Author: shivam kumar

समरकंद/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को यहां उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव से मुलाकात की। केंद्रीय वित्त मंत्री ने मिर्जियोयेव को उप प्रधानमंत्री और व्यापार, निवेश एवं उद्योग मंत्री के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए हुई अत्यंत उपयोगी बैठक की जानकारी दी। वित्‍त मंत्रालय ने गुरुवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि वित्‍त मंत्री ने समरकंद में एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 9वीं वार्षिक बैठक से इतर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने सुझाव दिया कि भारत और उज्बेकिस्तान के…

Read More

नई दिल्ली। शेयर बाजार ने गुरुवार को लगातार सातवें दिन ऑलटाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। हफ्ते के चौथे दिन कारोबार के दौरान बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने 85,318 और निफ्टी ने 26,051 के स्तर को छुआ। शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 125.13 अंक यानी 0.15 फीसदी की उछाल के साथ 85,295.00 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 33.55 अंक यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 26,037.70 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर…

Read More

रांची। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (जेएसएसी) स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 की स्टेट मेरिट लिस्ट पर प्रार्थियों की आपत्ति पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में हाइकोर्ट ने जेएसएससी और राज्य सरकार को चार्ट के माध्यम से ही राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट के आधार पर कोटिवार और विषयवार कट ऑफ मार्क्स देने का निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट ने इनसे पूछा है कि कितने सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई है और यह कब हुई है। कोर्ट ने प्रार्थियों से भी अपने मार्क्स एवं कट ऑफ मार्क्स कोर्ट में सूचित करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव उछलकर 74 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.17 डॉलर यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 73.63 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी क्रूड 0.13 डॉलर यानी 0.19 फीसदी उछलकर 69.82 डॉलर…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आदिवासी लोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी भावनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में आदिवासी लोहार समाज सामाजिक संगठन के संरक्षक रामचरण तिर्की, मधु तिर्की और महादेव लोहरा, अध्यक्ष ठुमा तिर्की, संजय लोहरा, अनूप लोहार, राजन लोहार, कलेश लोहार, संगीता देवी, चंद्रावती देवी, चंद्रावती तिर्की और लक्षण देवी शामिल थीं।

Read More

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन पदाधिकारी का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। विगत 20 और 21 सितंबर को हुए कई तबादला आदेश में संशोधन करते हुए यह आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। मिथिलेश कुमार चौधरी को अगले आदेश तक परिवहन विभाग रांची में सेवा सौंपी गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी साहिबगंज विष्णु देव कच्छप को अगले आदेश तक भूमि सुधार उपसमाहर्ता गोड्डा के पद पर पद स्थापित किया गया है। एसडीओ चांडिल शुभ्रा रानी को अगले आदेश तक उपनिदेशक स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में पदस्थापित किया…

Read More

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स गंभीर संघीय आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। आरोप सही साबित होने पर वे आधुनिक न्यूयॉर्क शहर के इतिहास में पद पर रहते हुए ऐसे पहले मेयर होंगे। हालांकि मेयर ने आरोपों को झूठा बताया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, न्यायिक मामलों के जानकारों ने कहा कि मेयर एरिक एडम्स पर संघीय आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। अभियोग सीलबंद है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डेमोक्रेट एडम्स अधिकारियों के सामने कब आत्मसमर्पण करेंगे। संघीय अभियोजकों के गुरुवार को अभियोग के विवरण की घोषणा किए जाने की उम्मीद…

Read More

रांची। बड़गाईं अंचल कार्यालय की जमीन से जुड़े दस्तावेज में छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार के केस में अप्राथमिकी अभियुक्त हजारीबाग एसडीओ शैलेश कुमार और नोवामुंडी सीओ मनोज कुमार पर पीइ दर्ज होगा। मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़ा है। एसीबी ने बुधवार को प्रस्ताव तैयार कर निगरानी मंत्रिमंडल विभाग के माध्यम से सरकार के पास भेजा है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद एसीबी दोनों अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में पीइ दर्ज कर खुले रूप से जांच करेगी। जांच में आये तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की…

Read More

रांची। रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय में अनुकंपा समिति के आधार पर नियुक्ति संबंधित बैठक हुई। इस बैठक में सामान्य और चौकीदार के आश्रितों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी। वहीं अमीन संवर्ग को प्रोन्नति की सहमति प्रदान की गयी। जिला अनुकंपा समिति ने 19 प्रस्तावों में नियुक्ति की स्वीकृति दी। इसमें उग्रवादी घटना में मृत आश्रितों में कुल पांच और जिला अनुकंपा समिति सामान्य में कुल 14 लोगों की नियुक्ति की स्वीकृति शामिल है। बैठक में जिला स्थापना उप-समाहर्ता रजनी रेजिना इंदवार और सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

रांची। झारखंड में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। यह समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे से की जायेगी, जिसमें एडीजी अभियान, प्रमंडलीय आयुक्त और डीआइजी के अलावा सभी जिले के एसपी और डीसी शामिल होंगे। गौरतलब है कि 3 अक्टूबर से राज्यभर में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन बड़े पैमाने पर होगा। इस दौरान विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसको लेकर यह समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। दिये जायेंगे कई दिशा निर्देश दुर्गा पूजा और अन्य आगामी त्योहारों के…

Read More

रांची। रांची सिविल कोर्ट ने पत्नी के विरोध के बावजूद बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी रणधीर को दोषी करार दे दिया है। अदालत रणधीर की सजा की बिंदु पर 30 सितंबर को सुनवाई करेगा। फिलहाल दोषी को हिरासत में ले लिया गया है। रणधीर की पत्नी ने उसके खिलाफ वर्ष 2015 में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उसमें यह आरोप लगाया गया था कि महिला की मर्जी के बिना उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। ट्रायल के दौरान महिला समेत अन्य गवाहों का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया गया, जिसके आधार पर कोर्ट ने रणधीर…

Read More