Author: shivam kumar

रामगढ़। रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में चल रहे भारत मालापरियोजना में गोलीबारी करने पहुंचे दो अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है। इस दौरान मिस हैंडलिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लग गयी है। इससे वह घायल हो गया है। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस एक अन्य अपराधी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम राहुल सिंह गिरोह के दो अपराधी गोला थाना अंतर्गत चल रहे भारतमाला प्रोजेक्ट से रंगदारी को लेकर गोलीबारी करने पहुंचे। इस दौरान एक अपराधी को मिस हैंडलिंग के कारण बाये पैर…

Read More

रांची। सीजीएल परीक्षा को लेकर विवाद शांत नहीं हो रहा है। सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर रविवार को करीब 5000 की संख्या में छात्र रांची पहुंचेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस बीच पुलिस ने अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली है और उग्र प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों से सख्ती से पुलिस निपटेगी। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात कहने का अधिकार है। यदि छात्र उग्र प्रदर्शन करते हैं तो इसके बाद पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। छात्रों ने चेतावनी दी थी कि जब तक यह विवाद खत्म नहीं होता,…

Read More

सरायकेला। सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सोनू सरदार (40) की शुक्रवार रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बडडीह गांव के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार यशपुर पंचायत की मुखया पार्वती सरदार के पति सोनू सरदार शादी समारोह से लौट रहे थे। रात के करीब 11:30 बजे बडडीह गांव के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन पर 7 गोलियां चला दीं। सोनू की मौके पर ही मौत हो गयी और अपराधी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और…

Read More

कोलकाता। भारतीय सेना 16 दिसंबर को विजय दिवस के उपलक्ष्य में फोर्ट विलियम कोलकाता में भव्य मिलिट्री टैटू का आयोजन करने जा रही है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम विजय दिवस की 53वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, समर्पण और अदम्य साहस को श्रद्धांजलि देना है। कार्यक्रम जनता के लिए खुला रहेगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।पूर्वी कमान स्थित मुख्यालय के शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस आयोजन में भारतीय सेना के कौशल, परिशुद्धता और शौर्य का…

Read More

बोकारो। बोकारो जिले में कसमार प्रखंड के दांतु में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना बोकारो-रामगढ़ नेशनल हाईवे (एनएच-23) पर डाकबंगला के समीप हुई है। दांतू गांव के पास एक बोलेरो ने खड़े हुए ट्रेलर से जा टकराई। कार में सवार लोग रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के सूतरी गांव के रहने वाले थे। ये सभी अपने रिश्तेदार के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें से चार एक…

Read More

-प्रधानमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए कलश किया स्थापित प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रयागराज महाकुंभ के लिए कलश स्थापित किया। साथ ही 5700 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास-उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गुलामी के कालखंड में भी कुंभ की आस्था नहीं रुकी। संगम आकर संत-महंत, ऋषि-मुनि, ज्ञानी-विद्वान सब एक हो जाते हैं। जातियों का भेद खत्म हो जाता है। संप्रदायों का टकराव मिट जाता है। प्रयागराज वो स्थान है, जिसके प्रभाव के बिना पुराण पूरे नहीं होते। इसलिए मैं कहता हूं कि ये महाकुंभ, एकता का महायज्ञ है। इसमें…

Read More

रांची। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के उच्च अधिकारी सप्ताह में दो दिन फील्ड विजिट पर रहेंगे। इसका उद्देश्य ग्राउंड लेबल पर विभाग की योजनाओं की हकीकत जानना है। अधिकारी विभाग के बंद कमरों से बाहर निकलकर धरातल पर योजनाओं की हकीकत को समझने का काम करेंगे। वह शुक्रवार को अपने विभाग की समीक्षा कर रही थीं। तिर्की ने कहा कि समीक्षा बैठक में विभाग के सामने चुनौतियों को चिन्हित करते हुए उसके समाधान की दिशा में बढ़ने पर चर्चा हुई है। इसके साथ ही विभागीय बजट को लेकर भी अधिकारियों…

Read More

रांची। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा ने अपने विभाग की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आदिवासी संस्कृति की उच्च परंपराओं पर आधारित कल्याण की योजनाएं बनायी जाये। आदिवासियों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च मानक स्तर पर पहुँचाना हमारा ध्येय होना चाहिए। ग्रामीण कल्याण अस्पताल, आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र और पहाड़िया स्वास्थ्य केंद्रों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें। आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पहल की जाये। उन्होंने कतहा कि…

Read More

लाभुक सत्यापन के नाम पर महिलाओं को परेशान किया जा रहा -भाजपा महिलाओं से मंईयां सम्मान योजना की राशि वसूली नहीं होने देगी रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन की नीयत में खोट आ गयी है। चुनाव से पहले बेरोकटोक मुफ्त की रेवड़ी की तरह मंईयां सम्मान योजना की राशि बांटने वाली हेमंत सरकार अब महिलाओं से वसूली की तैयारी कर रही है। मरांडी ने लिखा है कि…

Read More

रांची। महिला बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में शामिल हुए अयोग्य लाभुकों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग अंतर्गत आनेवाली सामाजिक सुरक्षा विभाग की निदेशक समीरा एस ने सभी उपायुक्तों को एक पत्र लिखा है। निदेशक ने कहा है कि योजना के तहत कतिपय अयोग्य लाभुक योजना का लाभ ले रहे हैं। इससे योग्य लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। निदेशक ने अपने पत्र में ऐसे कई कारणों को चिह्नित किया है 1 कई लाभुकों द्वारा पूर्व से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लिया जा रहा है। 2…

Read More

रांची। झारखंड के पर्यटन क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र सरकार 250 करोड़ रुपये इस वित्तीय वर्ष देगी। विशेष वित्तीय सहायता योजना के तहत भारत सरकार ने झारखंड से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा था। मुख्य सचिव ने इस संबंध में पर्यटन विकास विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की है और तत्काल 100 करोड़ की योजना का प्रस्ताव तैयार करके भारत सरकार को भेजने को कहा गया है। हालांकि, कुल 250 करोड़ रुपये की राशि इस मद में मिलनी है। पर्यटन सचिव ने बताया कि इस योजना के तहत नेतरहाट कंप्रहेंसिव प्लान तैयार किया गया है, जिसकी राशि…

Read More