गिरिडीह। गिरिडीह जिले के पिरटांड थाना क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय उर्फ रामेश्वर राय उर्फ रमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मण राय अपने गांव लेढवा में मौजूद है। इसके बाद गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ। विमल कुमार और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त टीम का गठन किया। डूमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, गिरिडीह हेडक्वार्टर डीएसपी-2 कौसर अली, डूमरी थाना प्रभारी, पिरटांड थाना प्रभारी और पुलिस सशस्त्र बल की टीम ने लक्ष्मण राय के गांव में घेराबंदी की। घेराबंदी देखकर नक्सली भागने की कोशिश…
Author: shivam kumar
रांची। रांची के नामकुम स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। अनुमंडल दंडाधिकारी सदर ने गुरुवार को बीएनएसएस की धारा-163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा लागू की है। यह निषेधाज्ञा 2 अक्टूबर की रात दस बजे तक के लिए लागू रहेगी। निषेधाज्ञा के दौरान बिना सक्षम प्राधिकार की पुर्वानुमति के किसी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली और आमसभा का आयोजन करने, किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला लेकर चलने पर पाबंदी लगा दी गयी…
-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रीना कुजूर ने दर्ज करायी घोटाले की प्राथमिकी रामगढ़। जिले के रांची रोड मरार स्थित झारखंड राज्य निगम गोदाम के सहायक गोदाम प्रबंधक संजीव करमाली पर गबन का मुकदमा दर्ज हो चुका है। डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रीना कुजूर ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार, 7 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला संजीव कुमार ने सिर्फ खाद्यान्न की कालाबाजारी कर किया है। उन पर 12495.95 क्विंटल खाद्यान्न और 4.89 क्विंटल चीनी गोदाम से गायब करने का आरोप है। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत खाद्यान्न कालाबाजारी…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने इ डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को उनके पद से हटाये जाने पर रोक लगा दी है। दरअसल राज्य के सभी जिलो में इ डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की नियुक्ति की गयी है। पिछले दिनों इस पद पर राज्य के सभी जिलो में आउटसोर्स के जरिए नियुक्ति की तैयारी शुरू की गयी थी, जिसके खिलाफ साकिब सलाम एवं अन्य की ओर से हाइकोर्ट का रुख किया गया। प्रार्थियों की याचिका पर हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार को यह निर्देश दिया है कि किसी भी इ डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को न…
रांची। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने गुरुवार को नव प्रोन्नत 140 हवलदारों को बिल्ला लगा कर सम्मानित किया। रांची जिले में पदस्थापित 140 एसएलसी उत्तीर्ण आरक्षियों का डीआइजी अनूप बिरथरे के आदेश पर आरक्षी से हवलदार की कोटि में प्रोन्नति दी गयी। इसके बाद एसएसपी और सिटी एसपी ने रांची पुलिस लाइन में हवलदार को बिल्ला लगा कर सम्मानित किया। इसके लिए कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मेजर, सार्जेंट मेजर और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा रांची के पदाधिकारी उपस्थित थे।
रांची। रांची के नामकुम स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर ने गुरुवार को बीएनएसएस की धारा-163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा लागू की है। यह निषेधाज्ञा दो अक्टूबर की रात दस बजे तक के लिए लागू रहेगा। निषेधाज्ञा के दौरान बिना सक्षम प्राधिकार के पुर्वानुमति के किसी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली और आमसभा का आयोजन करने, किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला लेकर चलने पर पाबंदी लगा दी गई…
रांची। दुर्गा पूजा को लेकर रांची में एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में बंगला स्कूल ओल्ड कमिशनर कम्पाउंड स्थित ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष इको फ्रेंडली पंडाल का निर्माण कर रही है। काल्पनिक थीम पर आधारित पंडाल में एक टुकड़ा राजस्थान को दर्शाया जाएगा। राजस्थानी शैली के इंटीरियर डिजाइन और सजावट और लकड़ी, लोहा, धागा, कपड़ा और रबर से बनी कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। इसमें 9 टन लोहे का उपयोग किया गया है। क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि दर्शनार्थियों को पंडाल के अंदर की सजावट…
झारखंड प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक संपन्न रांची। कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक हुई। बैठक के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उपस्थित सदस्यों को घोषणा पत्र के संबंध में निर्देश दिया। उन्होंने सभी को विभिन्न विषयों पर विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखकर तथा विस्तृत अध्ययन के पश्चात ही घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड के सभी जिला और प्रखंडों…
आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, झारखंड आंदोलनकारी बसंत महतो ने थामा पार्टी का दामन -जो सरकार एक परीक्षा लेने के लिए इंटरनेट पर रोक लगा देती है इससे इनकी क्षमता का अंदाजा लगता है रांची। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में है। इन पांच सालों में प्रदेश के भीतर युवाओं, महिलाओं के साथ साथ नीतियों पर कोई काम नहीं किया जिसका परिणाम है कि इन्होंने झारखंड को 15-20 साल पीछे धकेल दिया है। जनता को छलने वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। हर वर्ग की चिंता…
पूर्व मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर किया माल्यार्पण हेमंत सरकार ने 5 साल झारखंड को गिद्ध की तरह नोचा है सबसे ज्यादा सीएनटी एक्ट का फर्जीवाड़ा हेमंत सोरेन सरकार में हुआ रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 25 सितंबर को दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमें पंडित जी के बताये मार्ग पर चलना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री मरांडी ने कहा कि उन्हीं की परिकल्पना अंत्योदय है यानी जो विकास के अंतिम पड़ाव पर खड़ा है।…
लातेहार। लातेहार मंईयां सम्मान यात्रा को लेकर झारखंड के माननीय मंत्री बेबी देवी मंत्री दीपिका पांडे सिंह और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन इन दोनों पलामू प्रमंडल में यात्रा कर रहे हैं इसी को लेकर लातेहार और चंदवा बालूमाथ हेरहंज बरियातू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथी स्थानीय विधायक सह झारखंड के शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम ने मंच का संचालन किया वही समय को देखते हुए जन सभा को संबोधन करने के लिए विधायक कल्पना सोरेन को को आमंत्रित किया अपने संबोधन ने कहा कि आप सभी लातेहार की धरती चंदवा की भर्ती पर रहते हैं यह धरती कोई आम…