रांची। सिरमटोली के पास बन रहे फ्लाईओवर के रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों ने शनिवार को रांची बंद का आह्वान किया। सुबह से ही प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और विभिन्न स्थानों पर सड़क जाम कर दिया। रांची के अरगोड़ा, लोवाडीह, रातू के तिलता, पंडरा महावीर मंदिर सहित कई जगहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। रातू के तिलता में सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर एंबुलेंस को बाहर निकाला।…
Author: shivam kumar
लोहरदगा। जनपद के उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने शनिवार को भण्डरा प्रखण्ड कार्यालय में ओलावृष्टि के कारण हुई फसल क्षति वाले किसानों और प्रखण्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ओलावृष्टि के कारण किसानों ने गेहूं व अन्य फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी। बैठक में फसल बीमा करने वाली इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्वयक मयंक ने कहा कि जिन किसानों का फसल बीमा हुआ है वह 72 घंटे के अंदर टॉल फ्री नंबर 14447 पर डायल कर इंश्योरेंस कंपनी के समक्ष अपने नुकसान हुए फसल की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व जल दिवस पर कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल सभ्यताओं की जीवनरेखा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर जल संरक्षण का आह्वान करते हुए लिखा, ” विश्व जल दिवस पर हम जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। जल सभ्यताओं की जीवनरेखा रहा है और इसलिए भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करना अधिक महत्वपूर्ण है।” इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम- ग्लेशियर संरक्षण उल्लेखनीय है कि इस बार…
पटना। बिहार का आज यानि शनिवार काे स्थापना दिवस है। बिहार आज 113 साल का हो गया। बिहार दिवस को लेकर केन्द्र से लेकर राज्य ने मंत्रियाें ने शुभकामनाएं दी हैं। पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस को लेकर भव्य आयोजन भी किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बिहार के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देते रहेंगे।…
वाशिंगटन। हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन और ग्रिलिंग के दिग्गज जॉर्ज फोरमैन का 76 साल की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 45 साल की उम्र में असंभव को संभव में बदलकर खिताब वापस पाने के लिए वापसी की। उन्होंने अकूत पैसा कमाया। उनके परिवार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी मृत्यु की घोषणा की। परिवार ने इसके लिए कोई कारण नहीं बताया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, फोरमैन 10 साल दूर रहने के बाद जब रिंग में लौटे तो संदेह था कि उनके जैसे उम्र के फाइटर किसी भी युवा फाइटर को हरा सकते हैं। 1994 में…
निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन के खिलाफ संयुक्त समिति की चेन्नई में हुई बैठक चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि जनसंख्या आधारित निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन को स्वीकार नहीं किया जा सकता। यहां हर राज्य ने प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रगति दिखाई है। यह कार्रवाई ऐसे राज्यों के लिए सजा होगी। प्रतिनिधियों की संख्या में कमी से हमारे विचारों को व्यक्त करने की क्षमता कम हो जाती है। साथ ही हमारे राज्यों को आवश्यक धनराशि प्राप्त करने में संघर्ष करना पड़ेगा। वह परिसीमन को लेकर शनिवार को आयोजित संयुक्त समिति की बैठक में बोल रहे…
कहा- पटियाला के एसएसपी नानक सिंह के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया जाए नई दिल्ली। कांग्रेस ने पंजाब में सेना के कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाठ और उनके पुत्र के साथ मारपीट करने की घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। इसके साथ ही पटियाला के एसएसपी नानक सिंह को वहां से हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पार्टी ने इस घटना के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार को दोषी ठहराया है। एआईसीसी सचिव एवं पंजाब के सह प्रभारी आलोक शर्मा और एआईसीसी के भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन कर्नल…
रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 16वें दिन शनिवार को सदन की कार्यवाही सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) की 86 बस्तियों के मालिकाना हक का मुद्दा गरमाया। भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार से सवाल किया कि बस्तियों के लोगों को कब तक मालिकाना हक मिलेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व की सरकार ने 2018 में मालिकाना हक दिए जाने को लेकर नियमावली बनाई थी। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा, झामुमो और अन्य दलों के नेताओं ने इस बस्ती के लोगों को मालिकाना…
उज्जैन। उज्जैन में विक्रमोत्सव के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय पौराणिक फिल्मों के अंतरराष्ट्रीय महोत्सव (आईएफएफएएस) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर फिजी गणराज्य का उच्च आयोग एच.ई. जगन्नाथ सामल (उच्चायुक्त), नेपाल दूतावास रवींद्र जंग थापा और दीपक राज निरौला, राजनयिक दक्षिण अफ्रीकी उच्चायोग की रामसेला एवलिन लेसोथो, उच्च आयोग बोहलोकिमोरोजेल व मोत्सेलिसी बर्नाडेटो फात्सिमो मोखोथो सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इन सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस फिल्म समारोह का शुभारंभ किया। सम्राट विक्रमादित्य के नगर में आकर हमें खुशी हुई : नेपाली राजनयिक थापाभारत में नेपाल दूतावास के राजनयिक रवींद्र जंग थापा ने समारोह को…
रांची। सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप बनाने का विरोध जारी है। शनिवार को कांके में भी आदिवासी संगठनों का विरोध देखने को मिला। कांके चौक पर पड़हा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया गया और राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी। मौके पर हेडक्वार्टर डीएसपी अमर पांडे कांके थाना की पुलिस के साथ मौजूद थे और बंद समर्थकों को समझा-बुझाकर जाम खत्म करने की कोशिश करते दिखे। सरना समिति द्वारा बुलाई गयी इस बंदी में 40 से अधिक आदिवासी संगठन और सरना समितियां शामिल हैं। एक दिन पहले…
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग संगठनों के छह सक्रिय कैडर गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह यह जानकारी दी।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार,सुरक्षा बलों ने आरपीएफ/पीएलए के एक सक्रिय कैडर लैशराम रोमन मैतेई (46) को इंफाल ईस्ट जिले के अंड्रो-थाना क्षेत्र के उचोल माखा लेकै से गिरफ्तार किया। वह जनता से जबरन वसूली करता था। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक वॉलेट जब्त किया गया। इसके अलावा मणिपुर पुलिस ने केसीपी (अपुनबा) के तीन सक्रिय कैडरों को इंफाल वेस्ट जिले से गिरफ्तार किया। इनकी…
