पलामू। फिल्म स्टार सह गोरखपुर सांसद रवि किशन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचे। पलामू में मीडिया से बातचीत करते हुए रवि किशन ने झारखंड सरकार पर कई तल्ख टिप्पणियां की हैं। रवि किशन ने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठिये राज कर रहे है। लव जिहाद चरम पर है। आखिर इस हालात के लिए जिम्मेदार कौन है, इसका जवाब कौन देगा। झारखंड का राजा आदिवासी है, लेकिन आदिवासियों के खिलाफ ही षड्यंत्र रचा जाता है और उनकी संपत्ति को लूटा जा रहा है। क्यों एक समुदाय की जनसंख्या कम हो रही…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड पुलिसकर्मियों के पास 12 जिलों में काम करने का सुनहरा अवसर है। इच्छुक पुलिसकर्मी इन जिलों में काम करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चाइबासा, चतरा, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा के अलावा जंगल वार फेयर स्कूल नेतरहाट और सीटीसी मुसाबनी में सिपाही और हवलदार को पदस्थापित किया जाना है। जो पुलिसकर्मी इन जगहों पर जाने को इच्छुक हैं, वो नीचे दिये गये क्यूआर कोड लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन…
सरायकेला। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में बुधवार को सरायकेला में बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने कहा कि रैली में मौजूद भीड़ यह संकेत दे रही है कि परिवर्तन निश्चित होगा। आदिवासी और मूलवासियों को फिर से अमन-चैन से जीने का मौका मिलेगा। हेमंत जिस योजना के नाम पर छाती ठोकते हैं, वह मेरी है: चंपाई चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में संघर्ष करने के बाद पांच महीने तक सत्ता संभालने का मौका मिला। कैलेंडर बना कर आईने…
रांची। अखिल भारतीय साहित्य परिषद झारखंड प्रांतीय बैठक का आयोजन प्रवास पर आये अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार के मार्गदर्शन और डॉ. अशोक सिंह की अध्यक्षता में रांची के लालपुर स्थित सिटी पैलेस की सभागार में हुआ। दो सत्र में आयोजित बैठक में परिषद की रीति नीति, परिषद के उद्देश्य, परिषद के क्रियाकलापों द्वारा उद्देश्यों की प्राप्ति, कार्यकर्ता निर्माण, परिषद का समाज क्षेत्र व अन्य साहित्यिक संस्थाओं से जुड़ाव, सकारात्मक साहित्य सृजन से सकारात्मक समाज निर्माण आदि से संबंधित विषयों पर गहन चिंतन किया गया। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज ने नगर, जिला, संभाग व प्रांत स्तर तक…
विशेष राजनीति और माफियाओं से जकड़ा हुआ है शहर आज सिसक रहा है संभावनाओं से भरा यह जिला एक समय औद्योगिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध, आज पत्थर की रॉयल्टी से ग्रसित घुसपैठिये, डेमोग्राफिक परिवर्तन और माफिया राज की बात तो सभी करते हैं, लेकिन दबी जुबान से कहते हैं मोदी नहीं होते, तो दुकानों और घरों में ताला लगा कर रहना पड़ता गंगा नगरी से विभूषित यह शहर, फायदा नहीं उठा पा रहा झारखंड नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। साहिबगंज के लोग बहुत ही मिलनसार हैं। जो दिल में है, वही जुबान…
सोनीपत/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सोनीपत के गोहाना में आयोजित चुनावी रैली में आरक्षण और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरक्षण के प्रति नफरत कांग्रेस के डीएनए में है, हरियाणा की जनता को कांग्रेस की आरक्षण विरोधी रणनीति से सावधान रहना होगा। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस राजघराने से आने वाले हर प्रधानमंत्री ने आरक्षण का लगातार विरोध किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आरक्षण का विरोध कांग्रेस के डीएनए में समाया हुआ है। उन्होंने लोगों को…
– कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार सृजन करने वाला क्षेत्र है एमएसएमई – उप्र के पास सर्वाधिक 75 जीआई टैग और एमएसएमई का भी सबसे बड़ा बेस ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी के साथ ही उत्तर प्रदेश एमएसएमई की सर्वाधिक यूनिट रखने वाला भी राज्य है। एक सर्वेक्षण के अनुसार उप्र के 75 जनपदों में 96 लाख एमएसएमई यूनिट है। कृषि के बाद उप्र में यह सर्वाधिक रोजगार सृजन करने वाला क्षेत्र है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब आप ‘मेक इन इंडिया’ को विश्व में भी देखेंगे। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ पहल ने भारत को एक वैश्विक उद्योग के रूप में स्थापित किया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और रोजगार के नए अवसरों का भी सृजन हुआ है। आज संपूर्ण विश्व भारत की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहा है, क्योंकि…
भोपाल। दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के 28वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। बुधवार को भोपाल स्थित राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव वीरा राणा सहित कई नेता और अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति को शपथ ग्रहण के बाद पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण…
देश-दुनिया के इतिहास में 26 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए खास है। अमेरिका में इसी तारीख को 1960 में पहली बार टीवी पर प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी। जॉन एफ कैनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच हुई इस डिबेट ने अमेरिका में चुनाव प्रचार के पूरे तरीके को बदल दिया। आज भी अमेरिका में चुनाव प्रचार के लिए प्रेसिडेंशियल डिबेट को महत्वपूर्ण माना जाता है। नवंबर 1960 में अमेरिका में चुनाव होने थे। डेमोक्रेटिक पार्टी ने कैनेडी और रिपब्लिकन पार्टी ने निक्सन को अपना उम्मीदवार बनाया था। दोनों ही…
नई दिल्ली। केंद्रीयमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह है। पहले चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत 60 से अधिक होना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है । एक समय था जब आतंकवादियों के खतरों के कारण मतदान प्रतिशत एकल अंक में था। अब लोग बिना डरे हुए मतदान कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बननी तय है। आज पंडित दीनदयान उपाध्याय की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा और केंद्र के साथ खड़े हैं।…