विपक्षी विधायकों ने लगाया सरकार पर सरस्वती पूजा रोकने का आरोप कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने शिक्षा संस्थानों में सरस्वती पूजा रोकने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से बयान देने की मांग की। विरोध के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के सामने कागज फेंकने का आरोप लगने पर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के चार विधायकों को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। इससे साफ है कि निलंबित विधायक पूरे सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने राज्य के कई…
Author: shivam kumar
‘छावा’ की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थी। यह फिल्म 14 फरवरी को दुनिया भर में रिलीज हो गयी। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। छत्रपति संभाजी महाराज की वीरगाथा बताने वाली इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं। इस कहानी को बड़े पर्दे पर देखकर दर्शक भावुक हो गए हैं। विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन राजस्व में भारी वृद्धि हुई। अब ‘छावा’ के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने…
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर नजर आएंगी, खुशी की यह तीसरी फिल्म है इससे पहले ‘आर्चीज’ और ‘लवयापा’ में नज़र आ चुकी है। ‘नादानियां’ का दूसरा गाना ‘गलतफहमी’ हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें इब्राहिम और खुशी की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ‘नादानियां’ का दूसरा गाना ‘गलतफहमी’ तुषार जोशी, मधुबंती बागची और सचिन-जिगर की सुरीली आवाजों में पेश किया गया है, जबकि इसके खूबसूरत बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फिल्म में…
नई दिल्ली। भारत के कृषि निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने एग्रोस्टार और केबी एक्सपोर्ट्स के साथ मिलकर समुद्र के रास्ते ऑस्ट्रेलिया को क्रमशः प्रीमियम सांगोला और भगवा अनार की भारत की पहली वाणिज्यिक परीक्षण खेप सफलतापूर्वक पूरी की। यह भारतीय ताजा उपज के लिए बाजार पहुंच का विस्तार करने में एक बड़ी सफलता है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार भारतीय अनार के निर्यात के लिए बाजार तक पहुंच प्राप्त करने के बाद फरवरी 2024 में ऑस्ट्रेलिया को अनार के निर्यात के लिए एक कार्य योजना…
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिलेमें कोयला खदान की मिट्टी धंसने से दंपति की मौत हो गई। यह खदान अवैध तरीके से संचालित की जा रही थी। वहां पर पति-पत्नी कोयला लेने गए थे। हादसा रविवार देर शाम धनगवां गांव में हुआ। पहले खनन माफिया ने इसे छिपाने का प्रयास किया। जब ग्रामीणों ने हंगामा किया, तब यह मामला सामने आया। हादसे की जानकारी पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह और एसपी रामजी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। देर रात जेसीबी की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। शवों का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 18 फरवरी को जयपुर, राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को बताया कि अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति जयपुर में राजस्थान व्यापार एवं उद्योग महासंघ (फोर्टी) के “राष्ट्र निर्माण : उद्यमियों की भूमिका” विषय पर आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे।
विशेष अमेरिका से निर्वासित भारतीयों को देख कर समझना होगा घुसपैठ का खतरा इस गैर-कानूनी रास्ते को अपना कर केवल देश-समाज की बदनामी होती है अब इस गतिविधि पर सख्ती से रोक लगाने के लिए हरसंभव उपाय करने होंगे नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। ‘बहुत बे-आबरू हो कर तिरे कूचे से हम निकले’, गालिब के इस शेर से उन निर्वासित किये गये भारतीयों का दर्द समझा जा सकता है, जिन्हें अमेरिका से भारत वापस भेजा गया है। अमेरिका से दो खेपों में निर्वासित किये गये दो सौ से ज्यादा भारतीय बेहद अमानवीय परिस्थितियों…
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। अगले एक हफ्ते तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे से रात 11 बजे के बीच प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और दिल्ली पुलिस को तैनात किया गया है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने सोमवार को कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर…
रांची। झालसा के निर्देशानुसार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार, रांची में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित 10 मामलों की सुनवाई की गयी और चार बंदियों को जेल अदालत का लाभ देते हुए कारा मुक्त (रिहा) किया गया। जेल अदालत में सिटु कुशवाहा, विक्की कुमार, पन्ना किस्कू और राकेश अहीर को रिहा किया गया। बंदियों को दी गयी लीगल एंड क्लिनिक की जानकारी बताते चलें कि जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को लीगल एंड क्लिनिक के बारे में भी जानकारी दी गयी। वहीं बंदियों की समस्याओं को सुना गया और उनसे…
रांची। रांची के हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) की जमीन पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रबंधन बेबस नजर आ रहा है। धुर्वा इलाके में लोग खाली जमीन पर लोहे की गुमटी, प्लास्टिक के तिरपाल और बांस की बाड़ लगाकर कब्जा कर रहे हैं। अवैध निर्माण का यह खेल रात के अंधेरे में तेजी से हो रहा है। पिछले डेढ़ साल में जगन्नाथ मैदान, एचईसी अस्पताल के आसपास, सेक्टर-2 मार्केट, सेक्टर-3, पंचमुखी मंदिर, धुर्वा बस स्टैंड, जेपी मार्केट, डैम साइड और एचईसी के आवासीय परिसर की खाली जमीन पर अवैध निर्माण में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।हालांकि एचइसी आवासीय…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 22 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आमने-सामने होंगे। इसी मैदान पर 25 मई को फाइनल मुकाबला भी आयोजित होगा। कोलकाता में एक दशक बाद फाइनल ईडन गार्डन्स लगभग एक दशक बाद आईपीएल फाइनल की मेजबानी करेगा। इससे पहले इस मैदान ने 2013 और 2015 में खिताबी मुकाबलों की मेजबानी की थी। इसके अलावा, यहां 3 मई को क्वालीफायर 2 भी खेला जाएगा। हैदराबाद को भी…
