विशेष झारखंड में अगर सफल होना है तो झारखंडी चेहरों को आगे करना होगा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पराजित हो चुकी भारतीय जनता पार्टी आज ऐसे दोराहे पर खड़ी है, जहां से उसे न आगे का सही रास्ता नजर आ रहा है और न ही पुराने दिनों की तरफ लौटने का कोई जरिया। एक पखवाड़े पहले संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय आंकड़ों की दृष्टि से तो सबसे बड़ी है ही, झारखंड में अब तक की सबसे खराब भी है। इस पराजय के…
Author: shivam kumar
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साेमवार काे सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में राज्य में अपार संभावनाओं से जुड़े क्षेत्राें की लगी प्रदर्शनी का अवलाेकन किया। उन्हाेंने कपड़ाें पर हैंड प्रिंटिंग भी। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री माेदी के जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, हरियाणा प्रभारी सतीश पूनियां ने उनका स्वागत किया। यहां से माेदी सीधे जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर पहुंचे और राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री माेदी ने…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करीब 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को ई-मेल भेजकर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इन स्कूलों में आरके पुरम का दिल्ली पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार का जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल प्रमुख हैं। सभी स्कूलों में स्थानीय पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दल और दमकल अधिकारी पहुंचे। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ई-मेल में लिखा है-“मैंने (स्कूल) इमारतों के अंदर कई…
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देररात ताजा बर्फबारी हुई है। वर्षों बाद दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शिमला शहर में विंटर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। शहर से सटे पर्यटन स्थलों कुफरी, फागू और नारकंडा में भी जमकर बर्फ गिरी है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मनाली, चम्बा व सिरमौर के ऊंचे इलाकों और कांगड़ा के धौलाधार की पहाड़ियां भी बर्फ से लकदक हैं। हिल स्टेशन शिमला में देवदार के पेड़, घरों की छत, रास्ते व सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी है। इस बर्फबारी से सैलानी खुश हो गए हैं और इससे पर्यटन कारोबार को…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”सोनिया गांधी जी के जन्मदिन पर मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।” उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष हैं। वो आज 78 साल की हो गईं।
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पदभार ग्रहण किया -अब एनपीए खाताधारी का कर्ज माफी पर कार्रवाई रांची। पार्टी ने युवा कंधों पर भारी जिम्मेदारी दे दी है। विभाग की अपनी चुनौतियां हैं। इससे निपटने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। इस पर काम करने का समय आ गया है। कृषि विभाग की चुनौती को स्वीकार करने के साथ-साथ गौरव भी महसूस हो रहा है। राज्य की 70 फीसदी आबादी की नजर इस विभाग पर है। योगदान के बाद सोमवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उक्त बातें कहीं। हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश…
रांची। चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम केस के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की डिस्चार्ज पिटीशन रांची प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। सोमवार को सभी पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने डिस्चार्ज पिटीशन पर फैसला सुनाने के लिए 12 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। रांची के पूर्व डीसी समेत कई लोगों को इडी ने किया था गिरफ्तार दरअसल रांची के बड़गाईं अंचल के चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री से जुड़े इस…
ढाका। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री भारत और बांग्लादेश के बीच पहली उच्चस्तरीय बैठक के लिए आज सुबह ढाका पहुंचे। वो आज अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जसीम उद्दीन के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी द डेली स्टार समाचार पत्र ने दी।राजनयिक सूत्रों ने पुष्टि की कि मिस्री और अन्य अधिकारियों को लेकर भारतीय वायु सेना की एक विशेष उड़ान सुबह लगभग 9:00 बजे ढाका हवाई अड्डे पर उतरी। विक्रम मिस्री और बांग्लादेश के विदेश सचिव जशीम उद्दीन सुबह 11:00 बजे राज्य अतिथि गृह में मिलेंगे। मिस्री का आज रात ढाका से प्रस्थान करने से पहले राज्य अतिथि गृह जमुना में…
सियोल। दक्षिण कोरिया में नेशनल असेंबली के पूर्ण सत्र में विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव से किसी तरह बचकर निकले राष्ट्रपति यून सुक येओल पर यात्रा प्रतिबंध लगाने पर विचार हो रहा है। पुलिस ने आज कहा कि इस बात की समीक्षा की जा रही है कि येओल पर देशद्रोह और पिछले सप्ताह मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा से संबंधित अन्य आरोपों की जांच करने के लिए उयात्रा प्रतिबंध लगाया जाए या नहीं। द कोरिया टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, येओल, कई वरिष्ठ सरकारी और सैन्य अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए राजद्रोह, विद्रोह और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप हैं।…
मॉस्को। सीरिया पर विद्रोहियों के नियंत्रण पर रूस ने कहा कि वह हमेशा सीरिया संकट के राजनीतिक समाधान के पक्ष में रहा है। इस समय संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में तत्काल बातचीत फिर से शुरू करने की आवश्यकता है। इस बीच इजराइली सुरक्षा बल गोलान हाइट्स के पास पहुंच गए हैं। द मॉस्को टाइम्स समाचार पत्र ने कहा कि सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनका परिवार मास्को में हैं। रूसी समाचार एजेंसियों ने क्रेमलिन स्रोत का हवाला देते हुए रविवार शाम यह घोषणा की। असद और उनका परिवार दमिश्क में इस्लामी नेतृत्व वाले विद्रोहियों के प्रवेश के कारण…
दमिश्क। सीरिया में लंबे सशस्त्र संघर्ष के बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन के पतन पर संयुक्त राष्ट्र ने खुशी जताई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तानाशाही शासन के अंत का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “14 साल के क्रूर युद्ध और तानाशाही शासन के अंत के बाद सीरियाई लोगों के पास एक स्थिर और शांतिपूर्ण भविष्य बनाने का ऐतिहासिक अवसर है।”अरबी न्यूज वेबसाइट ‘+963’ ने सीरिया के बदले घटनाक्रम पर क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया को तरजीह दी है। वेबसाइट के अनुसार, अल-कायदा समर्थित आतंकवादी समूह हयात तहरीर अल-शाम और तीन विपक्षी गुटों ने रविवार भोर राजधानी राजधानी दमिश्क…
