नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति के खिलाफ इंडी गठबंधन (आईएनडीआईए) के अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस अध्यक्ष एवं सदन में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि सभापति ने देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि हमें अविश्वास प्रस्ताव के लिए यह नोटिस लाना पड़ा। हमारी उनसे कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या राजनीतिक लड़ाई नहीं है। हम देशवासियों को बताना चाहते हैं कि हमने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए बहुत सोच-समझकर यह कदम उठाया है। कांस्टीट्यूशन क्लब में आज यहां आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में खरगे ने…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। महिला हेल्पलाइन के माध्यम से देश भर में अबतक 81.64 लाख से ज्यादा महिलाओं की मदद की गई है। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्रीसावित्री ठाकुर ने बुधार को एक प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा में दी। उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन का लक्ष्य सार्वजनिक और निजी दोनों जगहों पर महिलाओं को 181 नंबर के माध्यम से साल भर, चौबीसों घंटे आपातकालीन और गैर-आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रदान करना है। उल्लेखनीय है कि महिला हेल्पलाइन योजना 1 अप्रैल, 2015 को शुरू की गई थी। यह मिशन शक्ति के तहत संबल वर्टिकल का एक घटक है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक…
सरायकेला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला से बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन ने जेएसएससी सीजीएल के छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के मामले में सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। सरकार ने अपने पहले ही कार्यकाल में छात्रों पर लाठी चार्ज कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। आंदोलन को कुचलने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण चंपाई सोरेन ने आगे लिखा है हमारा स्पष्ट तौर पर मानना है कि अगर…
विशेष विधानसभा सत्र के पहले दिन सादगी और विनम्रता से जीता सभी का दिल नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की छठी विधानसभा का पहला सत्र अभी चल रहा है। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। सत्र के पहले दिन वैसे तो तमाम विधायकों का रंग-ढंग सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा था, लेकिन भीड़ से अलग यदि कोई चेहरा था, तो वह था कल्पना सोरेन का, जिन्होंने लगातार दूसरी बार गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड के सबसे…
चुनावी वादों पर अमल न होने से किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने किसानों से वादा किया था कि धान की खरीद 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जायेगी लेकिन चुनावी वादों पर अमल न होने से किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बाबूलाल ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि चुनावी वादों के अनुरूप किसानों से 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान…
रांची। झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के तीसरे दिन बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 11697.45 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें सबसे अधिक महिला बाल विकास विभाग के लिए 6390.55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके बाद ऊर्जा विभाग के लिए 2577.92 करोड़, गृहकारा विभाग के लिए 445.96 करोड़, माध्यमिक शिक्षा के लिए 301.89 करोड़ और प्राथमिक शिक्षा के लिए 272.80 करोड़ का प्रावधान है। अनुपूरक बजट पेश होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे…
नयी दिल्ली। सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) निर्माण कार्य से संबंधित मामले को उठाया। सांसद ने कहा कि लातेहार जिला में उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) परियोजना स्थित है। इस परियोजना में पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार और बिहार राज्य के गया एवं औरंगाबाद जिलों के लगभग 1,11,521 हेक्टेयर सूखाग्रस्त भूमि को सिंचाई उपलब्ध कराने, लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योग धंधों की जरूरत की परिकल्पना है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनने…
रांची। झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सबसे पहले सत्र में मौजूद सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद संतोष गंगवार ने विधानसभा चुनाव जीतकर आये नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि आप में से कई सदस्य पूर्व में भी विधानसभा के सदस्य रहे हैं जबकि कई सदस्य पहली बार निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे हैं। इस विधानसभा में अनुभवी और नये सदस्यों का समागम हुआ है। सबको मिलकर जनादेश का सम्मान करते हुए जनभावनाएं और जनआकांक्षाओं…
रांची। रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री के आदेश के बाद में मंगलवार देर रात अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), सदर उत्कर्ष कुमार ने रांची के मुख्य चौराहों पर फुटपाथ पर सोने वाले बेघर लोगों को रेस्क्यू कर शेल्टर हाउस पहुंचाया। जो नहीं गये उनके लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था की गयी ताकि ठंड से उनका बचाव किया जा सके। कुमार ने अपर बाजार स्थित और खादगड़ा स्थित शेल्टर होम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य रूप से शेल्टर होम के बाथरूम की साफ-सफाई और रिपेयर कार्य कराने का संबंधित पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया। साथ ही शहर अंचल अधिकारी को मुख्य…
रांची। मांडू से आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो बुधवार को विधासभा के बाहर धरने पर बैठे हैं। हाथ में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द की जाए का तख्ती पकड़े हुए हैं। दरअसल, हजारीबाग में मंगलवार को जिस तरह से लाठीचार्ज हुआ उसको लेकर निर्मल महतो आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि वर्तमान सरकार छात्रों को लेकर संवेदनशील नहीं है। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल रद्द करना पड़ेगा नहीं तो झारखंड जलेगा और इसकी जिम्मेदार सरकार होगी। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
जेएसएससी सीजीएल को लेकर भी बोले बात करने से ही समस्या का समाधान होगा रांची। जेएलकेएम के सुप्रिमो जयराम महतो बुधवार को जब सदन पहुंचे तो उनसे पत्रकारों ने जेएसएससी-सीजीएल आंदोलन से जुड़ा सवाल किया और पूछा कि आरोप है कि क्या बीजेपी के इशारे पर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि आज जब भी कोई आंदोलन होता है तो इसका ठिकरा विपक्ष पर फोड़ दिया जाता है। मैं तो कहता हूं अब तो सरकार बन गयी है आप खुद बाहर आइए। आप खुद छात्रों की टीम से बात कीजिए। आप छात्रों को संतुष्ट कीजिए। लाठीचार्ज…
