Author: shivam kumar

रांची। राजधानी रांची में दुर्गोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। अलग-अलग दुर्गा पूजा समितियों की ओर से एक से बढ़कर एक पंडाल बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शहर के कचहरी रोड स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति भुतहा तालाब काल्पनिक मंदिर के प्रारूप पर आधारित भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है। यहां छह फीट ऊंची माता दुर्गा की दिव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मूर्ति का निर्माण मूर्तिकार रामपाल की ओर से किया जा रहा है। इसकी लागत 1.11 लाख रुपए है। पंडाल का निर्माण का कार्य पश्चिम बंगाल के कलाकार प्रदीप बंगाली तथा मातादीन टेंट हाउस के कारीगरों…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके साथ पहली मुलाक़ात का किस्सा एक्स पर बताया। बुधवार को एक्स पर साझा किए अपने संदेश में शिवराज सिंह ने कहा कि 1992-93 जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुआ करते थे डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी, कश्मीर की घाटी पर आतंक चरम पर था, कांग्रेस की सरकार थी, श्रीनगर के लाल चौक पर कोई तिरंगा झंडा फहराने की सोच भी नहीं सकता था। तब पार्टी ने फैसला किया पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का, आतंकवाद को चुनौती देने…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उपहार में मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी आज से शुरू हो रही है। ई नीलामी के सातवें संस्करण में प्रधानमंत्री को मिले 1300 से अधिक उपहारों को लोग खरीद सकेंगे। यह ई-नीलामी दो अक्टूबर तक चलेगी। लोग पीएममोमेंटोज नामक वेबसाइट में जाकर इन उपहारों के लिए बोली लगा सकते हैं। राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में मंगलवार को संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीलाम की जाने वाली वस्तुओं में पेंटिंग, कलाकृतियां, मूर्तियां, देवी-देवताओं की मूर्तियां और कुछ खेल सामग्री शामिल हैं। इससे अर्जित राशि…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के एनएमएल कॉलोनी गेट के पास मंगलवार देर रात एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया। पीड़िता रूपाली, जो टेल्को की रहने वाली हैं, अपने पति के साथ साकची से घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर बैग छीन लिया। रूपाली ने बताया कि बैग में उनका मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की…

Read More

हैदराबाद। केंद्र सरकार के तत्वावधान में सिकंदराबाद के परेड मैदान में बुधवार को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। केंद्रीय मंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर केंद्रीय बलों की सलामी ली। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, गजेंद्र सिंह शेखावत, बंदी संजय कुमार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर, भाजपा सांसद, विधायक और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। साल 1948 में निजाम शासन के तहत पूर्ववर्ती हैदराबाद रियासत के 17 सितंबर को भारतीय संघ में विलय की सालगिरह के रूप…

Read More

नई दिल्ली। सुपर मार्केट्स के जरिये एफएमसीजी गुड्स, ग्रासरी, होम टेक्सटाइल, होम डेकर, कपड़े, खिलौने औरघर से जुड़ी चीजें बेचने वाली कंपनी जय अंबे सुपर मार्केट्स के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद लिवाली के सपोर्ट से शेयर के भाव में तेजी आ गई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 78 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग सिर्फ 1.28 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 79 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद हुई लिवाली के कारण थोड़ी ही देर में…

Read More

गुवाहाटी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार काे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि `हमारे प्रिय नेता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मैं पूरे देश के साथ मां भारती को समर्पित उनके जीवन का उत्सव मनाता हूं। उनकी अथक सेवा, दूरदर्शिता और वैश्विक नेतृत्व ने भारत की छवि और आकांक्षाओं को बदल दिया है। गरीबों को सशक्त बनाने से लेकर हमारे युवाओं को नई उड़ान देने तक, उनका नेतृत्व आशा और प्रेरणा का प्रतीक है। मां कामाख्या आपको भारत की…

Read More

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्य के विभिन्न जिलों में प्रतिबंधित संगठनों के कई उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में न केवल कई गिरफ्तारियां हुईं, बल्कि हथियारों, संगठनात्मक मुहरों, संदिग्ध दस्तावेज़ों और अन्य सामग्री का बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार काे बताया कि कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के तीन कैडर – थांगजम याइफाबा मैतेई (31), संज्रामबम लोहा मैतेई (29) (दोनों इंफाल ईस्ट) और टोंजम हेमोन सिंह (46) (तांगखाम मक्ला लैकाई) को इंफाल ईस्ट के खाबाम लामखाई बाजार और हाटा कांगजेइबुंग इलाकों से पकड़ा गया। इनके पास से मोबाइल फोन,…

Read More

गुमला। गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडांड़-जैरागी मुख्य पथ पर मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो बुजुर्ग और एक ढाई वर्षीय मासूम शामिल है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक है। घटना अंबरा टोली बगीचा के पास उस वक्त घटी जब जैरागी बाजार से लौट रहा एक ऑटो विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से सीधी भिड़ंत का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही चिरोडीह निवासी…

Read More

विशेष देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं ‘सेवेन सिस्टर्स’ पीएम मोदी के दौरे से इन राज्यों को मिला है नया भरोसा और प्रोत्साहन मजबूत रिश्ते की बुनियाद गढ़ गये पीएम मोदी, जीता भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन पूर्वोत्तर राज्यों- मिजोरम, मणिपुर और असम की यात्रा के दौरान जो घोषणाएं हुईं, वे महत्वपूर्ण तो हैं ही, इन्हें ऐतिहासिक भी कहा जाये, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री ने देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं ‘सेवेन सिस्टर्स’, यानी पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों का दौरा कर उन्हें भरोसे और प्रोत्साहन की नयी संजीवनी दी है।…

Read More

मुख्यमंत्री नव-नियुक्त इंटर और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हुए शामिल -कक्षा 1 से 5 के 170 और कक्षा 6 से 8 के 131 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व कितना है, इससे हम सभी भली-भांति वाकिफ हैं। इससे पूर्व भी बड़ी संख्या में सहायक आचार्य पदों पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया था, इसी क्रम को आगे बढ़ाते मंगलवार को 301 सहायक आचार्य की नियुक्ति की जा रही है। राज्य में और 26 हजार शिक्षकों के पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर…

Read More