रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में मंगलवार को सरिया लदा एक ट्रेलर खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार के सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर रांची की ओर से आ रहा सरिया लदा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। घाटी में अनियंत्रित गाड़ी को ड्राइवर संभाल नहीं सका और वह खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ड्राइवर और खलासी दोनों ही क्षतिग्रस्त टेलर के मलबे से दब गए, जिनसे उनकी मौत हो गई। क्रेन की सहायता से मलबे…
Author: shivam kumar
रांची। जिला खेल कार्यालय, रांची, नेहरू युवा केंद्र और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में 14 दिसंबर को आड्रे हाउस, रांची में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया जाना है। इसमें 15-29 वर्ष के आयुवर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इस महोत्सव में सामूहिक लोकनृत्य और लोकगीत के अलावा विज्ञान मेला (सामूहिक), एकल लोकनृत्य और एकल लोकगीत, कविता- कहानी लेखन, चित्रकला, भाषण, विज्ञान मेला (एकल) और फोटोग्राफी की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें विजेताओं को 7000 रुपये तक पुरस्कार के तौर पर मिलेंगे। साथ ही विजेताओं को प्रमंडल स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।…
रांची। झारखंड में हुई बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गयी है। रांची सहित अन्य जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में फिलहाल बारिश नहीं होगी। अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने राज्य के पलामू और गढ़वा सहित 14 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। इस संबंध में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि अगले…
15 जनवरी तक मंत्रियों के आवास बन कर हो जायेंगे तैयार, जल्द आवंटन रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को स्मार्ट सिटी रांची में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास सहित पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवनिर्मित आवास एवं पूरे आवासीय परिसर के सभी कार्य 15 जनवरी 2025 तक पूर्ण कर लिये जायें, ताकि मंत्रियों को आवास आवंटित किये जा सकें। बता दें कि स्मार्ट सिटी परिसर में 11 मंत्री…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से राज्य सरकार पर निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग, जिनसे राज्य की नींव मजबूत होनी चाहिए, अब भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़े होकर भ्रष्टाचार का गढ़ बन गये हैं। कहा सिर्फ 2024 में अब तक 39 अधिकारियों को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है, वहीं इडी ने 2024 में 39.28 करोड़ रुपये नकद जब्त किये, जो 2022 के आंकड़े से लगभग दोगुना है। यह स्थिति सरकार और प्रशासन की नाकामी को…
काठमांडू। नेपाली कांग्रेस ने केवल बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के तहत चीन की परियोजनाओं से संबंधित समझौतों में किसी भी कीमत पर ऋण स्वीकार न करने का ऐलान किया है। सोमवार को पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि बीआरआई को लेकर पार्टी की नीतियों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की चीन यात्रा के दौरान नेपाल ने चीन के बीआरआई कार्यान्वयन को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। नेपाल ने चीन की आपत्ति के बाद समझौते के दस्तावेज से ‘अनुदान’ शब्द को हटाकर…
देश-दुनिया के इतिहास में 10 दिसंबर की तारीख बेहद अहम है। इस तारीख को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के तौर पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1950 में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस घोषित किया था। इसका मकसद विश्वभर के लोगों को मानवाधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक करना और इसके पालन के प्रति सजग रहने का संदेश देना है। महत्वपूर्ण घटनाचक्र 1582ः फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल शुरू किया। 1887ः आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर। 1898ः पेरिस संधि के बाद स्पेन-अमेरिका युद्ध समाप्त। 1902ः तस्मानिया में महिलाओं को मत देने का…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत में कारोबारी माहौल से कारोबारी विशेषज्ञ और निवेशक भारत में निवेश करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते भारत ने जो विकास किया है वो हर क्षेत्र में नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री राजस्थान के जयपुर में जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र (जेईसीसी) में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट- 2024 और राजस्थान वैश्विक व्यापार एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान अपने कुशल कार्यबल और विस्तारित बाजार के कारण निवेश के लिए एक…
नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को पक्ष-विपक्ष की विभिन्न मुद्दों पर तकरार के चलते तीन बार स्थगित करनी पड़ी है। दोनों सदन थोड़े-थोड़े अंतराल पर ही पहले 12 बजे, फिर 2 बजे और फिर 3 बजे तक के लिए स्थगित किए गए। इसके बाद भी कार्यवाही नहीं चली और उसे दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी नेताओं को चेताया। उन्होंने पूछा कि क्या वे सदन नहीं चलने देना चाहते। इसके बाद उन्होंने कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 12 बजे भी कार्यवाही…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के पानीपत में एलआईसी बीमा सखी योजना के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के एक दशक बाद इसी से बहनों-बेटियों के लिए ‘बीमा सखी योजना’ का प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा पानीपत नारीशक्ति की प्रतीक भूमि बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बीते 10 वर्षों में नारी सशक्तीकरण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत 2047 तक विकसित होने के संकल्प के साथ चल रहा है। उन्होंने कहा कि नारी को सशक्त करने के…
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का लुफ्त लेने आए पर्यटकों के सैकड़ों वाहन अटल टनल और आसपास पहली बर्फबारी में फंस गए, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पुलिस ने अटल टनल के दोनों छोर, उतरी व दक्षिण में फंसे वाहनों और करीब 800 से अधिक पर्यटकों को रेस्क्यू करते हुए देर रात तक मनाली की तरफ भेजा। पहाड़ों में बर्फबारी का लुत्फ लेने भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। बीती शाम पहाड़ों में बर्फबारी का आनंद लेकर कुल्लू में अटल टनल से होते हुए सैकड़ों वाहनों से पर्यटक गुजर रहे थे। इस बीच रविवार को पहली बर्फबारी के…
