सियोल। दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन हान जोंग-ही का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सप्ताहांत आराम करते समय 63 वर्षीय हान को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें दक्षिणी सियोल में सैमसंग मेडिकल सेंटर ले जाया गया। वहां मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को मेडिकल सेंटर में होगा। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। द कोरिया टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार हाल के हफ्तों में हान का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा। 19 मार्च को कंपनी के शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक के बाद…
Author: shivam kumar
रांची। पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पलामू जेल से इलाज के लिए रिम्स लाया गया है। दिनेश गोप का इलाज रिम्स के ट्रामा सेंटर में होगा। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है। उल्लेखनीय है कि दिनेश गोप के हाथ में चोट लगी थी, जिसके बाद उनका आॅपरेशन हुआ था। इस दौरान कुछ न्यूरो से संबंधित मामले भी सामने आये थे। सबसे पहले दिनेश गोप के बेहतर इलाज के लिए रिम्स मेडिकल बोर्ड ने देवघर एम्स भेजने की अनुशंसा की थी। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि न्यूरो…
पलामू। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग और नौडीहा बाजार थाना पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए बिहार सीमा से सटे महुवरी गांव में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया। यहां से टीम ने 45 लाख रुपए कीमत का 22 हजार लीटर स्प्रिट बरामद किया है । साथ ही 15 लाख रुपये की नकली अंग्रेजी शराब भी जब्त की है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मकान मालिक महुवरी के धीरज सिंह और बिहार के समस्तीपुर बिहार के राजा कुमार पांडेय के रूप में हुई है। बिहार के कुटुम्बा…
रांची। झारखंड के ग्रामीण इलाके के संकरी गलियों में आग बुझाने के 39 छोटे अग्निशमन वाहन खरीदे जायेंगे। 11.70 करोड़ रुपये की लागत से इन वाहनों की खरीदारी होगी। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने छोटे अग्निशमन वाहनों की खरीददारी के लिए राशि स्वीकृति के संबंध में महालेखाकार को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि झारखंड के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में संकरी गलियों में बने भवनों और इमारतों में आगजनी की घटनाओं के दौरान बचाव और राहत कार्य के लिए इन छोटे अग्निशमन वाहनों की आवश्यकता है। राज्य के 38 फायर स्टेशनों को मिलेंगे 39 अग्निशमन वाहन बता…
रांची। ड्रग के इस्तेमाल और इसकी तस्करी के खतरों से सख्ती से निपटना चाहिए। एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश दिवाकर पांडेय ने अभियुक्त रामसेवक कुम्हार की जमानत याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।साथ ही उसकी मिसलेनियस क्रिमनल पिटीशन को निष्पादित कर दिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 4348.80 किलो डोडा जब्त करने से जुड़े मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। वह फरवरी 2025 से जेल में है। कोर्ट में अभियुक्त की ओर से दी गयी दलीलें अभियुक्त की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि वह डोडा जब्त करने से जुड़ी प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त नहीं है।…
रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में पिछले दिनों बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। लेकिन गर्मी एक बार से राज्य के लोगों को रुलाने को तैयार है। आनेवाले दिनों में झारखंड में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि अगले चार-पांच दिनों में राज्य के विभिन जिलों में तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि मौसम में अभी फिलहाल कोई सिस्टम बनता है नहीं दिख रहा है। इसलिये आनेवाले दिनो…
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई के बाद अब उनकी फंडिंग की गहन जांच करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में अवैध मदरसों, मजार और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध रूप से बड़े पैमाने पर मदरसों का संचालन गंभीर विषय है जिसकी जांच के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे। प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक पूरे प्रदेश में 136…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष और मणिपुर के हालात पर प्रेस वार्ता में कई अहम मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि 2025 में आरएसएस का शताब्दी वर्ष मनाया जायेगा, जिसे पहले आनंदमई वर्ष के रूप में घोषित किया गया था, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि इस वर्ष का जश्न नहीं, बल्कि आरएसएस का विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में तीन दिनों तक चली विचार-विमर्श बैठक में यह बात सामने आयी कि यह वर्ष आरएसएस के विस्तार का होगा, न कि किसी उत्सव का। सुप्रियो भट्टाचार्य ने…
रांची। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से नगर निकायों के चुनाव का मामला उठाया। राय ने सरकार से पूछा कि 16 जनवरी, 2025 को न्यायालय के अवमानना की नोटिस पर सरकार ने उच्च न्यायालय में दायर शपथ पत्र में कहा कि चार माह के भीतर सरकार नगर निकायों का चुनाव करा लेगी। यह अवधि 16 मई, 2025 को पूरी हो रही है। चुनाव की तिथि से एक महीना पहले आमतौर पर चुनाव की घोषणा होती है। क्या राज्य सरकार चार माह पूरा होने पर पुन: न्यायालय के सामने जाकर चुनाव…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा निशाना साधा है। श्री मरांडी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास पिछड़ा विरोधी है। आज भी कांग्रेस पार्टी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। कभी पिछड़ा वर्ग आयोग को यही कांग्रेस पार्टी ने संवैधानिक मान्यता नहीं दी थी। उन्होंने कहा कर्नाटक की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में इस कदर अंधी हो गई है कि उसने ओबीसी समुदाय के आरक्षण में सेंध लगाकर सरकारी ठेकों में मुस्लिम समुदाय को चार प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर दिया है। उन्होंने कहा…
-नारी सशक्तीकरण और समरसता से बनेगा श्रेष्ठ छत्तीसगढ़ रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने साेमवार काे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेते हुए प्रदेशवासियों को 25 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा की बधाई दी और विधानसभा की उत्कृष्ट संसदीय परंपराओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। राष्ट्रपति मुर्मु ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के असाधारण मार्गदर्शन का परिणाम बताया और उनके प्रति सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा, जन-आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का एक प्रेरणास्पद उदाहरण है। राष्ट्रपति ने कहा कि ‘मनखे-मनखे एक समान’ के सिद्धांत से छत्तीसगढ़ समरस बनेगा। राष्ट्रपति मुर्मु…
