रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 17वें दिन सोमवार को एक लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया। बताते चलें कि तीन मार्च को वित्त मंत्री मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया था। बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सोमवार को प्रभारी वित्त मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि बजट में 2025-26 में राजस्व व्यय के लिए 1,10,636 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। सामान्य प्रक्षेत्र के लिए 37,884.36 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सामाजिक प्रक्षेत्र के लिए 62,840.45 करोड़ और आर्थिक प्रक्षेत्र के लिए 44,675.19…
Author: shivam kumar
धर्मांतरण और कथित बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने फिर खोला मोर्चा जामताड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं धर्मांतरण के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया है। वे जामताड़ा टाउन हॉल में सामाजिक संस्था एसेका द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संथाल परगना के पाकुड़ एवं साहिबगंज समेत कई हिस्सों में आज आदिवासी समाज अल्पसंख्यक हो चुका है, जबकि बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारे समाज की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की जो बेटियां बाहर शादी कर रही हैं, उन्हें…
प्राइवेट स्कूल की मनमानी और री-एडमिशन के नाम पर फीस में बढ़ोतरी का मामला उठा रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में प्राइवेट स्कूल की मनमानी और री-एडमिशन के नाम पर फीस में बढ़ोतरी का मामला उठा। सोमवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से भाजपा की झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूल में री-एडमिशन के नाम पर हर साल 10 से 20 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी जाती है। इतना ही नहीं किताबों में भी कमीशन वसूलने का काम होता है। स्कूल की ओर से किसी खास दुकान से ही किताब और ड्रेस खरीदने के लिए…
मंत्री सुदिव्य और प्रदीप रहे लाइम लाइट में, इरफान-योगेंद्र निशाने पर दो मंत्रियों के भिड़ने और एक अन्य का मोबाइल जब्त किये जाने की घटना भी हुई नये विधायकों में पूर्णिमा साहू का प्रदर्शन बेहतर रहा राकेश सिंह रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा सप्ताह भी गुजर गया। इस सप्ताह हालांकि अधिकतर विधायी कामकाज ही निबटाये गये, लेकिन फिर भी जनहित के मुद्दे भी खूब उठे। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दों को लेकर सवाल उठाये और सरकार से जवाब भी मिले। इस सप्ताह विपक्ष ने भी अच्छी भूमिका निभाई। हंगामा और सदन का बहिष्कार करने की जगह…
शत्रुघ्न महतो ने तारांकित प्रश्न के जरिये पुलिस बल की कमी का मुद्दा उठाया रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र के 17 वें दिन सोमवार को सदन में राज्य में पुलिस बल की कमी और आठ घंटे से अधिक ड्यूटी लेने का मामला उठा। बाघमारा से भाजपा के विधायक शत्रुघ्न महतो ने तारांकित प्रश्न के जरिये सदन के माध्यम से सरकार को बताया कि राज्य में पुलिस बल की काफी कमी है। इसके कारण अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। साथ ही पुलिसकर्मियों से 24 घंटे काम लिया जा रहा है। शत्रुघ्न महतो ने जल्द से जल्द पुलिस की…
ईशान किशन ने अपने क्रिकेट करियर में एक नई शुरुआत की है, जब उन्होंने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ा। 26 वर्षीय किशन ने इस मैच में 47 गेंदों पर 106 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन ने न केवल उनकी टीम को 286 रन तक पहुंचाया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि क्यों उन्हें भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारे के रूप में देखा जाता है। किशन के लिए यह वापसी आसान नहीं रही। बीसीसीआई और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं…
सरकारी स्कूलों में घट रही छात्रों की संख्या रांची। झारखंड में शिक्षा के स्तर में निरंतर गिरावट और सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में कमी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने राज्य सरकार की नीतियों पर कड़ी आलोचना की। राफिया ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में लगभग नौ लाख छात्रों की संख्या घटने से राज्य के भविष्य पर गहरा संकट आ खड़ा हुआ है। राफिया ने कहा, पिछले तीन वर्षों में राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में लगभग नौ लाख की कमी आयी है। यह स्थिति न केवल झारखंड के विकास को प्रभावित…
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने पहली बार चेन्नई में एमएस धोनी के फैंस का जबरदस्त उत्साह महसूस किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में जब सीएसकेको जीत के लिए चार रनों की जरूरत थी, तो पूरा चेपॉक स्टेडियम धोनी के छक्के का इंतजार कर रहा था। लेकिन इस बार यह मौका रविंद्र ने ले लिया और डीप मिडविकेट के ऊपर छक्का लगाकर टीम को चार विकेट से जीत दिलाई। मैच के बाद रविंद्र ने कहा, “जब आप मैदान पर होते हैं, तो सिर्फ मैच जीतने पर ध्यान होता है, लेकिन इस माहौल को नजरअंदाज…
लिस्बन। पुर्तगाल के फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ ने बेंच से उतरकर दो गोल किए, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पुर्तगाल ने रविवार को अतिरिक्त समय में डेनमार्क को 5-2 से हराकर कुल 5-3 के अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पुर्तगाल ने यूईएफए नेशंस लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला जर्मनी से होगा। रोनाल्डो की अगुवाई में मिली जीत रोनाल्डो ने भले ही शुरुआती पेनल्टी मिस कर दी हो, लेकिन उन्होंने अपनी टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, उन्हें अतिरिक्त समय में बेंच पर बैठना पड़ा, फिर भी उन्होंने…
नई दिल्ली। कर्नाटक में मुसलमानों को सार्वजनिक ठेकों में चार प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर आज राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित किए जाने के बावजूद बार-बार हो रहे व्यवधान के कारण मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आज पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्तापक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के संविधान पर दिए गए कथित बयान पर नेता विपक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि…
कोलकाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा फिलहाल टाल दिया गया। शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार, गृहमंत्री 29 मार्च की रात कोलकाता पहुंचने वाले थे और 30 मार्च को भाजपा की कई अहम बैठकों में शामिल होने वाले थे लेकिन अब ईद त्योहार के कारण यह दौरा स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बताया कि अमित शाह जल्द ही बंगाल का दौरा करेंगे और नए कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी। यह पहली बार नहीं है जब गृहमंत्री का बंगाल दौरा टला है। इससे पहले जनवरी में उन्हें पूर्वी मिदनापुर जिले में…
