Author: shivam kumar

खूंटी। खूंटी-चाईबासा रोड पर खूंटी थाना क्षेत्र के अनिगड़ा के दीप मुंडा होटल के सामने एनएच 75 के पास से पुलिस ने रविवार को 24 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। मृतक के माथे पर गहरे जख्म के निशान हैं और काफी खून बह गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त अमरजीत चम्पिया, गांव महरौड़ा, थाना बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम के रूप में की गई है। शव के पास एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने मोबाइल के सिम कार्ड को निकालकर जब दूसरे फोन में लगाया…

Read More

पलामू। शहीदे आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहादत समारोह समिति पलामू के जरिये रविवार को डालटनगंज के कचहरी चौक से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी महात्मा गांधी रोड होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंची, जहां समिति के वरिष्ठ सदस्यों और इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन(इप्टा )के कलाकारों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्य शीला श्रीवास्तव, अहिल्या गिरी, वैजयंती गुप्ता, वीणा कुमारी, शालिनी श्रीवास्तव, चंदा झा सहित अन्य व्यक्तियों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद इप्टा के…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएम स्टालिन की परिसीमन पर बैठक का किया समर्थन रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा बुलायी गयी परिसीमन से संबंधित बैठक का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने परिसीमन के माध्यम से सिर्फ जनसंख्या के आधार पर विधानसभा या लोकसभा सीटों को सीमित करने पर सवाल उठाये हैं। झारखंड में जारी बजट सत्र के दौरान विधानसभा में परिसीमन का मुद्दा उठाया गया है। सीएम ने क्या किया है ट्वीट हेमंत सोरेन ने ट्विट कर कहा है कि, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा शनिवार को परिसीमन से संबंधित मुद्दे को लेकर…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को नल जल योजना को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सरकार को घेरा। कांग्रेस के तीन विधायकों ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद पर विभागीय आंकड़ों में गड़बड़ी का आरोप लगाया, जिससे सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। मामला कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगारी के विधानसभा क्षेत्र कोलेबिरा से संबंधित था। कोंगारी ने अपने सवाल के जवाब में विभाग द्वारा दिए गए आंकड़े को पूरी तरह गलत करार दिया। उन्होंने बताया कि विभाग ने अपने जवाब में कहा है कि कोलेबिरा में 63666 घरों में नल जल योजना के तहत पेयजल…

Read More

काठमांडू। नेपाल निर्वाचन आयोग ने संसद को चुनाव संबंधी कानून में व्यापक फेरबदल की सलाह देते हुए राजनीतिक दलों के किसी भी प्रकार के चंदा लेने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव किया है। नए प्रस्तावित कानून में कहा गया है कि सरकार ही चुनाव खर्च का प्रबंधन करे। प्रमुख निर्वाचन आयुक्त दिनेश थपलिया ने इसकी पुष्टि की है। संसद की राज्य व्यवस्था संसदीय समिति के समक्ष आयोग के पदाधिकारियों ने इस संबंध में आज चुनाव संबंधी कानून में संशोधन विधेयक पर अपना पक्ष रखा। साथ ही विधेयक को संसद में पेश करने का आग्रह किया। समिति के समक्ष प्रमुख…

Read More

लंदन। यूरोप के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे हीथ्रो एयरपोर्ट पर शुक्रवार से कुछ उड़ानों को बहाल करने की योजना बनाई गई है। यह कदम उस बड़ी तकनीकी गड़बड़ी के बाद उठाया गया है, जो बिजली आपूर्ति केंद्र में आग लगने के कारण उत्पन्न हुई थी। इस घटना के कारण हजारों अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और सैकड़ों उड़ानें बाधित हुईं। हीथ्रो एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि फिलहाल उन यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी उड़ानें रद्द हो गई थीं या जिन्हें अन्य यूरोपीय हवाई अड्डों पर भेजा गया था। हवाई अड्डा प्रशासन का कहना है कि शनिवार…

Read More

अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की घोषणा कर दी गई है। 2019 में फिल्म ‘केसरी’ ने सभी को भावुक कर दिया। अब इसका सीक्वल आने वाला है, जो कई दिनों से चर्चा में है। फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। अभी दो दिन पहले ही करण ने संकेत दिया था कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है। अब, फिल्म के शीर्षक के साथ-साथ रिलीज की तारीख और टीजर रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। अक्षय कुमार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दीवार पर गोली के…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में हेमंत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को शर्मसार होना पड़ा। दरअसल जब सदन में गंभीर विषय पर चर्चा हो रही थी, उस वक्त मंत्री जी मोबाइल पर सदन में बात कर रहे थे। इससे स्पीकर नाराज हो गए और उनका फोन ले लिया। झारखंड विधानसभा में चर्चा के दौरान मंत्री हफीजुल हसन के फोन पर बात करने पर सदन में उस वक्त बोल रहे कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने आपत्ति जताई और मंत्री जी से मोबाइल पर बात नहीं करने का आग्रह किया। उस वक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…

Read More

रांची। झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सदन को आश्वस्त किया है कि एक महीने के भीतर अनुसूचित जाति आयोग का गठन कर लिया जाएगा। इसकी नियमावली भी तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व की नियमावली में विसंगतियां थी। इस कारण उसे फिर से बनाया जा रहा है। संविधान की विभिन्न धाराओं के मद्देनजर नियमावली बनाने में थोड़ा वक्त लग रहा है। उन्होंने अनुसूचित जाति के विधायकों से नियमावली को लेकर सुझाव देने का भी आग्रह किया। इससे पूर्व भाजपा विधायक मंजू देवी ने आयोग का गठन नहीं होने का सवाल खड़ा किया था। उनका कहना था…

Read More

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के बहुप्रतीक्षित उद्घाटन मुकाबले में बारिश बाधा डाल सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच यह मुकाबला शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेला जाना है, लेकिन शहर में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हालांकि, दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए धूप निकली, जिससे मैच के बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद जगी। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम की मार से दोनों टीमों की तैयारियों पर भी असर पड़ा है। शुक्रवार…

Read More

नई दिल्ली। “हम जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे और कोई भी हमसे यह छीन नहीं सकता,” यह कहना है पंजाब किंग्स के नए मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में टीम को खिताबी जीत की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। विश्व कप विजेता पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने न्यू चंडीगढ़ स्थित न्यू पीसीए स्टेडियम में आयोजित मेटा क्रिएटर्स इवेंट के दौरान अपनी रणनीति और टीम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इस खास इवेंट में डिजिटल जगत के चर्चित नाम, जैसे झुमरू (अरुण सिंह), केशव आशीष, आदित्य शुक्ला और सुकृति…

Read More