Author: shivam kumar

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा पदाधिकारियों की फुटबॉल टीम ने एक बार शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश की टीम को रौंद कर ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। इस जीत के साथ ही झारखंड की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है। गुरुवार को हुए मुकाबले में टीम की कप्तानी सचिन तिग्गा ने की और उन्होंने 7 गोल दागे। वहीं श्रवण खलखो और उत्तम लकड़ा ने एक-एक गोल दागे हैं। इस जीत से टीम का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में देशभर की टीमें हिस्सा ले…

Read More

रांची। डुमरी विधायक जयराम महतो ने अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में जो बजट की राशि निर्धारित की जाती है, वह खर्च नहीं हो पाती है। ऐसे में फिर अनुपूरक बजट का क्या मतलब है। जयराम ने आगे कहा कि पक्ष-विपक्ष ने बजट पर दिशाहीन मुद्दों पर चर्चा की। मैं ऐसी उम्मीद नहीं कर रहा था। डुमरी विधायक ने कहा कि सरकार 18 से 25 साल की उम्र की लड़कियों को 2500 रुपये प्रति माह देकर उन्हें आलसी बना रही है। यही राशि अगर सरकार उन्हें स्कॉलरशिप के रूप में…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मार्शल लॉ के अपने आदेश का बचाव करते हुए कहा कि वे अंत तक लड़ेंगे। यून ने गुरुवार को टेलीविजन संबोधन में कहा कि उनका प्रयास लोकतंत्र का पतन रोकने और विपक्ष की संसदीय तानाशाही का मुकाबला करने के लिए एक कानूनी फैसला था। उन्होंने पद नहीं छोड़ने का संकेत देते हुए कहा कि वे अंत तक लड़ेंगे, चाहे उनके खिलाफ जांच हो या महाभियोग लाया जाए। उन्होंने कहा कि उनका मार्शल लॉ लागू करने का फैसला लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए था। योल का दावा है कि व्यवस्था…

Read More

वॉशिंगटन। एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे ने पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा है कि वे बाइडन का कार्यकाल खत्म होने के बाद जनवरी में अपना पद छोड़ देंगे। क्रिस्टोफर रे की यह घोषणा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उस घोषणा के एक सप्ताह के बाद आया है, जिसमें ट्रम्प ने काश पटेल को एफबीआई का नया निदेशक बनाने का एलान किया था। बुधवार को एफबीआई मुख्यालय में आयोजित बैठक में क्रिस्टोफर ने पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि ‘पद छोड़ने का निर्णय उनके लिए आसान नहीं था। मुझे इस जगह से प्यार है और मुझे अपने काम…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंचता नजर आ रहा है। सोना आज 800 रुपये से लेकर 870 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। भाव में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,620 रुपये से लेकर 79,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 73,000 रुपये से लेकर 72,850 रुपये प्रति 10…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार रिकवरी करके हरे निशान में पहुंच गया। हालांकि ये तेजी अधिक देर तक नहीं टिक सकी। पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से बाजार की चाल में कमजोरी आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। टेक शेयरों में आई तेजी के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल रहा। इस तेजी की वजह से नैस्डेक पहली बार 20 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा। ये सूचकांक 345.52…

Read More

अररिया। पिछले तीन दिनों से अचानक गिरे पारा के बाद बढ़ी ठंड को लेकर सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत डीएम अनिल कुमार और एसपी अमित रंजन ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।ठंड से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की टीम बुधवार की देर रात बाहर निकली और सदर अस्पताल समेत बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रह रहे जरूरतमंदों के बीच शरीर को गर्म रखने के लिए कंबल का वितरण किया। डीएम और एसपी सदर अस्पताल के सभी वार्ड गए और वहां भर्ती मरीजों के हालचाल भी जाना और उसके बाद उनलोगों के बीच कंबल का वितरण…

Read More

नवादा। नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के माया बिगहा गांव स्थित एक घर में बेशकीमती सोने-चांदी के जेवरात और नगदी की चोरी अपराधियाें ने कर ली। इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने गृहस्वामी को गुरुवार को दी,जब उनके घर मे सामन बिखरे पड़े देखे।घर दिलीप पासवान के पुत्र नवीन कुमार पासवान का है। तीन कमरों में गोदरेज तोड़ कर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया। गृहस्वामी के मुताबिक चोरों ने 6 लाख 70 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने और 70 हजार रुपये नगद राशि की चोरी कर ली। घटनास्थल कादिरगंज थाना से चंद दूरी पर है।…

Read More

गिरिडीह। औद्योगिक क्षेत्र के गिरिडीह धनबाद रोड में स्वाति स्टील फैक्टरी में कन्वेयर बेल्ट में फंस कर एक मजदूर के बुरी तरह झुलसने से मौत हो गयी। घटना के बाद में फैक्टरी के लोगों के जरिये मृतक के शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और बोलेरो से शव को छोड़कर फरार हो गए। इस बाबत मृतक के पड़ोसी अनिल राम ने बताया कि मृतक रंजन राम स्वाति फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। गुरुवार की सुबह उसके मौत की जानकारी मिली। इसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे और शव को खोजने लगे। बाद में उन्हें पता…

Read More

मंईयां सम्मान योजना कोई प्रसाद नहीं उनका हक हेमंत सरकार ने ग्रामीणों की आर्थिक संपन्नता की परिकल्पना की शिक्षा, कृषि, स्वास्थ और रूरल इकॉनमी को मजबूत करने की जरूरत आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह ने झारखंड सरकार में वित् मंत्री राधा कृष्णा किशोर से खास बातचीत की। राधा कृष्णा किशोर झारखंड के अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वह झारखंड को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। राधा कृष्णा किशोर, छह बार के विधायक, फिलहाल झारखंड सरकार में वित् मंत्री ने झारखंड के विकास मॉडल पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने बातचीत से दौरान मंईयां सम्मान योजना…

Read More