Author: shivam kumar

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में जहां महाकुम्भ हो रहा है, वह डिफेंस की भूमि है। बीते आठ वर्षो में कुम्भ के जो आयोजन हुए हैं, वह आसानी से हुए हैं। स्वतंत्र भारत में 1947 से 2017 तक प्रयागराज में जहां श्रद्धालु नहीं पहुंच पाता था, वहां भी श्रद्धालु अब दर्शन करने प्रयागराज में पहुंच रहे हैं। वर्षों से प्रयागराज के लोगों की दबी हुई भावनाओं एवं श्रद्धा को नई दिशा मिली है। 140 करोड़ आबादी में 50 करोड़ के करीब लोगों ने प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगायी है। प्रयागराज में टू लेन को सिक्स लेन…

Read More

– भारत के स्थायी मिशन के परिसर में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में भी शामिल हुईं सावित्री ठाकुर नई दिल्ली। न्यूयॉर्क में सामाजिक विकास आयोग की बैठक के 63वें सत्र के बाद महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल और श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय की स्थायी सचिव डायोन जेनिंग्स की अध्यक्षता में जमैका के दल के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय चर्चा हुई। इस बैठक में सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों को बढ़ाने के लिए डिजिटलीकरण और प्रौद्योगिकी के उपयोग में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक प्रवक्ता…

Read More

गौरव गोगोई ने सोशलमीडिया पर ‘वाईएफएफपी’ के गठन की याद की ताजाअसमिया लोगों की बुद्धिमत्ता को कम आंकने की गलती न करें: गाैरव गाेगाेई गुवाहाटी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित के साथ एक पैनल चर्चा को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। गौरव गोगोई ने पैनल चर्चा की तस्वीर सोशलमीडिया पर साझा करते हुए अपने वर्ष 2011 में स्थापित ”यूथ फोरम ऑन फॉरेन पॉलिसी” (वाईएफएफपी) की याद ताजा की है। उन्हाेंने कहा कि असमिया लोगों की बुद्धिमत्ता को कम आंकने की गलती न करें। गौरव गोगोई ने सोशलमीडिया पर एक पोस्ट में कहा…

Read More

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में 440 करोड़ रेपये की लागत से बने दो फ्लाईओवरों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर रक्षामंत्री सिंह के साथ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। लखनऊ में विकास नगर के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल जी के सपनों को साकार करने और लखनऊ के विकास के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह निरंतर लगे हुए हैं। लखनऊ में एक दर्जन से अधिक फ्लाईओवर का निर्माण हो चुका है।…

Read More

महाकुम्भ नगर। देश में काशी, प्रयागराज और अयोध्या धाम धार्मिक पर्यटन के सबसे बड़े स्वर्ण त्रिकोण (गोल्डन ट्रायंगल) के रूप में उभरे हैं। तीर्थों के तीर्थ प्रयागराज में चले रहे दुनिया के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ में इस गोल्डन ट्रायंगल ने प्रसिद्धि, कमाई और श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से नये कीर्तिमान बनाये हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस महाकुम्भ के आयोजन के लिए गभग 7,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का बजट आवंटित किया है। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाला महाकुम्भ राज्य सरकार की इकोनॉमी के लिए भी शुभ माना जा रहा है। महाकुम्भ से…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया में आज एक पांच सितारा होटल के निर्माणाधीन हिस्से में अचानक आग लग जाने से छह लोगों की मौत हो गई। जान बचाकर भागे कम से कम 14 लोगों को छत पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग की लपटों में घिरे करीब 100 लोगों को बचा लिया। 25 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। द कोरिया टाइम्स के अनुसार, यह हादसा दक्षिण-पूर्वी शहर बुसान के गिजांग काउंटी में हुआ। बुसान दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा बंदरगाह नगर है। बुसान मेट्रोपॉलिटन सिटी फायर एंड डिजास्टर मुख्यालय के अनुसार, सुबह लगभग 10:51 बजे…

Read More

काठमांडू। हिंदू स्वयंसेवक संघ की वार्षिक रूप से आयोजित की जाने वाली स्वामी विवेकानंद संस्कृति ज्ञान परीक्षा में इस वर्ष शुक्रवार को दस हजार से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया है। काठमांडू के सैनिक मंच टुंडीखेल के परेड ग्राउंड में आयोजित इस संस्कृति ज्ञान परीक्षा में काठमांडू वैली के 500 विद्यालयों के दस हजार छात्रों ने सहभागिता की। कार्यक्रम विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। इस संबंध में संघ के राष्ट्रीय संघचालक कल्याण कुमार तिमिल्सीना ने बताया कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा में स्कूली छात्रों की अभिरुचि हर वर्ष बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जहां…

Read More

काठमांडू। नेपाल-भारत के बीच 6480 मेगावाट क्षमता की पंचेश्वर बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर सहमति बन गई है। यह जानकारी भारत भ्रमण पर गए नेपाल के ऊर्जा और जलस्रोत मंत्री दीपक खड़का ने दी। उन्होंने बताया कि भारत के साथ 6480 मेगावाट क्षमता की पंचेश्वर बहुउद्देशीय परियोजना के रुके हुए काम को आगे बढ़ाने को लेकर सहमति हो गई है। नई दिल्ली में भारत सरकार के जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ गुरुवार को हुई मुलाकात के दौरान पंचेश्वर परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर चर्चा होने की बात बताई गई है। इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए…

Read More

ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रो. मोहम्मद यूनुस ने टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क और उनकी टीम के साथ आभासी बैठक में संचार संसाधनों पर चर्चा की। मुख्य सलाहकार प्रो. यूनुस चाहते हैं कि मस्क बांग्लादेश में स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट की सेवा शुरू करें। द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, मुख्य सलाहकार की प्रेस विंग की विज्ञप्ति में इस बैठक का ब्यौरा जारी किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, स्पेसएक्स के संस्थापक और मुख्य सलाहकार ने विशेष रूप से बांग्लादेश के उद्यमशील युवाओं, ग्रामीण और कमजोर महिलाओं और दूरदराज के समुदायों के लिए स्टारलिंक के…

Read More

वाशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के संबंधों को अपने नेतृत्व में संजोने के साथ जीवंत बनाया है। उन्होंने कहा, ” जिस उत्साह से उनके पहले टर्म में हमने मिलकर काम किया, वही उमंग, वही उर्जा और वही प्रतिबद्धता मैंने आज भी महसूस की। आज की चर्चा के केंद्र में उनके पहले टर्म में हमारी उपलब्धियों का संतोष और गहरे आपसी विश्वास का सेतु था। साथ ही नए लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प भी था। हम मानते हैं कि भारत और अमेरिका का साथ और सहयोग…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रमुख विपक्षी नेता जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआईएफ) के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने खुलासा किया कि उनकी पार्टी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के बीच कई बार मतभेद पैदा करने की कोशिश की गई। समूचे विपक्ष को विभाजित करने का प्रयास किया गया। संघीय सरकार को बचाने के लिए राजनीतिक खेल खेला गया। द न्यूज इंटरनेशनल समाचार पत्र के अनुसार, मौलाना फजलुर रहमान ने प्रमुख पत्रकारों से यहां गुरुवार को बातचीत में यह दावा करते हुए अपने ‘धोखाधड़ी वाले चुनाव’ के पुराने आरोपों को दोहराया। उन्होंने कहा कि शहबाज सरकार ‘डमी सरकार’ है। ऐसे सरकार के प्रतिनिधि अवाम का…

Read More