सहरसा। शहर के बेंगहा स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण मे मंगलवार को बिहार सरकार के पूर्व वित्त मंत्री शंकर प्रसाद टेकरीवाल का 95 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।इस जयंती समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता बेंगहा के पूर्व पार्षद सबुरी साह एवं संचालन सुशील साह ने किया। जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने स्वः टेकरीवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय टेकरीवाल का सामाजिक जीवन जात-पात व मजहब से ऊपर उठकर कोशी प्रमंडल के विकास के लिए रहा है।उनका सामाजिक व राजनितिक जीवन कभी कलंकित नहीं हुआ।राजद की सरकार में वित्तमंत्री होते हुए भी काजल की कोठली…
Author: shivam kumar
अररिया। अररिया में मंगलवार को रफ्तार का कहर रहा, जहां अररिया बहादुरगंज फोरलेन सड़क मार्ग में अजमतपुर के पास एक तेज अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी,जिसमें बाइक पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए और सड़क को जाम कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची बैरगाछी थाना पुलिस को जाम हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ीलेकिन स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के मदद से आक्रोशितों और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर…
रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के जारी परिणाम में कई विसंगतियां पायी गयी हैं। लगातार सीरियल क्रम से अभ्यर्थियों के उत्तीर्ण होने के बाद सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की शंका और गहरी हो चुकी है। लाखों छात्र सीजीएल परीक्षा में सीट बेचने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निवेदन किया है कि छात्रों की संतुष्टि के लिए जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के पूरी प्रक्रिया की सीबीआइ जांच करायें। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी छात्रहित में सड़क से लेकर सदन तक सीजीएल परीक्षा में हुई साजिश के खिलाफ मुखर आवाज उठायेगी।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि साइबर अपराध और जलवायु परिवर्तन मानवाधिकारों के लिए नए खतरे हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनौतियां एक सुरक्षित, संरक्षित और न्यायसंगत डिजिटल वातावरण को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित करती हैं जो प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब हमारे दैनिक जीवन में प्रवेश कर चुका है, कई समस्याओं का समाधान कर रहा है और कई नई समस्याएं भी पैदा कर रहा है। हालांकि, एआई के साथ अपराधी एक गैर-मानव लेकिन बुद्धिमान एजेंट हो सकता है। राष्ट्रपति आज नई दिल्ली के…
कैमरून में फंसे 45 मजदूरों की वापसी की मांग की रांची। विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन जेएलकेएम विधायक जयराम कुमार महतो ने बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने सीजीएल का मुद्दा उटाते हुए कहा कि मैं यहां छात्र आंदोलन से पहचान बनाकर आया हूं। स्पीकर से आग्रह किया कि जिस दृष्टि से सत्ता पक्ष और विपक्ष को देखें, उसी दृष्टि से मुझे भी अपनी बात रखने का अवसर दिया जाये। अपनी बात रखते हुए जयराम ने कहा कि राज्य के लाखों अभ्यर्थी सड़क पर हैं। सीएम से आग्रह किया कि वे उन अभ्यर्थियों से मिलें वो आपके…
विशेष नंगे पैर और साष्टांग प्रणाम कर विधानसभा में इंट्री मार खींचा सबका ध्यान कुड़माली भाषा में ली शपथ, टी शर्ट पर विकास-प्रकाश की तस्वीर से दे डाला मैसेज नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की छठी विधानसभा का पहला सत्र 9 दिसंबर को शुरू हुआ। यह सत्र नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के अलावा स्पीकर के चुनाव के लिए आहूत किया गया है। सत्र के पहले दिन विधायकों ने अलग-अलग अंदाज में सदन में इंट्री ली और अपने-अपने तरीके से शपथ ली। इन सभी में जिस एक विधायक ने सभी का ध्यान…
रांची। झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को रविंद्रनाथ महतो के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को संबोधित किया। हेमंत सोरेन ने सबसे पहले रविंद्र नाथ महतो को फिर से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि इस चुनाव के दौरान राज्य की जनता ने जो निर्णय सुनाया है, उस निर्णय का सम्मान करें। साथ ही कहा कि महान विभूतियों के सपने को सकार करने में…
रविंद्रनाथ महतो के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बाबूलाल मरांडी ने रविंद्रनाथ महतो के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि विपक्षी सदस्यों को थोड़ा अधिक अवसर दें। नवनिर्वाचित सदस्यों को भी सदन में भरपूर अवसर दें। इससे राज्य की ज्वलंत समस्याओं की पहचान और समाधान में सरकार को भी मदद मिलेगी। मरांडी मंगलवार को सदन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी विधायक सदन में मामला उठाये तो उसका समाधान हो। सदन के कस्टोडियन के नाते सभी…
रविंद्रनाथ महतो को स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी रांची। संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रविंद्रनाथ महतो को स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपकी अध्यक्षता में मिलकर काम करेंगे। संसदीय व्यवस्था की शुचिता दिखेगी। कहा कि आपके जैसे व्यक्तित्व को आसन पर बैठता देख सदन के सभी सदस्य गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पिछले कार्यकाल में मैं सदन का सदस्य नहीं था, पर मैं अपकी भूमिका से प्रभावित था। विकास की जिन ऊंचाइयों को छूने की परिकल्पना हेमंत सोरेन ने की है, उसे आपकी अध्यक्षता में मिलकर पूरा करेंगे।
रांची। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार सुबह बेंगलुरु स्थित घर पर अंतिम सांस ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को पोस्ट में लिखा है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा के निधन की दु:खद सूचना मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
रांची। झारखंड विधानसभा में सर्वसम्मति से मंगलवार को रविंद्रनाथ महतो को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने परप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही बधाई और शुभकामनाएं दीं।
