Author: shivam kumar

कोलकाता। लगभग 24 घंटे तक बंद रहने के बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच अंतरराज्यीय व्यापार के लिए ट्रकों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल सरकार ने दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) द्वारा अपने बांधों से पानी छोड़े जाने से दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की वजह से गुरुवार शाम को झारखंड से लगती सीमा को बंद कर दिया था। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया, “अंतरराज्यीय सीमा अब खुल गई है और एनएच-2 और एनएच-6 पर फंसे हजारों मालवाही ट्रक रवाना हो…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आज (शनिवार) से हर्बल चिकित्सा पद्धित पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन प्रारंभ हो रहा है। इसका विषय “प्री लोकमंथन: गैर-संहिताबद्ध हर्बल चिकित्सा प्रणाली-संरक्षण, प्रचार और कार्ययोजना” है। इसका उद्देश्य हर्बल उपचार की मौखिक परंपरा पर प्रकाश डालना और इनको सुरक्षित रखने के तरीकों की चर्चा करना है। इसमें पद्म पुरस्कर विजेताओं सहित विषय विशेषज्ञ हर्बल चिकित्सा के भविष्य पर अपने विचार रखेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी अवनीश सोमकुवर ने बताया कि यह भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), प्रज्ञा प्रवाह, दत्तोपंत थेंगडी अनुसंधान संस्थान, एंथ्रोपोस इंडिया फाउंडेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता…

Read More

मेदिनीनगर। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से एक दिन पहले शाम में पुलिस ने एक होटल से छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के पास से 93 लाख कैश बरामद किये थे। यह कैश पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने मुख्य बाजार स्थित होटल साईं इन के कमरा नंबर-204 से शुक्रवार की रात बरामद किये थे। इस मामले में अब झारखंड एटीएस ने भी जांच शुरू कर दी है। एटीएस की एक टीम पलामू में कैंप कर रही है। वहीं एटीएस के अधिकारी हिरासत में लिये गये दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने औरंगाबाद के सदन यादव…

Read More

गोरखपुर। आंध्र प्रदेश के येलेश्वरम स्थित गोशाला से गोरखनाथ मंदिर लाए गए नादिपथि मिनिएचर नस्ल (पुंगनूर नस्ल की नवोन्नत ब्रीड) के गोवंश (एक बछिया और एक बछड़ा) का शनिवार सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नामकरण किया। उन्होंने बछिया का नाम भवानी रखा है तो बछड़े का नाम भोलू। मंदिर की गोशाला में दक्षिण से आए गोवंश की इस जोड़ी का नाम रखने के बाद सीएम ने उनसे खूब बातें की, खूब दुलारा। गोसेवक मुख्यमंत्री के स्नेह से मात्र दो दिन में सुदूर से आए ये गोवंश उनसे पूरी तरह अपनत्व भाव से जुड़ गए हैं। नादिपथि मिनिएचर नस्ल…

Read More

मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शनिवार को बताया कि अक्टूबर और नवंबर माह में आने वाले त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु छह फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों में रेलगाड़ी संख्या 04312/04311 हरिद्वार हावड़ा हरिद्वार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस, 04314/04313 हरिद्वार मुजफ्फरपुर हरिद्वार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस, 04058/04057 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन होगा। सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 04312, 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को हरिद्वार चलेगी। ट्रेन संख्या 04311 11 अक्टूबर से 15…

Read More

लखनऊ। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान से आहत होकर वाराणसी में अधिवक्ता एवं भाजपा पदाधिकारी अशोक कुमार ने सिगरा थाना में तहरीर दी। अशोक कुमार के तहरीर पर राहुल गांधी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 के तहत मुकदमा पंजीकृत हो गया है। वाराणसी में भाजपा के महानगर पदाधिकारी एवं अधिवक्ता अशोक कुमार ने कहा कि राहुल गांधी का बयान जानबूझकर सिख समुदाय को उत्तेजित ​करने, विद्रोह के लिए प्रेरित करने वाला था। साथ ही भारत देश से आरक्षण को समाप्त करने की बात राहुल गांधी ने कहकर देश के तमाम दलित पिछड़े समुदाय…

Read More

कोलकाता। लगभग 24 घंटे तक बंद रहने के बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच अंतरराज्यीय व्यापार के लिए ट्रकों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल सरकार ने दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) द्वारा अपने बांधों से पानी छोड़े जाने से दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की वजह से गुरुवार शाम को झारखंड से लगती सीमा को बंद कर दिया था। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया, “अंतरराज्यीय सीमा अब खुल गई है और एनएच-2 और एनएच-6 पर फंसे हजारों मालवाही ट्रक रवाना हो…

Read More

कोलकाता। 43 दिनों की हड़ताल के बाद जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए हैं। शनिवार सुबह से ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों के आपातकालीन सेवाओं में जूनियर डॉक्टर फिर से काम पर लौट आए। आरजी कर अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में वे अपनी ड्यूटी निभाने लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों की वापसी से इलाज करवाने आए मरीजों ने भी राहत की सांस ली है। आरजी कर और अन्य अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। शनिवार सुबह जिन जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी थी, उन्होंने आरजी कर अस्पताल…

Read More

कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले की जांच जारी है। वारदात को लेकर 43 दिनों तक विरोध प्रदर्शन के बाद जूनियर डॉक्टर आज शनिवार से इमरजेंसी सेवाओं में काम पर लौट आए हैं। इस बीच सीबीआई जांच में पता चला है कि पीड़िता ने अस्पताल में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर प्रिंसिपल संदीप घोष से शिकायतें की थी। इसके बाद उसके सहकर्मियों ने उसे सचेत किया था लेकिन फिर भी वह भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठा रही थी। सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या इसी वजह से उसे मौत के घाट…

Read More

कोलकाता। राजभवन ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने विधानसभा में नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की कई रिपोर्ट पेश नहीं की। इस आरोप के साथ राजभवन ने संविधान की धारा 151 का हवाला देते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। राजभवन की ओर से शुक्रवार रात को जा रही है एक बयान में इस मुद्दे को उठाया गया है। इसमें कहा गया कि राज्य की वित्तीय स्थिति पर सीएजी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट राज्यपाल को देना अनिवार्य है, जिसके बाद उसे विधानसभा में पेश किया जाना चाहिए। राजभवन ने राज्य सरकार से तुरंत…

Read More

कोलकाता। महानगर औकोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर के बाद कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग में शनिवार को जारी बयान में बताया है कि पिछले 24 घंटों के मौसम की जानकारी के अनुसार, अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। कोलकाता में अधिकतम…

Read More