घाटशिला। अनुमंडल क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के नदी नाला उफान पर है। शुक्रवार की देर रात से हो रही लगातार मुसलाधार बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहरी क्षेत्र के काशिदा पंचायत अंतर्गत पाइन कालोनी, बिहारी कालोनी में पानी भर गया है। पाइन कालोनी के कई घरों में भाटाजोड़ नाला का पानी घुस जाने लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कालोनी के लोगों ने बताया कि यह समस्या काफी पुरानी है। जब भी इस तरह की बारिश होती है पूरा एरिया जलमग्न हो जाता है।…
Author: shivam kumar
रांची। रविवार को पुराना विधानसभा मैदान में बन रहे श्रीराम लला पूजा समिति के पंडाल निर्माण कार्य को पुलिस ने रोक दिया है और वहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पंडाल का निर्माण कार्य पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इधर, पंडाल का काम रोके जाने पर श्री रामलला पूजा समिति ने लोगों से आग्रह किया है कि वे निर्माण कार्य रोके जाने पर विरोध दर्ज करायें। समिति के अशोक चौधरी (अध्यक्ष) और कुणाल आजमानी (सचिव) ने लोगों से निवेदन किया है।
साहिबगंज। राजमहल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करमा पूजा के करम डाल विसर्जन करने के दौरान तेंनवा नाला नदी में चार बच्चियां डूब गयीं। तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि एक बच्ची की मौत हो गयी। बताया जाता है कि राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकबथान गांव निवासी मुकेश यादव की नौ वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी एवं रिया कुमारी (12) चचेरी बहन विकास यादव की पुत्री सोनाक्षी कुमारी(10) तथा प्रदीप यादव पुत्री चांदनी कुमारी (9) के साथ रविवार की सुबह करीब पांच बजे गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर डेढ़गामा-टेकबथान गांव के बीच बने तेंदुवा नाला (नदी)…
रांची। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। इस दौरान टाटा पटना वंदे भारत को पीएम हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे, जबकि बाकी के पांच वंदे भारत को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखायेंगे। पहले 11 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की योजना थी, जिसे अब छह कर दिया गया है। अब झारखंड से जुड़े छह वंदे भारत को ही प्रधानमंत्री टाटानगर में हरी झंडी दिखायेंगे। बाकी के पांच वंदे भारत को पीएम मोदी 16 सितंबर को गुजरात के अहमदाबाद में हरी झंडी दिखायेंगे। टाटानगर स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन को हरी…
-एफकॉन्स ने भारत आए मालदीव के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की मुंबई/नई दिल्ली। मालदीव गणराज्य के निर्माण और अवसंरचना मंत्री डॉ. अब्दुल्ला मुथथलिब के नेतृत्व में मालदीव के वरिष्ठ मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में निर्माणाधीन भारत की पहली अंडरसी टनल से जुड़ी हाई स्पीड रेल सी-2 पीकेजी का दौरा किया है। ये प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श कर रहा है। एफकॉन्स ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि मालदीव के मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में निर्माणाधीन मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के एक…
पूर्वी चंपारण। केसरिया थाना पुलिस ने 61 लाख रुपये के गबन के मामले में सिसवा पटना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष चंदन सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया गया है,कि चंदन सिंह पैक्स अध्यक्षों की बैठक में शामिल होने शनिवार को चकिया अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे। जहां बैठक के तुरंत बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में एसडीओ शिवानी शुभम ने बताया कि उक्त अध्यक्ष द्वारा 8.1 लॉट धान की खरीदारी किसानों से की गई थी। जिसे मिलर के पास आपूर्ति करना था। मिलर इस धान से प्राप्त चावल को एसएफसी गोदाम में जमा कराते,लेकिन उक्त पैक्स अध्यक्ष ने…
पूर्णिया। साल के तीसरे राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार काे किया गया। इसी कड़ी में पुर्णिया न्यायमंडल में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। व्यवहार न्यायालय प्रांगण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पल्लवी आनंद ने वादों के निष्पादन हेतु कुल 16 बेंचों का गठन किया था। इसके अलावे पूर्णिया जिले के तीनों अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में भी एक-एक बेंच का गठन किया गया था। पूर्णिया न्याय मंडल में कुल 2174 मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत निष्पादित किए गए। बैंक ऋण के 1507 मामले में यथासंभव…
रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा सेे उनके आवास पर मुलाकात की है। इस दौरान उनकी पत्नी नेहा महतो भी उनके साथ थीं। इस मुलाकात के बाद शनिवार को सुदेश महतो ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है और कहा है कि कल असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा के पूरे परिवार के साथ उनके निवास पर सुखद मुलाक़ात हुई। इस दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर मेरे…
रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 23 सितंबर को लातेहार में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। कार्यक्रम का आयोजन लातेहार के दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में सुबह 11 बजे किया जाएगा। राजेंद्र पासवान ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लातेहार जिले की कई अहम और जटिल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी, पलायन, और भूमि विवादों से जुड़ी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गलत सर्वे के…
रांची। रांची के पुराना विधानसभा मैदान में श्री रामलला पूजा समिति के जरिये भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है। वहां 98 लाख की लागत से अयोध्या धाम के श्री राम लला मंदिर के प्रारूप पर पंडाल बनाया जा रहा है। शनिवार को श्री रामलला पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सह केद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने पंडाल परिसर में समिति के लोगों के साथ आयोजन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि किसी भी कीमत पर कोई माई का लाल इस दुर्गा पूजा को रोक नहीं सकता और…
हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर साधा निशाना हेमंत सोरेन ने कहा, संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ कहा कि विधायकों को खरीदने में अरबों लगाये, मुझे जेल भेजा आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हर महीने हम झारखंडियों की सरकार गिराने की पुरजोर चेष्टा की। इससे भी नहीं हुआ तो मुझे जेल भेजा। चंपाई सोरेन सहित अन्य लोगों की इशारा करते हुए कहा कि विधायकों को खरीदने में अरबों लगाये। हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट किया। इसके बावजूद आप झारखंडी भाई-बहनों के प्रेम…