Author: shivam kumar

रांची। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा ने अपने विभाग की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आदिवासी संस्कृति की उच्च परंपराओं पर आधारित कल्याण की योजनाएं बनायी जाये। आदिवासियों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च मानक स्तर पर पहुँचाना हमारा ध्येय होना चाहिए। ग्रामीण कल्याण अस्पताल, आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र और पहाड़िया स्वास्थ्य केंद्रों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें। आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पहल की जाये। उन्होंने कतहा कि…

Read More

लाभुक सत्यापन के नाम पर महिलाओं को परेशान किया जा रहा -भाजपा महिलाओं से मंईयां सम्मान योजना की राशि वसूली नहीं होने देगी रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन की नीयत में खोट आ गयी है। चुनाव से पहले बेरोकटोक मुफ्त की रेवड़ी की तरह मंईयां सम्मान योजना की राशि बांटने वाली हेमंत सरकार अब महिलाओं से वसूली की तैयारी कर रही है। मरांडी ने लिखा है कि…

Read More

रांची। महिला बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में शामिल हुए अयोग्य लाभुकों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग अंतर्गत आनेवाली सामाजिक सुरक्षा विभाग की निदेशक समीरा एस ने सभी उपायुक्तों को एक पत्र लिखा है। निदेशक ने कहा है कि योजना के तहत कतिपय अयोग्य लाभुक योजना का लाभ ले रहे हैं। इससे योग्य लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। निदेशक ने अपने पत्र में ऐसे कई कारणों को चिह्नित किया है 1 कई लाभुकों द्वारा पूर्व से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लिया जा रहा है। 2…

Read More

रांची। झारखंड के पर्यटन क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र सरकार 250 करोड़ रुपये इस वित्तीय वर्ष देगी। विशेष वित्तीय सहायता योजना के तहत भारत सरकार ने झारखंड से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा था। मुख्य सचिव ने इस संबंध में पर्यटन विकास विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की है और तत्काल 100 करोड़ की योजना का प्रस्ताव तैयार करके भारत सरकार को भेजने को कहा गया है। हालांकि, कुल 250 करोड़ रुपये की राशि इस मद में मिलनी है। पर्यटन सचिव ने बताया कि इस योजना के तहत नेतरहाट कंप्रहेंसिव प्लान तैयार किया गया है, जिसकी राशि…

Read More

रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि झारखंड में 1000 करोड़ रुपये की लागत से रिम्स-2 का निर्माण किया जायेगा। यह अस्पताल न केवल दिल्ली के तर्ज पर होगा, बल्कि झारखंड का मॉडल बनकर दिल्ली के अस्पतालों को भी प्रेरित करेगा। वह शुक्रवार को अपने विभाग की समीक्षा बैठक के बाद बोल रहे थे। उन्होने कहा कि मरीजों की मौत के बाद शव को रोकने की प्रथा पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश दिये गये हैं। इस पर जल्द ही सरकार आदेश जारी करेगी। राज्य भर में 1000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाये जायेंगे ताकि ग्रामीण और सुदूर…

Read More

मंत्री संजय प्रसाद यादव सहित नवनिर्वाचित विधायक हुए सम्मानित -सुरेश पासवान ने कहा कि विपक्ष के सवालों का उचित जवाब दिया जायेगा रांची। रांची स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायकों और हेमंत कैबिनेट के मंत्री संजय प्रसाद यादव के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल को चुनाव लड़ने के लिए 6 सीटें मिली थीं, इनमें से 4 सीट पर पार्टी ने जीत हासिल की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गठबंधन में राजद…

Read More

सिंगबोंगा जतरा में दिखी झारखंडी संस्कृति रांची। पिठौरिया के बाढ़ू-नवाटोली में शुक्रवार को आयोजित सिंगबोंगा जतरा में झारखंडी संस्कृति की झलक मिली। इस अवसर पर बाढू, नवाटोली, जमुवारी, सेमरटोली, बरवाटोली, बेड़ो, सिरांगो, चेड़ी मनातू सहित कई गांवों के खोड़हा मंडली पारंपरिक परिधान में सामूहिक नृत्य करते जतरा स्थल पहुंचे। इसके बाद बाढू मौजा के पाहन जगदीश पाहन के जरिये सिंगबोंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि किसानों के चेहरे पर धान की अच्छी पैदावार की खुशी झलक रही है। ऐसे पल में आदिवासी समाज की अपने इष्टदेव सिंगबोंगा की…

Read More

-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की देवघर। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। तीर्थ पुरोहितों के जरिये पूरे विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग की पूजा-अर्चना संपन्न करायी गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की। इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक…

Read More

रांची पुलिस मुख्यालय ने 400 से अधिक सहायक पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिले के एसएसपी व एसपी को स्थानांतरित किए गए सहायक पुलिस निरीक्षकों का प्रतिवेदन मुख्यालय में सौंपने के लिए कहा गया है। देखें लिस्ट 23cd8dca81e6400eb1136532d6f65e9d 

Read More

रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य के सभी जिलों में 18 दिसंबर को जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश जिलों के एसएसपी और एसपी को दिया है। जिसमें आमलोग पुलिस के एडीजी,आइजी और डीआइजी रैंक के अफसरों के सामने अपनी समस्या रखेंगे। पूर्व में 21 अगस्त 2024 को हुए जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आये छह हजार शिकायतों को लेकर दिये गये निर्देशों का कितना पालन हुआ,इसको लेकर भी समीक्षा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को डीजीपी ने दिया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी हो गया है।

Read More

ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी धनबाद। धनबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। धनबाद के साइबर थाना छापामारी दल ने सरायढेला थाना क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी विभिन्न कंपनियों से ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर पैसे की ठगी करते थे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से दो कर्नाटक राज्य से हैं और उनका काम कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में बातचीत कर कर्नाटक के लोगों से ठगी करना था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि…

Read More