नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंची। दोनों टीमें जांच कर रही हैं। अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नौ दिसंबर को दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को ऐसी ही धमकी दी गई थी। दावा किया गया था कि उनके कैंपस में बम लगाए गए हैं। ई-मेल में कहा गया था कि अगर बम फटे तो भारी नुकसान होगा। मेल भेजने…
Author: shivam kumar
ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अपने खर्च से युद्धग्रस्त लेबनान में फंसे अपने नागरिकों की स्वदेश वापसी करवा रही है। आज इथियोपियाई एयरलाइंस की उड़ान (संख्या ईटी-0680) से 85 स्त्री-पुरुष और बच्चे स्वदेश पहुंचे। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब तक 16 उड़ानों से 1,048 नागरिकों की स्वदेश वापसी कराई जा चुकी है। आज सुबह सभी 85 नागरिक ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोजगार मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अधिकारियों ने स्वदेश वापसी पर सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रत्येक…
सियोल। दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता ली जे-म्युंग ने आज सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों से राष्ट्रपति यून सुक येओल पर मार्शल लॉ लागू करने की कोशिश पर महाभियोग चलाने के दूसरे प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इतिहास इसके लिए उन्हें याद रखेगा। ली जे-म्युंग मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं। ली ने राष्ट्रपति यून के खिलाफ महाभियोग पर मतदान होने से एक दिन पहले नेशनल असेंबली में यह आह्वान किया। उन्होंने सदस्यों से कहा, आपका चाहे जो दल हो, चाहे जो विचारधारा हो, चाहे आप प्रगतिशील हों या रूढ़िवादी, संविधान का सम्मान…
काठमांडू। सहकारी बैंक घोटाला, संगठित अपराध और सरकारी दस्तावेज में जालसाजी के आरोप में पिछले दो महीने से पुलिस हिरासत में चल रहे नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री रवि लामिछाने के खिलाफ पांच अलग अलग जिला अदालत में चार्जशीट दायर करने की तैयारी कर ली गयी है। जिस दिन रवि के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी उसी दिन तत्काल प्रभाव से उनकी संसद सदस्यता निलंबित हो जाएगी। सहकारी बैंक के रकम को गैर कानूनी तरीके से अपने निजी व्यवसाय में निवेश करने के आरोप की जांच करने वाले केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) की तरफ से चार्जशीट…
फिल्म ‘पुष्पा-2: द रूल’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने आठ दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। कमाई के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर छाई रहने वाली इस फिल्म ने वीक डेज में भी जोरदार कमाई की। ‘पुष्पा-2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ‘पुष्पा-2’ ने अपनी पेड रिलीज से एक दिन पहले प्रीव्यू से 10 करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद रिलीज के दिन इसने 164.25…
कंपाला। युगांडा और तंजानिया ने अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) स्कूल फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है। सेंट नूह गर्ल्स स्कूल की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाली युगांडा की टीम सात अंक प्राप्त करके लड़कियों की श्रेणी में चैंपियन बनी। युगांडा ने गुरुवार को मध्य युगांडा के किटेंडे स्थित सेंट मैरी स्टेडियम में खेले गए अपने आखिरी मैच में रवांडा को 8-0 से हराया। दूसरे मैच में तंजानिया ने बुरुंडी को 1-0 से हराकर सात अंक प्राप्त किए, लेकिन कम गोल अंतर के कारण वह युगांडा से पीछे रह गया। लड़कों की श्रेणी में, तंजानिया रवांडा को 2-0 से हराकर…
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के बाद हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड लिमिटेड ने अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में अगले साल जनवरी से 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि मुद्रास्फीति और कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि के कारण जनवरी से अपने वाणिज्यिक वाहनों की पूरी रेंज पर 3 तीन फीसदी तक की इजाफा करेगी। कंपनी ने कहा कि इस कदम से लागत के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी। इससे पहले टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया के साथ-साथ लग्जरी यात्री वाहन…
नई दिल्ली। अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने वर्ष 2024 के लिए दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है। फोर्ब्स की 21वीं सूची में तीन भारतीय महिलाओं के नाम हैं, जिसमें निर्मला सीतारमण, रोशनी नादर मल्होत्रा और किरण मजूमदार-शॉ हैं। सूची में उद्योग, मनोरंजन, राजनीतिक, समाज सेवा और नीति नियंताओं के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की इस सूची में 28वें स्थान पर हैं। सीतारमण ने मई 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री का पद संभाला था और उसके बाद से लगातार…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना आज सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने के सपाट स्तर पर बने रहने की वजह से आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,620 रुपये से लेकर 79,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 73,000 रुपये से लेकर 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी…
रांची। झारखंड में नक्सल प्रभावित इलाके को नक्सली मुक्त करने के लिए राज्य पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस बीच राज्य के आलाधिकारी लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं और नक्सली को किस प्रकार से खत्म किया जाये, इस पर लगातार प्रयास जारी है। करीब सभी इनामी नक्सली चाइबासा जिले में अपना ठिकाना बनाये हुए हैं लेकिन ग्रामीण नक्सलियों के खिलाफ एकजुट हुए हैं और नक्सलियों का खात्मा करना शुरू कर दिये हैं। इस बीच डीजीपी अनुराग गुप्ता बैठक कर नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। रांची रेंज के आइजी अखिलेश झा समेत कई…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने आज सैन्य अदालतों को नौ मई, 2023 के दंगों से संबंधित 85 मामलों में फैसला सुनाने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सैन्य अदालतों के फैसले सशर्त होंगे। नरमी के पात्र आरोपितों को रिहा किया जाना चाहिए। जिन लोगों को बरी नहीं किया जा सकता, उन्हें अपनी सजा काटने के लिए जेलों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। एआरवाई न्यूज चैनल के अनुसार यह फैसला जस्टिस अमीनुद्दीन खान की अध्यक्षता वाली संवैधानिक पीठ ने सुनाया। शीर्ष अदालत ने नागरिकों के सैन्य मुकदमे के खिलाफ अपील की सुनवाई…
