Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ब्रसेल्स में डायमंड लीग के फाइनल में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 87.86 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। वे इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहे। इस बार वे खिताब हासिल करने में महज एक सेंटीमीटर से चूक गए। प्रतियोगिता के विजेता एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर थ्रो किया। दो बार के विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के पीटर्स ने पहले ही प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। जर्मनी के जूलियन वेबर 85.97 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टोकियो ओलंपिक चैम्पियन…

Read More

काठमांडू। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की 79वीं महासभा में भाग लेने के लिए अमेरिका जा रहे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय और बोस्टन में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में विशेष संबोधन होगा। यह पहला मौका होगा जब नेपाल के किसी प्रधानमंत्री द्वारा अमेरिका के इन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में संबोधन होने जा रहा है। न्यूयॉर्क में नेपाल के स्थाई प्रतिनिधि लोक बहादुर थापा ने बताया कि दोनों विश्वविद्यालयों में प्रधानमंत्री ओली के संबोधन के लिए समन्वय का काम पूरा कर लिया गया है। थापा के मुताबिक प्रधानमंत्री ओली द्वारा कोलंबिया विश्वविद्यालय में 23 सितंबर को और हार्वर्ड में 27 सितंबर…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस समय अपनी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के कारण चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अनन्या एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ महीने पहले एक्ट्रेस अनन्या पांडे का आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप होने की खबर आई थी। अनंत अंबानी की शादी के बाद उनका नाम हार्दिक पंड्या के साथ भी जुड़ा, लेकिन अब एक्ट्रेस का नाम मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी डेटिंग लाइफ पर कमेंट किया है। अनन्या पांडे ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने आदित्य…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के घर इस वक्त खुशियों का माहौल है। दीपिका ने 8 सितंबर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद दीपवीर को फैन्स और स्टार्स ने खूब बधाइयां दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। फैंस दीपिका की नन्हीं परी की एक झलक पाने के लिए बेताब हो रहे हैं। हालांकि इसके लिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर जल्द ही अपने बच्चे की फोटो शेयर नहीं करेंगे। आजकल देखा जाता है कि सितारे…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार रात एक बार फिर विरोध प्रदर्शन का दौर देखने को मिला। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर पहुंच कर भी डॉक्टरों ने जब बैठक नहीं की तब देर रात खबर आई कि सीबीआई ने दुष्कर्म मामले में संदीप घोष और टाला थाने के ओसी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया है। उसके बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों में खुशी फैल गई। इन्होंने पहले से ही रात दखल अभियान का आह्वान किया था जिसके बाद डॉक्टर लगातार नारेबाजी करने लगे। श्यामबाजार और आसपास के इलाकों में लोग बारिश के बीच नारे लगाते नजर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को झारखंड का दौरा कर राज्य की विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरे में प्रधानमंत्री 20 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड की यात्रा में सुबह करीब साढ़े 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये 660 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। टाटानगर में 20,000 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे। वे देवघर जिले में मधुपुर बाइपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग…

Read More

कार सवार लोग एक ही परिवार के थे, खाटू श्याम जा रहे थे, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा भोपाल। राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर रविवार तड़के करीब 4 बजे ट्रक और कार के बीच हुई भिड़ंत में मध्य प्रदेश के छह श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। कार सवार लोग देवास से खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि कार…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई ने आज अपने स्थापना दिवस पर एक वेबसाइट लांच की। इस वेबसाइट के माध्यम से महिला कांग्रेस देशभर में सदस्यता अभियान चलाएगी। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से महिला कांग्रेस से जुड़ने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया कि न्याय की लड़ाई में पार्टी उनका साथ देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी महिला कार्यकर्ताओं को लीडरशिप ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाने का काम भी करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला कांग्रेस को बधाई और उनके सदस्यता…

Read More

रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से रविवार को एक बंदी रिहा हुआ। झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जेल अदालत का आयोजन किया गया था। यह आयोजन डालसा सचिव कमलेश बेहरा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के निमित्त बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में संसीमित आठ बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था, जिसमें वादों का निष्पादन करते हुए एक बंदी को दोष स्वीकार के बाद जेल अदालत का लाभ देते हुए कारा से मुक्त किया गया। इसके अलावा जेल अदालत सह-विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को…

Read More

रांची। रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया स्थित हाजी चौक के पास शनिवार की शाम केनरा बैंक के एटीएम को काट कर चोरों ने छह लाख 50 हजार रुपये उड़ा ले गये। एटीएम को काटने के लिए चोरों ने गैस कटर का प्रयोग किया था। इस घटना ने पुलिस की गश्त की पोल खोल कर रख दी है। जिस जगह चोरों ने एटीएम को काट कर चोरी को अंजाम दिया है, वो काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका है। फिर भी चोरोें ने एटीएम काट कर पैसा उड़ा ले गये। चोरों ने सीसीटीवी पर स्प्रे कर दिया था चोरों ने एटीएम में चोरी…

Read More

रांची। रांची के धुर्वा डैम में एक 22 वर्षीय युवती की डूबने के कारण मौत हो गयी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। धुर्वा डैम के फाटक के पास से युवती की स्कूटी और चप्पल बरामद हुआ है। हालांकि लोगों के द्वारा आशंका जतायी जा रही है कि युवती ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है। युवती की पहचान धुर्वा टंकी साइड निवासी के रूप में हुई है। रात में निकली थी घर से बताया जा रहा है कि आदर्श नगर निवासी राहुल के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस घटना के बाद से युवती का…

Read More