है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी हुई है। अब, ‘तुमको मेरी कसम’ के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो दर्शाते हैं कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक अनुपम खेर की फिल्म ‘तुमको मेरी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 89,770 रुपये से लेकर 89,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 82,290 रुपये से लेकर 82,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज तेजी दर्ज की गई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 1,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर…

Read More