बैंकॉक। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईलैंड में आयोजित संवाद कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर भगवान बुद्ध के संदेशों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया पर्यावरण संकट से घिरी हुई है। भगवान बुद्ध की शिक्षा में पर्यावरण संकट का समाधान है। उन्होंने कहा, “पर्यावरण संकट और तनाव जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भगवान बुद्ध के शिक्षाओं में मिलता है। उनका संयम का सिद्धांत आज वैश्विक चुनौतियों का सामने करने में हमारा मार्गदर्शन करता है। आज संघर्ष देशों और लोगों के बीच ही नहीं बल्कि इससे आगे बढ़कर पर्यावरण संकट तक पहुंच…
Author: shivam kumar
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज सुबह हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और चार मजदूर घायल हो गए। बलूचिस्तान लंबे समय से अशांत है। सूबे की सीमाएं अफगानिस्तान से लगती हैं। पाकिस्तान आरोप लगाता रहता है कि अफगान आतंकी मुल्क में खूनखराबा कर अशांति फैला रहे हैं। द न्यूज इंटरनेशल समाचार पत्र ने अपने सहयोगी समाचार चैनल जियो न्यूज के हवाले यह खबर अपनी वेबसाइट पर दी है। द न्यूज के अनुसार यह विस्फोट हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि 11 लोगों की मौत हो गई और चार…
-वाशिंगटन डीसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी घोषणा वाशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यहां हुई ऐतिहासिक मुलाकात के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में महत्वपूर्ण सामरिक घोषणा हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ संवाददाता सम्मेलन में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत को अत्याधुनिक एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने का फैसला किया है। इसका मकसद भारत को अत्याधुनिक स्टील्थ विमानों वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल करना है। प्रधानमंत्री मोदी से बेहद सौहार्दपूर्ण मुलाकात के बाद हुए…
वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने अमेरिका दौरे के तहत कई उच्चस्तरीय बैठकों में शामिल हुए। गुरुवार को उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइकल वाल्ट्ज और टेस्ला व स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क से मुलाकात की। इन बैठकों में रक्षा, प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष सहयोग सहित कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। माइकल वाल्ट्ज के साथ रक्षा और सुरक्षा पर चर्चाप्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारतीय एनएसए अजीत डोभाल भी शामिल रहे। इस बातचीत में भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी…
प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक और संगीतकार विशाल ददलानी हाल ही में एक दुर्घटना में घायल हो गए हैं, जिसके कारण उन्हें अपना आगामी संगीत कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है। विशाल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बारे में सोशल मीडिया पर विशाल ने खुद एक पोस्ट कर इस खबर की पुष्टि की। विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते अपने फैंस को अपनी सेहत का अपडेट दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह जानकारी दी है, “मेरा एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है। मैं जल्द ही वापस आऊंगा।” इसके अलावा इवेंट ‘अर्बन…
नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को राहत देने वाली खबर है। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी गिरावट दर्ज हुई है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर जनवरी में घटकर 2.31 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले दिसंबर महीने में ये 2.37 फीसदी रही थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि खाद्य वस्तुओं और सब्जियों की कीमतों में गिरावट की वजह से जनवरी में थोक महंगाई दर घटकर 2.31 फीसदी पर आ गई है। दिसंबर, 2024 में यह 2.37 फीसदी रही थी। वहीं, जनवरी…
रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के आदिवासी गांवों में नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के फैसले को स्वागतयोग्य बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि केंद्र सरकार की पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत झारखंड के आदिवासी गांवों में 1220 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का फैसला स्वागतयोग्य है। इससे आदिवासी समाज के विकास और पोषण में काफी सुधार होगा। ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नये अवसर मिलेंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने तारीफ करते हुए कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनायेगा और ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नये…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि 2019 में पुलवामा में कायराना आतंकी हमले में शहीद होने वाले अमर वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन। वहीं दूसरी ओर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को शत शत नमन। आपके अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। इसके अलावा लोकसभा सांसद…
नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना के साथ ही चांदी की कीमत में भी आज जबरदस्त उछाल आया है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 87,160 रुपये से लेकर 87,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 79,900 रुपये से लेकर 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आज जोरदार तेजी आई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपीटलाइजेशन पिछले 14 महीने में पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के स्तर से नीचे आ गया है। फिलहाल भारतीय कंपनियों का मार्केट कैप 3.99 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर है, जो 4 दिसंबर 2023 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इसके पहले दिसंबर 2024 के मध्य में भारतीय कंपनियों का मार्केट कैप 5.14 ट्रिलियन डॉलर के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया था। इस तरह से 2 महीने की अवधि में ही इन कंपनियों के मार्केट कैप में…
नई दिल्ली। इंटीरियर सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी इलीगंज इंटीरियर्स ने आज फीकी लिस्टिंग से अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। आईपीओ के तहत कंपनी ने 130 रुपये के भाव पर शेयर जारी किए थे लेकिन आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफार्म पर इन शेयरों की 6.15 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 122 रुपये के भाव पर लिस्टिंग हुई। कमजोर लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव के कारण ये शेयर टूट कर 115.90 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर आ गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर लोअर सर्किट ब्रेक जरूर हुआ, इसके बावजूद इस शेयर की…
