Author: shivam kumar

रांची। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। हाल ही में हुई दो गंभीर घटनाओं ने न केवल विश्वविद्यालय परिसर बल्कि आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। इन घटनाओं के बाद छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है। यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और समाज में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता को उजागर करती है। अब समय आ गया है कि सभी पक्ष मिलकर यह सुनिश्चित करें कि छात्राओं की सुरक्षा प्राथमिकता बने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पहली…

Read More

रांची। निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की ओर से दायर उस याचिका पर अब शनिवार को सुनवाई होगी, जिसमें उन्होंने नये कानून के तहत कस्टडी के आधार पर जेल से रिहा करने की गुहार लगायी है। शुक्रवार को पूजा सिंघल के अधिवक्ता के द्वारा आंशिक बहस हुई। जिसके बाद इडी की ओर से बहस की जायेगी। जिसे रांची प्रीवेन्शन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है। इससे पहले बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को यह बताने का निर्देश दिया था कि पूजा सिंघल कब से जेल में हैं और उनकी न्यायिक हिरासत…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। वाजपेयी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सामाजिक समरसता, समानता एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत देश के ‘संविधान’ रचयिता ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के पुरोधा, देश के प्रथम कानून…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 47 हजार 910 रुपये है। एसआई दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रांची रेल मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 18624 की जांच की। जांच के दौरान देखा कि ट्रेन के जनरल कोच के बाथरूम के पास 05 लावारिस बैग रखे हुए थे। जांच करने पर बैगों के अंदर कुल 74 बोतलें बियर और शराब…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रास्ते ओड़िशा से गांजा की तस्करी हो रही थी। इसकी गुप्त सूचना एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई में लगभग 406 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें धर्मवीर सिंह और राजेंद्र सिंह शामिल हैं। मामले की जानकारी एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि ओड़िशा से रांची की ओर कंटेनर ट्रक में गांजा लोड करके ले जाया जा रहा है। इसके बाद एक टीम का गठन हुआ, जिसने त्वरित…

Read More

रांची। शुक्रवार को भारतीय संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि मनायी गयी। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने पूरा जीवन दलितों, शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। दलितों के मसीहा अंबेडकर महान चिंतक, समाज सुधारक, न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे। भीमराव अंबेडकर की विरासत आज भी देशभर में प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के क्षेत्र में जो क्रांति शुरू की, वह हमेशा प्रासंगिक रहेगी।…

Read More

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को दिया निर्देश नवगठित हेमंत कैबिनेट की पहली बैठक में 17 बिंदुओं पर हुई चर्चा विभागों की समीक्षा करने और लाभुकों से फीडबैक भी लेने को कहा आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नजर राज्य के विकास पर टिकी हुई है। वह विकास योजना और जनहित के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए अभी से प्रयासरत हो गये हैं। इसी संदर्भ में हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिपरिषद् के सदस्यों को अगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में ली जाने वाली योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया है। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को…

Read More

हजारीबाग। रिंग रोड में देरी का मुद्दा इन दिनों गरमाने लगा है। अब इसके खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी होने लगी है। इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेन्द्र सिंह देव ने शुक्रवार को एपीएमओ को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए उन्होंने लिखा है कि कि हजारीबाग शहर का रिंग रोड बनाने की प्रक्रिया 2004 में आरंभ हुई थी, लेकिन अब 2024 समाप्त होने को है। पर अभी तक भूमि अधिग्रहण का कार्य नहीं हो पाया है। इस संबंध में डॉ देव ने पत्र लिखकर तत्काल रिंग रोड का काम शुरू करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर शुक्रवार को पोस्ट साझा किया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत ने लिखा, देश को संविधान रूपी ग्रंथ देने वाले महान नेता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन। जय भीम। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.…

Read More

दुमका। दुमका में एक प्राइवेट स्कूल के मालिक पर अपनी ही स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। छात्रा ने अपनी मां को यह बात बतायी, जिसने तुरंत थाने जाकर मामला दर्ज कराया। आरोपी छात्रा के साथ करीब 7 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। साथ ही उसे विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस के अनुसार, छात्रा की मां ने पिछले साल अपनी बेटी का नाम काठीकुंड के स्कूल में लिखवाया था। मई 2024 में स्कूल बंद हो गया तो संचालक ने छात्रा का नाम किसी दूसरे…

Read More

रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कांग्रेस के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। कांग्रेस के राधाकृष्ण किशोर को वित्त मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें प्लानिंग और डेवलपमेंट, कॉमर्शियल टैक्सेस र फूड डिस्ट्रीब्यूशन एंड कंज्यूमर अफेयर्स का जिम्मा दिया गया है। राधाकृष्ण किशोर छतरपुर सीट से विधायक चुने गए हैं। कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह सिंह को हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन और फैमिली वेलफेयर, पार्लियामेंट्री अफेयर्स का पदभार दिया गया है। दीपिका झारखंड की महागामा सीट से जीतकर विधायक बनी हैं। जामताड़ा से विधायक बने इरफान अंसारी को रूरल डेवलपमेंट, रूरल वर्क…

Read More