रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को रांची के धुर्वा स्थित सेक्टर-2 में 133वीं सीआरपीएफ बटालियन के कैंप पहुंचे। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में आईईडी विस्फोट में घायल होने के बाद शहीद हुए सीआरपीएफ एसआई सुनील कुमार मंडल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि शहीद सुनील कुमार मंडल का अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान हमेशा स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा राष्ट्र उनके साथ…
Author: shivam kumar
एसपी के निर्देश पर डीएसपी की अगुवाई में टीम बनायी गयी कोडरमा। जिला से लापता हुए कोलकाता के व्यवसायी और शेयर ब्रोकर सुमित दाहिमा का 6 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। ऐसे में परिजन अब अनहोनी की आशंका जताने लगे हैं। बता दें कि 17 मार्च को कोलकाता के व्यवसायी और शेयर ब्रोकर सुमित दाहिमा कोडरमा पहुंचने के बाद संदेहास्पद स्थिति में लापता हो गये हैं। परिजनों के मुताबिक सुमित दाहिमा की तिलैया थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास एक जमीन थी। जिसका सौदा उन्होंने कर दिया था। डोमचांच के रहने वाले राजेश बद्री…
कठिन परिस्थितियों में मार्गदर्शन देने वाला प्रकाशस्तंभ है संविधान: जस्टिस एन काेटेश्वर सिंह इंफाल। मणिपुर हाई कोर्ट की 12वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में जस्टिस बीआर गवई के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। यहां जस्टिस गवई ने मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सचिवालय सहित कई न्यायिक भवनों और परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह ने कहा कि राज्य की चुनौतियों का समाधान संविधान के दायरे में रहकर ही संभव है। उन्होंने संविधान को कठिन परिस्थितियों में मार्गदर्शन देने वाला प्रकाशस्तंभ…
तीन अपराधी एक अपाचे बाइक पर आये और घटना को दिया अंजाम जामताड़ा। जामताड़ा में रविवार को हुई एक आपराधिक घटना में बाइक सवार बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारने के बाद अफराधी उससे पैसे लेकर फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक यह घटना गोविंदपुर-साहिबगंज रोड पर चौकुंदा के नायरा पेट्रोल पंप पर हुई। अपराधियों की संख्या तीन बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि तीन अपराधी एक अपाचे बाइक…
बीजापुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में रविवार 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि ये सभी नक्सली फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसे अन्य अपराधों में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली तेलंगाना स्टेट कमेटी, प्लाटून नंबर 9 और 10, गंगालूर एरिया कमेटी के हिरमागुंडा आरपीसी ,पामेड़ एरिया कमेटी और कोंडापल्ली से जुड़े हुए थे। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। इनमें से 6 नक्सलियों पर कुल 11 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों ने सीआरपीएफ के डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र…
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन को मिली शिकायतों के बाद रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने धुर्वा क्षेत्र की तीन आंगनबाड़ी सेविकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण 24 घंटे के भीतर देना है। जानकारी के मुताबिक जन शिकायत कोषांग के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें धुर्वा के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं पर लाभार्थियों से आवेदन सत्यापन के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है। इन सेविकाओं से मांगा गया जवाब अर्चना सिंह (पटेल फिल्ड, बंधन कोच्चा, धुर्वा) गीता कुमारी (गायत्री नगर,…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग माओवादियों के ठिकाने मरकनगुड़ा और मेटागुड़ा जंगल की पहाड़ी से भारी मात्रा में डंप बन्दूक आदि हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। यह कैम्प दुलेड अंतर्गत मरकनगुड़ा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों के छिपाये हुए छह भरमार बन्दूक हथियार, बीजीएल सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री की बरामदगी हुई है। सुक्रमा की एसपी किरण चव्हाण ने रविवार काे बताया कि सुकमा जिले के नक्सल उन्मूलन अभियान तहत नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शनिवार को जिला पुलिस बल, सुरक्षा बलाें व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी…
जिला स्तरीय सहिया, सीएचओ सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन जामताड़ा। जामताड़ा शहर के मातृ आश्रम में दुर्गा मंदिर के समीप रविवार को जिला स्तरीय सहिया एवं सीएचओ सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान मंत्री ने घोषणा की कि राज्य के पांच जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जायेगा, जिनमें से एक जामताड़ा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी और इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा…
रांची। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पीला और गुलाबी राशन कार्डधारियों का इ-केवाइसी करने के लिए इ-केवाइसी सप्ताह का आयोजन किया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार, 21 मार्च से 27 मार्च 2025 तक जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार राशन कार्डधारियों के निवास स्थान पर जाकर इ-केवाइसी की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। 31 मार्च है अंतिम तिथि खाद्य विभाग द्वारा इ-केवाइसी की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गयी है। जिले के सभी पीला एवं गुलाबी राशन कार्डधारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वे समय पर इ-केवाइसी करा लें, ताकि…
लोहरदगा। लोहरदगा जिला में शनिवार को हुई तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। जिले के सदर प्रखंड, किस्को,सेन्हा और भंडरा प्रखंड सहित जिले भर में आंधी तूफान, ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों की कमर टूट गई है। कई किसानों को ओलावृष्टि के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि इतनी भयानक रही की रविवार सुबह तक खेतों में बर्फ जमी रही। जिले में सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। साथ ही अन्य फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने जिला प्रशासन और…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में रविवार को तड़के मौसम ने कहर बरपाया। भारी गर्जना के साथ तेज आंधी, और भारी बारिश ने पूर्वी सिंहभूम (चाईबासा), पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), सरायकेला, रांची, खूंटी, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ सहित कई जिलों में तबाही मचाई है। रविवार को सुबह लगभग तीन बजे शुरू हुआ यह तूफानी मौसम का कहर सुबह करीब 5.45 बजे तक जारी रहा। इस कारण बिजली व्यवस्था ठप हो गई और कई इलाकों में पेड़ गिरने के साथ ही घरों को नुकसान होने की खबरें सामने आई हैं। भारी मशक्कत के बाद रांची शहरी क्षेत्र में सुबह 9…
