अररिया। पिछले तीन दिनों से अचानक गिरे पारा के बाद बढ़ी ठंड को लेकर सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत डीएम अनिल कुमार और एसपी अमित रंजन ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।ठंड से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की टीम बुधवार की देर रात बाहर निकली और सदर अस्पताल समेत बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रह रहे जरूरतमंदों के बीच शरीर को गर्म रखने के लिए कंबल का वितरण किया। डीएम और एसपी सदर अस्पताल के सभी वार्ड गए और वहां भर्ती मरीजों के हालचाल भी जाना और उसके बाद उनलोगों के बीच कंबल का वितरण…
Author: shivam kumar
नवादा। नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के माया बिगहा गांव स्थित एक घर में बेशकीमती सोने-चांदी के जेवरात और नगदी की चोरी अपराधियाें ने कर ली। इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने गृहस्वामी को गुरुवार को दी,जब उनके घर मे सामन बिखरे पड़े देखे।घर दिलीप पासवान के पुत्र नवीन कुमार पासवान का है। तीन कमरों में गोदरेज तोड़ कर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया। गृहस्वामी के मुताबिक चोरों ने 6 लाख 70 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने और 70 हजार रुपये नगद राशि की चोरी कर ली। घटनास्थल कादिरगंज थाना से चंद दूरी पर है।…
गिरिडीह। औद्योगिक क्षेत्र के गिरिडीह धनबाद रोड में स्वाति स्टील फैक्टरी में कन्वेयर बेल्ट में फंस कर एक मजदूर के बुरी तरह झुलसने से मौत हो गयी। घटना के बाद में फैक्टरी के लोगों के जरिये मृतक के शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और बोलेरो से शव को छोड़कर फरार हो गए। इस बाबत मृतक के पड़ोसी अनिल राम ने बताया कि मृतक रंजन राम स्वाति फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। गुरुवार की सुबह उसके मौत की जानकारी मिली। इसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे और शव को खोजने लगे। बाद में उन्हें पता…
मंईयां सम्मान योजना कोई प्रसाद नहीं उनका हक हेमंत सरकार ने ग्रामीणों की आर्थिक संपन्नता की परिकल्पना की शिक्षा, कृषि, स्वास्थ और रूरल इकॉनमी को मजबूत करने की जरूरत आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह ने झारखंड सरकार में वित् मंत्री राधा कृष्णा किशोर से खास बातचीत की। राधा कृष्णा किशोर झारखंड के अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वह झारखंड को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। राधा कृष्णा किशोर, छह बार के विधायक, फिलहाल झारखंड सरकार में वित् मंत्री ने झारखंड के विकास मॉडल पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने बातचीत से दौरान मंईयां सम्मान योजना…
रांची। बेरमो के विधायक अनूप सिंह को कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाया है। वहीं, झारखंड में कांग्रेस विधायक दल का नेता कौन होगा, इस पर कई दिनों से चल रहा सस्पेंस भी खत्म हो गया है। पार्टी ने पोड़ैयाहट के विधायक प्रदीप यादव के नाम पर मुहर लगा दी है। उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बाकायदा इसकी सूचना विधानसभा अध्यक्ष को दे दी गयी है। खुद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो से मुलाकात करने के बाद बंद लिफाफे में प्रदीप यादव का नाम दे दिया है। इसके साथ…
धनबाद। धनबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछड़ी जाने वाले रास्ते में कंचन टॉकीज के समीप युवक का शव गुरुवार को बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद बरवाअड्डा थाना के प्रभार में चल रहे सब इंस्पेक्टर अजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। बरवाअड्डा थाना प्रभारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शव पाया गया है, लेकिन शव की शिनाख्त अबतक नहीं हो…
रांची। व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता में हुए दोहरे हत्याकांड केस के आरोपी दो सगे भाई अशोक कुमार गुप्ता और धर्मेंद्र कुमार गुप्ता की डिस्चार्ज पिटीशन पर अपर न्याययुक्त सुनील दत्त द्विवेदी की कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गयी। मामले में कोर्ट 19 दिसंबर को अपना आदेश सुनायेगा। इस मामले में आरोपियों पर आरोप गठित होना है, जिसे लेकर आरोपियों ने डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल कर आरोप मुक्त करने की गुहार लगायी है। दरअसल, 11 जुलाई 2023 को बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी बस्ती में दोहरी हत्या की घटना हुई थी। मोरहाबादी स्थित जूस दुकान के संचालक मुकेश साव और उनके कर्मचारी रोहन को…
रांची। किसी व्यक्ति के घर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा हटा कर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाने से संबंधित मामले में सांसद निशिकांत दुबे को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। झामुमो का झंडा हटा कर बीजेपी का झंडा लगाने से संबंधित देवघर के बुधई थाना में दर्ज प्राथमिकी एवं इससे संबंधित दुमका की निचली अदालत में चल रही आपराधिक कार्यवाही को झारखंड हाइकोर्ट ने निरस्त कर दिया। हाइकोर्ट ने निशिकांत दुबे की याचिका को स्वीकृत कर लिया, साथ ही मामले को निष्पादित कर दिया। दरअसल, आरोप है कि वर्ष 2021 में सांसद निशिकांत दुबे ने जितेंद्र…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह लगातार ठेकेदारों से रंगदारी मांग रहा था। पांडे गिरोह के नाम पर ठेकेदारों को लगातार फोन किया जा रहा था। भारतमाला प्रोजेक्ट के अलावा अन्य निर्माण कार्य में लगी कंपनियों के प्रतिनिधियों को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस की सक्रियता से पांडे गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने इस मामले की जानकारी संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में रामगढ़ शहर के दुसाध मोहल्ला निवासी विक्की कुमार पासवान, प्रीतम कुमार, अनिकेत उर्फ…
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण -विधानसभा में राज्यपाल संतोष गंगवार ने अभिभाषण में की घोषणा -80 हजार नियुक्ति का किया ऐलान तो केंद्र सरकार से 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये लाने की भी की घोषणा रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के सम्मान में मास्टर स्ट्रोक लगाया है। उन्होंने नयी सरकार की सोच और रोड मैप को बुधवार को विधानसभा सदन में साफ कर दिया है। राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। वहीं, राज्य में 60,000 पदों पर शिक्षकों, 15,000 पदों पर प्रधानाध्यापकों, विभिन्न कार्यालयों में 2,500 पदों पर लिपिकों और विभिन्न…
सदन में 11697.45 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश -स्कूली शिक्षा, ऊर्जा और कृषि-पशुपालन पर फोकस रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 11697.45 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट में सबसे अधिक पैसा महिला बाल विकास विभाग को आवंटित किया गया है। जिसके तहत सरकार मंईयां सम्मान योजना के लिए 6390.55 करोड़ आवंटित की है। इसके अतिरिक्त जिन विभागों पर फोकस रखा गया है, उनमें स्कूली शिक्षा, पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, गृह कारा, ऊर्जा विभाग और कृषि-पशुपालन विभाग शामिल है। षष्ठम विधानसभा सत्र के तीसरे दिन…
