Author: shivam kumar

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। प्रयागराज जिले में महाकुंभ के आयोजन के बीच मेजा में रात को हुए सड़क हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा जिले के मेजा में प्रयागराज-मीरजापुर हाइवे पर शुक्रवार देररात लगभग दो बजे बस और महाकुंभ तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो की टक्कर से हुआ। हादसे में बोलेरो से त्रिवेणी संगम जा रहे सभी 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हैं। इस हादसे में बस सवार 19 तीर्थयात्री…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी फ्रांस और अमेरिका की महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न कर स्वदेश लौट आए हैं। उनका विमान शुक्रवार रात दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर लैंड हुआ, जहां उन्होंने अधिकारियों का अभिवादन किया। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर विभिन्न द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की। इसके बाद दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को लेकर चर्चा की। पीएम मोदी ने…

Read More

तेल अवीव। हमास ने घोषणा की है कि वह शनिवार को तीन इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। इसके बदले में इजरायल 369 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। यह कदम गाजा में चल रहे युद्ध को शांत करने और युद्धविराम बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है। हमास की सैन्य शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड्स ने बताया कि रिहा किए जाने वाले तीन बंधकों में 29 वर्षीय रूसी नागरिक अलेक्जेंडर (साशा) ट्रोफानोव, 36 वर्षीय इजरायली-अमेरिकी नागरिक सागुई डेकेल-चेन और 46 वर्षीय इजरायली नागरिक यायर हॉर्न शामिल हैं। इजरायल ने पुष्टि की है कि उसे इन बंधकों की सूची मिल गई है जो कतर…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) द्वारा रांची के पीएमएलए की विशेष अदालत में दाखिल याचिका पर अब 17 फरवरी को सुनवाई होगी। इडी ने कोर्ट से आग्रह किया है कि मनरेगा घोटाले की अभियुक्त आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल को कोई विभागीय जिम्मेदारी न दी जाये। इडी का कहना है कि यदि राज्य सरकार उन्हें कोई विभाग सौंपती है, तो वे अपने पद का दुरुपयोग कर मामले को प्रभावित कर सकती हैं। इस याचिका पर पूजा सिंघल की ओर से जवाब दाखिल किया जा चुका है, जिसके बाद अब दोनों पक्षों की बहस होगी। गौरतलब है कि इडी ने पूजा सिंघल को…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से बाहर किए जाने के बाद असंतुष्ट विधायक शेर अफजल मारवत ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने निष्कासन के लिए सीधे तौर पर पीटीआई महासचिव सलमान अकरम राजा और उनके सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराया है। मारवत ने दावा किया है कि जनाधारहीन नेता पार्टी के सभी मामलों का प्रबंधन कर रहे हैं। द न्यूज इंटरनेशनल समाचार पत्र के अनुसार, मारवत ने यह टिप्पणी सहयोगी समाचार चैनल जियो न्यूज के कार्यक्रम ‘आज शाहजेब खानजादा के साथ’ में की। जेल में बंद पीटीआई संस्थापक और अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने पार्टी अनुशासन का लगातार उल्लंघन करने के कारण…

Read More

ढाका। मुसलमानों के बड़े धार्मिक आयोजन विश्व इज्तेमा की मेजबानी कर रहे बांग्लादेश के गाजीपुर जिले के औद्योगिक शहर टोंगी में एक बुजुर्ग जायरीन का इंतकाल हो गया। 58वें विश्व इज्तेमा के दूसरे चरण का आगाज टोंगी में तुराग नदी के तट पर इज्तेमा मैदान में शुक्रवार को हुआ है। इसके पहले चरण में भी दो श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, विश्व इज्तेमा के दूसरे चरण में एक और जायरीन की मौत के साथ इस आयोजन के दोनों चरणों में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर तीन हो गई । शुक्रवार रात…

Read More

छत्रपति संभाजी महाराज की वीरगाथा बताने वाली लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘छावा’ आखिरकार स्क्रीन पर आ गई है। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म ‘छावा’ की रिलीज के बाद यह फिल्म चर्चा का विषय बन गई है। दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखकर अभिभूत हैं। फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है। फिल्म ‘छावा’ देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में अपने विचार शेयर कर रहे हैं। विक्की कौशल, अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना और…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी का नजर आ रही है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 87,170 रुपये से लेकर 87,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 79,910 रुपये से लेकर 80,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज मामूली तेजी दर्ज की गई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,00,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के चकिया अनुमंडल क्षेत्र के वृंदावन स्थित एक चंवर में शनिवार को एक साथ तीन महिलाओं का शव पानी में उपलाते हुए बरामद हुए हैं। तीनों शव सड़े-गले अवस्था में हैं,जिससे उसकी पहचान करने में काफी मुश्किल हो रही है।ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इन शवों को कहीं दफनाया गया था, जो अब पानी में उपलाकर बाहर आ गए हैं। इस घटना की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है।तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस की एक टीम तो पहुंची,लेकिन चकिया और कल्याणपुर थाना…

Read More

रांची। कांग्रेस के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभागों के राष्ट्रीय समन्वयक के. राजू (कोप्पुला राजू) को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी की है। के. राजू प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर का स्थान लेंगे। गुलाम अहमद मीर लोकसभा चुनाव के ठीक पहले 23 दिसंबर 2023 को झारखंड के प्रदेश प्रभारी बनाए गए थे। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 लड़ा था। लोकसभा में कांग्रेस को दो सीटों पर और विधानसभा में…

Read More

रांची। सुप्रीम कोर्ट धनबाद में कोयला चोरी और इसमें पुलिस संलिप्तता की सीबीआइ जांच के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर 21 फरवरी सुनवाई कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक, न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता की बेंच में यह मामला 21 तारीख को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। अब तक इस मामले में सीबीआइ की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में इस केस की पहली सुनवाई 18 अक्टूबर को हुई थी। इस दिन शीर्ष अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें अदालत ने धनबाद…

Read More