Author: shivam kumar

पोटका। कोल्हान प्रमंडल के पोटका में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते हैं कि राज्य में आदिवासी की सरकार है, वो हमेशा आदिवासी समाज रटते रहते हैं, लेकिन सच्चाई तो यह है कि सबसे ज्यादा आदिवासी समाज को ठगने का प्रयास हेमंत की सरकार ही कर रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या चंपई दा आदिवासी नहीं थे? क्या वह आसमान से टपक के आये थे? आखिर, क्यों उनसे मुख्यमंत्री की कुर्सी छीनी गयी? यह पूरे आदिवासी समाज का अपमान है।…

Read More

झारखंड में घुसपैठियों का कब्जा, बेटी, रोटी, माटी पर संकट -झारखंड की जमीन से बेदखल हो रहे हैं आदिवासी, भाजपा ही करेगी सुरक्षा -जेएमएम का मतलब जुर्म, मर्डर और माफिया -लाडली योजना की तर्ज पर बहनों को मिलेगा दोगुना पैसा, भाजपा का वादा गोड्डा। गोड्डा के गांधी मैदान में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की बेईमान सरकार चल रही है। जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने पांच साल में झारखंड को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में न माटी…

Read More

तोरपा और बरही में भाजपा की परिवर्तन सभा -घुसपैठियों ने सबसे ज्यादा तबाह किया है आदिवासियों को -नौजवानों का पांच साल बर्बाद, नौकरी के नाम पर मिली मौत तोरपा/ बरही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को तोरपा और बरही में परिवर्तन यात्रा के दौरान झारखंड की जनता से परिवर्तन की अपील की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी मिल कर सरकार चला रही है, लेकिन पिछले पांच वर्षों में उन्हें जो काम करना चाहिए था, वह नहीं किया। इसके बजाय, ये लोग केवल अपने…

Read More

प्रयागराज। कानपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी की सजा के खिलाफ अपील व राज्य सरकार की सजा बढ़ाने की दाखिल अपील व अन्य मामले की सुनवाई आज हाईकोर्ट में नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 27 सितम्बर नियत की है। सुनवाई के समय सोलंकी के अधिवक्ता के अन्य कोर्ट में व्यस्त होने के कारण वरिष्ठ अधिवक्ता जी एस चतुर्वेदी ने सुनवाई स्थगित करवा ली। अपीलों की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता तथा न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह की खंडपीठ कर रही है। राज्य सरकार ने षड्यंत्र केस में सोलंकी को विशेष अदालत…

Read More

लखनऊ। लखनऊ के बलरामपुर गार्डन परिसर में पुस्तक प्रेमियों के लिए 21 वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला का आयोजन होने जा रहा है। पुस्तक मेला में इस बार युवाओं और शिक्षार्थियों के लिए विशेष पुस्तकें आ रही हैं। राष्ट्रीय पुस्तक मेला की व्यवस्था टोली के प्रमुख मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि शहर के मध्य में 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक चलने वाला यह 21 वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला होगा। मध्य में होने के कारण विश्वविद्यालय, स्कूलों के शिक्षा​र्थी व युवा नौजवान भी पुस्तक मेला तक आसानी से पहुंच सकेंगे। मेट्रो से आने वाले शिक्षार्थियों के लिए भी केडी सिंह…

Read More

बलिया। बलिया के जेएनसीयू में छठवें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रगतिशील किसानों के प्रतिनिधिमण्डल के साथ जैविक उत्पादन पर चर्चा की। उन्होंने जैविक खेती के प्रति जिले के किसानों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में पदमश्री प्राप्त करने वाले तथा अन्य शोधकों से संपर्क कर जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी और बलिया कृषि क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ सकता है, इस पर भी ध्यान दिया जाय। बाद में उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों के उत्पादों का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना…

Read More

-कोर्ट ने दोबारा गलती न करने व बिना शर्त माफी मांगने पर अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई समाप्त की -जिला जज से अधिवक्ता के आचरण को लेकर दो वर्ष बाद मांगी रिपोर्ट प्रयागराज। इलाहाबाद हाइकोर्ट ने हाल ही में कहा कि वकीलों द्वारा न्यायाधीशों के प्रति अशिष्ट व्यवहार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाइकोर्ट ने क्षमा मांगने पर अधिवक्ता के खिलाफ अवमानना कार्रवाई समाप्त तो कर दी, परन्तु जिला जज कानपुर नगर को दो वर्ष बाद याची के आचरण को लेकर हाइकोर्ट की रजिस्ट्री में रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति डॉ. गौतम…

Read More

बाराबंकी। शहर के विजय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करने बाराबंकी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता थे। उन्होंने हर हाथ को काम, हर खेत को पानी का उद्घोष किया था। स्वतंत्र भारत में देश की दिशा क्या होनी चाहिए, इसके बारे में तत्कालीन सत्ता के सामने असमंजस की स्थिति रही होगी। लेकिन उस समय भारतीय राजनीति के नए सितारे का उदय हो रहा था, जिन्होंने आजादी के तत्काल बाद पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, फिर भारतीय जनसंघ के माध्यम से राजनीति में प्रवेश करते हुए भारत की सामाजिक, आर्थिक…

Read More

पूर्व बर्दवान। कोलकाता के आर.जी. कर कांड को लेकर जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कटाक्ष किया है। मंगलवार को पूर्व बर्दवान में एक कार्यक्रम के दौरान दिलीप घोष ने आंदोलन की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन को ‘नाटक’ करार दिया। दिलीप घोष ने सवाल किया कि ”इतने नाटक करने का क्या फायदा?” उनकी इस टिप्पणी पर जूनियर डॉक्टरों ने पलटवार करते इसे आम लोगों का आंदोलन बताया। उन्होंने बिना नाम लिए दिलीप घोष से पूछा कि एक राजनेता के तौर पर उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाए…

Read More

अररिया। अररिया जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष शाद अहमद बबलू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पटना स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण की।जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने सदस्यता रसीद काटकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई,जिसके बाद फूल माला के साथ पार्टी का पट्टा उन्हें पहनाया गया। मौके पर एमएलसी संजय गांधी,जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के ललन शर्राफ,प्रदेश महासचिव नवीन आर्या,जेडीयू के अररिया जिलाध्यक्ष आशीष पटेल प्रमंडलीय प्रभारी सुनील राय,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो.आदिल,एम.एम.खान भी मौजूद थे।मुखिया शाद अहमद बबलू के साथ उनके समर्थकों और अन्य त्रिस्तरीय…

Read More

नवादा। नवादा जिले के रजौली थाने के एकंबा गांव में मंगलवार की शाम हुए वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई,जिससे गांव में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों मजदूर खेत में काम कर थे। इसी बीच वर्षा होने लगी। वर्षा से बचने के लिए तीनों लोग एक पेड़ के नीचे छुप गए ।कुछ ही देर में कड़क के साथ पेड़ पर वज्रपात हुई, जिससे नीचे खड़े तीनों लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया । मृतकाें की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई है। विशेष रिपोर्ट की…

Read More